12 दिसंबर 2009
पिछले सात माह में 16 लाख टन दालों का आयात
घरेलू बाजार में मांग के मुकाबले सप्लाई धीमी रहने से दालों के मूल्य में आई तेजी पर नियंत्रण रखने के लिए चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह के दौरान (अप्रैल से अक्टूबर) 20 फीसदी ज्यादा दालों का आयात किया गया। इस दौरान 15.9 लाख टन दालों का आयात किया गया। कृषि एवं खाद्य राज्य मंत्री के. वी. थॉमस ने राज्यसभा में एक सवाल के दौरान बताया कि पिछले साल आलोच्य अवधि में 13.2 लाख टन दालों का आयात किया गया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2008-09 के दौरान देश में 6,121 करोड़ रुपये मूल्य की 24.4 लाख टन दालों का आयात किया गया। उससे पहले वर्ष 2007-08 के दौरान 28.4 लाख टन दालों का आयात किया गया था। (बिज़नस भास्कर)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें