10 अगस्त 2009
बढ़ सकती है महंगाई - प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। देश में सूखे के हालातों पर एक महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में महंगाई के और ज्यादा बढ़ने की आशंका जताई है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि देश मुश्किल परिस्थितियों से गुजर रहा है। अल्प और देरी से बारिश के चलते फसलें काफी प्रभावित हुई हैं और इसका असर बाजार पर भी पड़ा है। मनमोहन सिंह ने आशंका जताई है कि बारिश से प्रभावित हुई कृषि ने देश के किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। प्रमुख सचिवों की बैठक को संबोधित करते हुए सिह ने बारिश के हालातों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने भरोसा जताया कि देश में अनाज के भंडार भरे हुए हैं और सूखा प्रभावित क्षेत्रों में इन्हें भेजा जाएगा। बारिश न होने से देश में बनें सूखे के हालातों पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कृषिमंत्री शरद पंवार ने एक बैठक की । इस बैठक के दौरान राज्यों को दिए जाने वाले सूखा राहत पैकेज को लेकर भी विचार किया गया। बैठक में महाराष्ट्र के 176 गांवो को सूखाग्रस्त घोषित किया गया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह आशंका जताई की कम बारिश के चलते देश में फसलें काफी प्रभावित हुई हैं। जिसके चलते आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।कृषि मंत्री शरद पंवार पहले ही देश के कई राज्यों में सूखे का अंदेशा जता चुके हैं। देश में अल्पवर्षा के चलते सूखे की भयंकर स्थिती बन रही है जिसकी एहतियात के तौर पर सरकार ने बैठक बुलाकर विशेष दिशा निर्देश बनाने का फैसला किया है। (Dainik Bhaskar)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें