11 अगस्त 2009
यह सदी का सबसे भयानक सूखा हैः प्रणव मुखर्जी
नई दिल्ली।। देश के वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि 2009 का सूखा सदी का सबसे भयानक सूखा है। उन्ह फाइल फोटोोंने कहा कि इससे देश 161 जिले प्रभावित हुए हैं और इसके चलते इस बार जीडीपी की विकास दर 6 परसेंट के आसपास ही रहेगी। मालूम हो कि इस साल 7 फीसदी जीडीपी ग्रोथ की संभावना जताई गई थी। वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कृषि मंत्री शरद पवार के उलट मंगलवार को कहा कि 2009 का सूखा इस सदी का सबसे भयानक सूखा है। उन्होंने कहा कि देश के 161 जिले इस सूखे के चलते प्रभावित हुए हैं और इसका वहां के फसलों की बुवाई पर बुरा असर पड़ा है। प्रणव मुखर्जी ने कहा के कि सूखा के चलते इस साल देश में फसलों की बुवाई 20 फीसदी कम हुई है। उन्होंने कहा कि सूखे चलते देश का जीडीपी ग्रोथ 6 परसेंट के आसपास ही रहेगा। गौरतलब है कि इस साल मॉनसून के सही समय पर न आने और पूरी बरसात न होने के चलते पूरा देश सूखा के दौर से गुजर रहा है। बिहार सरकार ने राज्य के 38 जिलों में से 26 को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने वहां के 27 जिलों को सूखा प्रभावित होने का ऐलान कर दिया है। इसी तरह देश के कई जिलों में सूखे की स्थिति है। (Navbharat Times)
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें