कुल पेज दृश्य

23 जुलाई 2020

सोना के साथ ही चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी

आर एस राणा
नई दिल्ली। सोने की कीमतों में तेजी का रुख जारी है। एमएसीएक्स पर सोने ने आज लगातार तीसरे दिन नया रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका-चीन में तनाव बढ़ने से सोने की तेजी नया कारण मिल गया है। इसके अलावा ग्लोबल लिक्विडिटी के कारण भी सोने को सहारा मिल रहा है। चांदी में भी दो दिन की भारी तेजी के बाद आज फिर सुधार दिख रहा है।
एमसीएक्स पर सोने के दाम 50,000 के ऊपर दिख रहे हैं। कॉमेक्स पर सोना 9 साल की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। यूएस-चीन तनाव बढ़ने से सोने में तेजी बढ़ी है। ग्लोबल लिक्विडिटी बढ़ने से कीमतों को सहारा मिला है। ब्याज दरें लंबे समय तक कम रहने के आसार हैं। ईयू में 2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज का एलान किया है। अमेरिका में भी और राहत पैकेज की उम्मीद है। डॉलर में कमजोरी से भी सोने को सपोर्ट मिला है। डॉलर इंडेक्स 4 महीने के निचले स्तर पर है।
सोने के रिटर्न पर नजर डालें तो एमसीएक्स गोल्ड ने  1 महीने में 2 फीसदी, 3 महीने में 7 फीसदी और इस साल अब तक 25 फीसदी रिटर्न दिया है। सीआईटीआई का कहना है कि सोना 3-5 महीने में 2,000 डॉलर तक जा सकता है। जानकारों के अनुसार 6 से 12 महीने में सोना 1,900-2,000 डॉलर का स्तर छू सकता है। ..........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: