नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने माना है कि अगले कुछ हफ्तों में महंगाई और बढ़ सकती है। देश के मौजूदा हालात में महंगाई पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्य के सचिवों के साथ हुई बैठक के बाद ये बातें कहीं। प्रधानमंत्री ने माना कि कम बारिश और समय पर मानसुन के नहीं आ पाने की वजह से धान की खेती पर इसका असर पड़ा है।
धान की खेती के अलावा दूसरी परंपरागत खेती पर भी मानसुन का असर पड़ा है। हालात से निपटने के लिए उत्पादन बढ़ाने के सभी उपायों पर जोर दिया जा रहा है। मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत सरकार डीजल सब्सिडी पर भी विचार कर रही है ताकि किसानों को ज्यादा परेशानी न हो।
हालांकि कृषि विशेषज्ञों ने नजर में परेशान होने की जरूरत नहीं है देश में पर्याप्त अनाज का भंडार है बस जमाखोरी रोकने की जरूरत है। बेहतर होगा कि सरकार सूखा घोषित कर दे। (IBN-7)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें