कुल पेज दृश्य

14 नवंबर 2009

खराब मौसम की वजह से कॉटन उत्पादन घटने की संभावना

मुंबई 11 13, 2009
पूरे सीजन की खराब मौसम की वजह से इस साल भारत के कॉटन उत्पादन में 5।45 फीसदी कमी आने का अनुमान लगाया गया है। यह अनुमान कॉटन एडवाइजरी बोर्ड ने लगाया है। कॉटन किसानों और कारोबारियों के इस संगठन का मानना है कि इस सीजन में प्रति हेक्टेयर कॉटन उत्पादन 495.55 किलो रहेगा। पिछले साल यह 524.13 किलो था। कर्नाटक को छोड़कर सभी कॉटन उत्पादक क्षेत्रों में उत्पादन में कमी आने की संभावना है। कर्नाटक में मौसम ठीक रहा है। पंजाब और हरियाणा में कॉटन की उपज में 10.11 फीसदी गिरावट आने की संभावना है। (बीएस हिन्दी)

कोई टिप्पणी नहीं: