11 दिसंबर 2009
इफ्को का उर्वरक उत्पादन लक्ष्य पूरा
सरकार ने कहा है कि फर्टिलाइजर कोआपरेटिव कंपनी इफ्को का उत्पादन अप्रैल से नवंबर के दौरान 51।47 लाख टन के आगे निकल गया। रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री श्रीकांत कुमार जेना ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से नवंबर के दौरान इफ्को में उर्वरक उत्पादन लक्ष्य से ज्यादा रहा। इफ्को की सात इकाइयों में फर्टिलाइजर उत्पादन बढ़कर 55.05 लाख टन हो गया। पिछले साल इफ्को को पर्याप्त नेचुरल गैस न मिलने, अप्रत्याशित शट डाउन और कच्चे माल की कमी के कारण उत्पादन लक्ष्य से कम रहा था। (बिज़नस भास्कर)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें