कुल पेज दृश्य

09 दिसंबर 2009

जापान का नेचुरल रबर आयात 19 फीसदी बढ़ा

सिंगापुर. जापान का नेचुरल रबर आयात अक्टूबर में सितंबर के मुकाबले 19 फीसदी बढ़ा है। पिछले कुछ महीनों में स्टॉक में तेजी से कमी के कारण यह बढ़ोतरी रही है। रबर ट्रेड एसोसिएशन ऑफ जापान के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में 46,383 टन आयात रहा जो अक्टूबर में बढ़कर 55,266 टन हो गया। कारोबारियों के मुताबिक स्टॉक पूरा करने के लिए खरीद की संभावना है हालांकि एसोसिएशन ने आयात बढ़ने का कोई विशेष कारण नहीं बताया है। आयात मुख्य रूप से आरएसएस ग्रेड की ज्यादा खरीद होने के कारण बढ़ा है। (बिज़नस भास्कर)

कोई टिप्पणी नहीं: