कुल पेज दृश्य

12 दिसंबर 2009

चीन में कॉपर आयात बढ़ा लेकिन अब घटने का अनुमान

चीन में नवंबर के दौरान भी कॉपर के आयात में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन उद्योग के जानकारों का कहना है कि धीरे-धीरे कॉपर का आयात गिरेगा क्योंकि स्टॉक काफी बढ़ चुका है और पिछले महीनों में कॉपर इस्तेमाल करने वाले प्रमुख उद्योगों में उत्पादन कम हुआ है।चीन के कस्टम विभाग के प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार नवंबर में चीन ने 290,158 टन कॉपर, कॉपर एलॉय और सेमी-फिनिश्डि कॉपर प्रोडक्ट्स का आयात किया। जबकि अक्टूबर में 263,109 टन कॉपर का आयात हुआ था। जनवरी से नवंबर के बीच चीन का कॉपर आयात 67 फीसदी बढ़कर 39।2 लाख टन तक पहुंच गया। शंघाई के एक फंड मैनेजर ने कहा कि कॉपर आयात बाजार के अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहा है। अक्टूबर में एक सप्ताह की छुट्टी रहने के कारण आयात धीमा रहा था। उस समय विदेशी खेप कस्टम में कई दिनों तक अटकी रहीं। विश्लेषकों के अनुसार लंदन मेटल एक्सचेंज और शंघाई फ्यूचर एक्सचेंज के बीच आर्बिटाज विंडो बंद रही। इससे कॉपर का आयात गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। कारोबारियों का अनुमान था कि अगर नवंबर में कॉपर आयात किया जाएगा तो एक-डेढ़ हजार युआन प्रति टन का घाटा उठाना पड़ेगा। एक्सचेंज और वेयरहाउसों के अलावा ट्रेडिंग हाउसों के पास कॉपर का अभी भी ज्यादा स्टॉक है। उद्योग का अनुमान है कि अगले महीनों में कॉपर की मांग हल्की रहेगी। (बिज़नस भास्कर)

कोई टिप्पणी नहीं: