कुल पेज दृश्य

15 अगस्त 2020

आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले 24 घंटों में तेज बारिश का अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। मानसून की अक्षीय रेखा दक्षिण में राजस्थान पर आ गई है। इस समय मानसून ट्रफ जैसलमर, अजमेर, उमरिया होते हुए ओडिशा पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक पहुँच रही है। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राजस्थान और इससे सटे भागों पर एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। निम्न दबाव का क्षेत्र प्रभावी होते हुए गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है और इस समय तटीय ओडिशा और इससे सटे भागों पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात के कच्छ क्षेत्र तथा इससे सटे दक्षिणी पाकिस्तान पर बना हुआ है।
आगामी 24 घंटों के दौरान देश में कहां-कहां होगी तेज बारिश
स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मानसून की व्यापक सक्रियता आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा हो सकती है। गुजरात, कोंकण गोवा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर मानसून सक्रिय है। राज्य के ज़्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, शेष मध्य प्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर तथा दक्षिण भारत में मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि इन भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मानसून का प्रदर्शन
बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून की सबसे अधिक सक्रियता कोंकण गोवा, गुजरात और ओडिशा के उत्तरी तटीय भागों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दक्षि-पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और मेघालय में कई जगहों पर हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, शेष मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, केरल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि बिहार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एक-दो स्थानों पर मानसूनी बौछारें दर्ज की गईं। .............. आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: