11 दिसंबर 2009
पाम तेल पर यूरोप में टैक्स छूट संभव
यूरोपीय यूनियन रिन्यूएबल एनर्जी के संबंध में अपने दिशानिर्देश में बदलाव करने जा रहा है। यूरोप में पाम तेल आधारित बायोडीजल के इस्तेमाल से ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी के अनुमान में संशोधन किए जाने की संभावना है। मलेशियाई पाम तेल बोर्ड के अनुसार नए दिशानिर्देश जारी होने के बाद पाम तेल को यूरोप में टैक्स छूट मिलने लगेगा। नए दिशानिर्देश दिसंबर 2010 में प्रभावी होने की संभावना है। यूरोपीय यूनियन के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार पाम तेल आधारित बायोडीजल के इस्तेमाल से अभी सिर्फ 19 फीसदी ग्रीन हाउस गैसों में कमी का अनुमान माना जाता है। इस आधार पर टैक्स में व्यापक छूट पाने में पाम तेल योग्य साबित नहीं होता है। बायोडीजल के लिए कच्चे माल के रूप में पाम तेल के इस्तेमाल की गैर सरकारी संगठन आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पाम तेल के बागान बनाने के लिए जंगल नष्ट होंगे। इसकी वजह से पाम तेल के बायोडीजल से ग्रीन हाउस गैसों में कमी का लाभ बेअसर हो जाता है। पाम तेल के बायोडीजल से ग्रीन हाउस गैसों में कमी होगी लेकिन जंगल कटने से पर्यावरण को नुकसान होगा। इस तरह की आलोचना के बाद उपभोक्ताओं ने इस कमोडिटी का बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे पाम तेल और बायोडीजल उत्पादकों के मार्जिन पर बुरा असर पड़ने लगा। अभी यूरोप में पाम तेल का उपयोग मुख्य रूप से कुकिंग तेल के रूप में ही होता है। दूसरी ओर पाम तेल बोर्ड के चेयरमैन साबरी अहमद ने कहा कि यूरोपीय कमीशन के ज्वाइंट रिसर्च सेंटर द्वारा ग्रीन हाउस गैसों के किए गए विश्लेषण से संभावना है कि पाम तेल के बायोडीजल से कहीं ज्यादा ग्रीन हाउस गैस में कमी होगी। इससे पाम तेल की छवि में भी सुधार होगा। ज्वाइंट रिसर्च सेंटर यूरोपीय यूनियन के नीतिगत विकास के तकनीकी और वैज्ञानिक अध्ययन के लिए जिम्मेदार है। हालांकि अहमद ने यह नहीं कहा कि पाम तेल 35 फीसदी ग्रीन हाउस गैस कमी में सफल हो पाएगा। टैक्स छूट के लिए यूरोपीय यूनियन में इतनी कटौती होना आवश्यक है।नवंबर में मलेशिया का पाम तेल उत्पादन 20% गिरानवंबर के दौरान मलेशिया का क्रूड पाम तेल उत्पादन करीब 20 फीसदी गिरकर 16 लाख टन रह गया। मलेशियाई पाम तेल बोर्ड के अनुसार अक्टूबर में पाम तेल उत्पादन 19.8 लाख टन रहा था। यह उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। बोर्ड के अनुसार पाम तेल निर्यात नवंबर में अक्टूबर के मुकाबले करीब 1.5% बढ़कर 15 लाख टन रहा था। इस दौरान पाम तेल का स्टॉक २% गिरकर 19.3 लाख टन रह गया। अक्टूबर के अंत में स्टॉक 19.7 लाख टन रहा था। कागरे सर्वेयर कंपनी एसजीएस के अनुसार चालू दिसंबर माह के दौरान पहले दस दिन में पाम तेल निर्यात 5.2 फीसदी गिरकर 399,575 टन रहा। (बिज़नस भास्कर)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें