कुल पेज दृश्य

09 दिसंबर 2009

कांगो में हड़ताल से कॉपर उत्पादन प्रभावित

किंशासा. कांगो की सबसे बड़ी कॉपर और कोबाल्ट खान टेंके फुनगुरुमे में हड़ताल के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। मूल रूप से अमेरिकी कंपनी फ्रीपोर्ट मैक्मोरन कॉपर एंड गोल्ड इंक के प्रवक्ता मार्गेट रशिदी ने कहा कि कर्मचारी वेतन विवाद को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए थे, जिसके चलते उत्पादन प्रभावित हो रहा है। हालांकि कंपनी प्रवक्ता ने कहा कि कांगो सरकार ने हड़ताल को अवैधानिक घोषित कर दिया है और ज्यादातर कर्मचारी अब काम पर लौट रहे हैं। हड़ताल से हुए नुकसान के आंकड़े कंपनी ने अभी जारी नहीं किए हैं। कर्मचारी यूनियन के एक अधिकारी ने बताया कि कंपनी उनके भत्ते और वेतन में बढ़ोतरी करे और घरेलू एवं बाहरी कर्मचारियों के वेतन में व्याप्त असमानता को दूर करे। कंपनी के करीब 3,500 कर्मचारी हैं। (बिज़नस भास्कर)

कोई टिप्पणी नहीं: