कुल पेज दृश्य

09 अप्रैल 2010

मक्का उत्पादन 15 फीसदी बढ़ने की संभावना

भारत में मक्का का उत्पादन अगले साल 15 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। मक्का अनुसंधान निदेशालय के अनुसार अगले जुलाई से शुरू होने वाले नए सीजन में ज्यादा किसान हाईब्रिड बीजों का उपयोग करेंगे। इससे मक्का की पैदावार बढ़ सकती है। निदेशालय के एक अधिकारी के मुताबिक अगले सीजन में मक्का की पैदावार बढ़कर 200 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है।चाल सीजन में 173 लाख टन उत्पादन होने का अनुमान है। भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। उत्पादन बढ़ने पर भारत से मक्का का निर्यात बढ़ सकता है। भारत के हर साल करीब 25-30 लाख टन मक्का का निर्यात होता है। यह निर्यात मुख्य रूप से दक्षिण कोरिया, ताईवान, मलेशिया और वियतनाम को किया जाता है। हालांकि पिछले साल सूखे के कारण मक्का का उत्पादन प्रभावित होने से निर्यात कम रहने का अनुमान है। (बीएस हिंदी)

कोई टिप्पणी नहीं: