कुल पेज दृश्य

07 अगस्त 2009

तमिलनाडु में हल्दी पहुंची आठ हजार के रिकार्ड पर

उत्तरी राज्यों से मजबूत मांग निकलने और पैदावार में कमी रहने के अनुमान से स्थानीय मंडी में हल्दी 8,000 रुपये प्रति क्विंटल के रिकार्ड भाव पर पहुंच गई। उधर वायदा बाजार में हल्दी पर मार्जिन बढ़ाए जाने के बाद भी तेजी का दौर बरकरार रहा। एनसीडीईएक्स ने आज से 20 फीसदी मार्जिन लगाने का फैसला किया है। हल्दी मर्चेट्स एसोसिएशन के सदस्य और स्थानीय व्यापारी आर. के. विश्वनाथन के अनुसार मंडी में फिंगर और रूट दोनों ही वैरायटी की हल्दी के भाव 7800-8000 रुपये प्रति क्विटंल के बीच रहे। हल्दी का यह ऐतिहासिक मूल्य स्तर है। इससे किसानों को फायदा मिल सकता है। हल्दी के भाव उत्पादक मंडियों में 15-20 सितंबर तक मजबूत रहने की संभावना है। इसके बाद नरमी आ सकती है। जनवरी में फसल आने के बाद से ही हल्दी के भाव मजबूत बने हुए हैं। शुरू में भाव 4000 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहे। बाद में बढ़कर 8000 का स्तर छू गए। पश्चिमी तमिलनाडु में इरोड, सलेम, नामक्कल, कोयंबटूर और तिरुपुर जिलों के किसान हर साल करीब 35 हजार हैक्टेयर में हल्दी उगाते हैं। दूसरी ओर एनसीडीईएक्स में जोरदार तेजी के बाद लगाया गया दोगुना मार्जिन भी हल्दी को नरम करने में नाकाम रहा। हल्दी अगस्त वायदा ब्त्न बढ़कर 7176 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह सितंबर वायदा 6946 और अक्टूबर वायदा 6878 रुपये प्रति क्विंटल पर दो फीसदी मजबूत रहा। वायदा व्यापार आयोग के निर्देश पर एनसीडीईएक्स ने पिछले तीन जुलाई को हल्दी पर मार्जिन म्त्न से दस फीसदी किया था। इसके बाद आज मार्जिन बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया। (Business Bhaskar)

कोई टिप्पणी नहीं: