कुल पेज दृश्य

10 अगस्त 2009

और बढ़ेंगे चीजों के दाम

नई दिल्ली। देश के ज्यादातर हिस्सों में इस साल मानसून की बेरूखी आने वाले समय में बढ़ती महंगाई की वजह बनेगी। शनिवार को राज्यों के मुख्य सचिवों की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई। इसके साथ ही उन्होंने सूखे जैसे हालात से निपटने के लिए राज्यों को अभी से तैयारी शुरू करने की नसीहत दी।उन्होंने कहा कि देश मुश्किल हालात से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल धान की बुवाई में 60 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। उन्होंने कहा कि खरीफ की पैदावार में कमी से आने वाले महीनों में खाद्यान्नों की कीमतें बढ़ सकती हैं।जमाखोरी पर अंकुश लगाएंप्रधानमंत्री ने महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों से जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थिति से निपटने के लिए राज्यों को केन्द्र से हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए कहा, सरकार किसी भी स्थिति में नागरिकों को भूखा नहीं रहने देगी। मनमोहन के मंत्र - सूखे से निपटने की आपात योजनाएं बनाएं राज्य- खाद्यान्न का स्टॉक पर्याप्त, किसी को भूखा नहीं रहने देगी सरकार - केन्द्र से हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासनराज्यों को निर्देश- स्टॉक सीमा को प्रभावी ढंग से लागू करें- खाद्यान्नों की उपलब्धता पर कड़ी निगरानी रखें - भण्डारण सीमा की कड़ाई से पालना हो - कालाबाजारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें- आवश्यक वस्तुओं के दामों पर कड़ी निगरानी रखें- सूखे से निपटने की आपात योजना तैयार करें व बिना देरी अमल करें- सूखाग्रस्त क्षेत्रों में तुरंत राहत कार्य शुरू करेंभाजपा का 17 को प्रदर्शनकांग्रेस ने सौ दिन के भीतर महंगाई कम करने का वादा किया था, जिसे वह पूरा करने में नाकाम रही है। भाजपा इसके खिलाफ 17 अगस्त को राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। (Patrika)

कोई टिप्पणी नहीं: