कुल पेज दृश्य

14 दिसंबर 2009

डॉलर की मजबूती से कमजोर हुआ कच्चा तेल

मुंबई December 14, 2009
कच्चे तेल का एशियाई कारोबार आज खासा दबाव में हैं। विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और अमेरिका में तेल की मांग में आई कमी की वजह से कच्चे तेल के भावों में गिरावट दर्ज की जा रही है।न्यूयार्क मुख्य अनुबंध के तहत लाइट स्वीट क्रूड की जनवरी डेलिवरी आज 70 सेंट गिरकर 69।17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड की जनवरी डेलिवरी भी 52 सेंट की गिरावट के साथ 71.36 डॉलर प्रति बैरल क स्तर पर आ गया। सिंगापुर के ऊर्जा सलाहकार संस्था परवीन ऐंड गेरट्ज के विश्लेषक विक्टर शुम ने कहा, 'अमेरिकी डॉलर की मजबूती की वजह से कच्चे तेल के भाव दबाव में हैं (बीएस हिन्दी)

कोई टिप्पणी नहीं: