10 अगस्त 2009
जमाखोरो पर शिकंजा कसा जाएगा : मनमोहन सिंह
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि फिलहाल देशवासियों को बढ़ती हुई महंगाई से छुटकारा मिलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में और महंगाई बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री ने बड़े ही सख्त लहजे से कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है। लेकिन देश में पर्याप्त अनाज की व्यवस्था है। देश में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान की बुआई में कमी आई है, जिससे पैदावार घटेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरों पर शिकांजा कसा जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को दिया जाने वाले डीजल का 50 फीसदी केंद्र सरकार वहन करेगी। (Samay Live)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें