कुल पेज दृश्य

08 अगस्त 2009

अमेरिकी बेरोजगारी की चिंता में लुढ़का कच्चा तेल

लंदन: जुलाई में अमेरिकी रोजगार के आंकड़ों के नकारात्मक होने से शुक्रवार को क्रूड ऑयल अपने छह सप्ताह के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया। हालिया रोजगार आंकड़ों से इस बार पर फिर से सवाल खड़े हो गए कि क्या वाकई अमेरिका मंदी से निकल रहा है। सितंबर डिलीवरी का अमेरिकी लाइट क्रूड ऑयल 54 सेंट गिरकर 71.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को यह तीन सेंट नीचे बंद हुआ था। इससे पहले अमेरिकी स्टॉक के गिरने और अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण कच्चा तेल छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 72.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। लंदन ब्रेंट क्रूड 42 सेंट गिरकर 74.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। बेक कमोडिटीज के ब्रोकर टोनी माशेक का कहना है, 'कारोबार की शुरुआत से गिरावट देखने को मिल रही है।
गुरुवार को बैंक ऑफ इंग्लैंड की घोषणा से बाजार पर थोड़ा नकारात्मक असर पड़ा।' ब्रिटेन को मंदी से छुटकारा दिलाने के लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड ने बाजार को आश्चर्यचकित करते हुए अपनी 125 अरब पाउंड योजना का आकार बढ़ाकर 175 अरब पाउंड कर दिया। इस बीच आर्थिक सुधारों की उम्मीद में निवेशकों ने एक बार फिर से जोखिम वाली परिसंपत्तियों में निवेश करना शुरू कर दिया है। इस साल के लिहाज से देखें तो कच्चे तेल की कीमतें काफी हद तक स्टॉक मार्केट से जुड़ी रही हैं। शुक्रवार को आई गिरावट के हिसाब से देखें तो दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में नरमी देखने को मिली है। एमएफ ग्लोबल की रिपोर्ट में कहा गया है, 'बाजार में अभी भी काफी लचीलापन दिख रहा है। हालांकि अभी की स्थिति काफी कुछ इस बात पर निर्भर है कि आने वाले सप्ताह में अमेरिकी इक्विटी कैसा प्रदर्शन करती हैं।' (ET Hindi)

कोई टिप्पणी नहीं: