मुंबई December 11, 2009
पिछली रात के गिरावट के बाद आज एशियाई बाजार में कच्चे तेल के भाव ने हल्की वापसी की। लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका में तेल की मांग घटने का नकारात्मक असर कच्चे तेल के भावों पर पड़ सकता है। न्यूयार्क के प्रमुख अनुबंध के तहत लाइट स्वीट क्रूड की जनवरी डेलिवरी 10 सेंट ऊपर 70।64 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा, जबकि ब्रेंट नॉर्थ सी क्रूड की जनवरी डेलिवरी 16 सेंट की बढ़त के साथ 72.02 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर जा पहुंचा।हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि तेल का कारोबार करने वाले निवेशकों की पैनी नजर दुनिया के सबसे बड़े तेल उपभोक्ता देश अमेरिका पर है, जहां तेल की मांग में लगातार गिरावट देखी जा रही है। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। (बीएस हिन्दी)
11 दिसंबर 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें