नई दिल्ली December 11, 2009
आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।
चावल, दाल, आलू, टमाटर, चीनी जैसे जिंसों के भाव पिछले माह के मुकाबले कम हो चुके हैं। आने वाले महीनों में इनकी कीमतें और कम हो सकती हैं। गेहूं के दाम में भी तेजी का रुख थम गया है। रबी के दौरान पर्याप्त बुआई को देखते हुए इसके भाव में बढ़ोतरी के आसार नहीं हैं।
दाल व चीनी : खाद्य पदार्थों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दाल एवं चीनी की कीमतों में दर्ज की गई। अरहर दाल की थोक कीमत अक्टूबर माह में 90 रुपये प्रति क्विंटल तक चली गई थी। दिसंबर में उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से अरहर व उड़द की आवक शुरू होने से कीमत में 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट आई है।
दालों की कीमतों में जनवरी मध्य के बाद 10-15 रुपये प्रति किलोग्राम की और कमी आने की संभावना है, क्योंकि महाराष्ट्र में अरहर की बंपर फसल बतायी जा रही है, जिसकी आवक 15 जनवरी के बाद शुरू होगी।
चीनी के दोनों बड़े उत्पादक राज्यों में गन्ने की पेराई शुरू हो चुकी है। बाजार में पर्याप्त आवक से चीनी की भाव लगातार कमजोर हो रहे हैं। और जनवरी तक चीनी के भाव में 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट हो सकती है।
आलू-टमाटर : आलू उत्पादक सभी राज्यों में अच्छे उत्पादन को देखते हुए आलू के भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल तक होने के आसार हैं। पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में आलू के रकबे में इस साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले एक माह के दौरान आलू के दाम में 100 फीसदी की गिरावट आई है।
टमाटर विक्रेताओं के मुताबिक अगले 10 दिनों में स्थानीय टमाटर की आवक शुरू होते ही कीमत में 50 फीसदी की कमी आ जाएगी। टमाटर में तेजी के लिए महाराष्ट्र एवं रतलाम में बेमौसम की बरसात जिम्मेदार है।
चावल-गेहूं : देश में 170 लाख टन चावल उत्पादन में कमी के बावजूद अति साधारण चावल की कीमतों में पिछले एक माह में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई है। कारोबारियों का मानना है कि चावल एवं गेहूं निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध एवं जरूरत पड़ने पर दोनों के आयात के सरकारी फैसले के कारण इनमें तेजी का रुख नहीं है।
लेकिन खाद्य तेलों में मंदी आने की कोई संभावना नहीं हैं। क्रूड पाम तेल में तेजी के समर्थन से सभी खाद्य व वनस्पति तेल में मजबूती जारी रहेगी।
एक माह के दौरान अधिकतर जरूरी खाद्य जिंस लुढके
जिंस कीमत कीमत 10 नवंबर 10 दिसंबरआलू 1700 800टमाटर 1424 1400गोभी 625 600प्याज 1450 1750गेहूं 1380 1441चावल 1600 1500चीनी 34 33.50दाल अरहर 8000 7000सरसों तेल 5000 5500सभी थोक कीमत रुपये प्रति क्विंटल मेंस्रोत : एपीएमसी
(बीएस हिन्दी)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें