कुल पेज दृश्य

10 अगस्त 2009

बिहार के 26 जिले सूखाग्रस्त घोषित

पटना : बिहार के 26 जिलों को आज सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया. राज्य मत्रिमंडल की आज यहां हुयी बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया. बिहार सरकार ने सूखा प्रभावित 26 जिलों में किसानों से ॅण की वसूली पर भी रोक लगा दी है. सिंचाई के लिए डीजल पर दिये जा रहे अनुदान को तीन बार सिंचाई से बढ़ाकर चार कर दिया गया है. इसी तरह सूखाग्रस्त इलाके में बिजली शुल्क, सिंचाई कर और मालगुजारी समेत अन्य करों की वसूली को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही प्रभावित इलाके में आपदा राहत कोष से राहत एवं वितरण का कार्य शुरू करने तथा इस पर नजर रखने के लिए राज्य और जिला स्तरीय सर्वदलीय निगरानी कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया है. पशु कैंप खोलने का भी निर्णय लिया गया है. जिन जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है, उनमें पटना, नालंदा, गया, औंरगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, बांका, बेगूसराय, कटिहार, सीवान, वैशाली, जहानाबाद, अरवल, नवादा, मुंगेर, सारण, मुजफ्फ़रपुर और भागलपुर शामिल हैं. (Parbhat Khabar)

कोई टिप्पणी नहीं: