कुल पेज दृश्य

10 फ़रवरी 2015

गेहूं के बंपर उत्पादन का समीकरण बिगाड़ सकता है मौसम


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू रबी में गेहूं के बंपर उत्पादन अनुमान पर मौसम की मार पड़ सकती है। फरवरी के प्रथम पखवाड़े में ही प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्यों में दिन का मौसम अत्याधिक गर्म होने से कृशि अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। इससे निपटने के लिए राज्यों के कृशि अधिकारियों के साथ कृशि मंत्रालय के उच्चाधिकारियों ने मंत्रणा भी षुरू कर दी है। अधिकारी चालू रबी में 1000 लाख टन गेहूं के उत्पादन का अनुमान लगा रहे थे।
कृशि मंत्रालय के एक वरिश्ठ अधिकारी ने मार्किट टाईम्स को बताया कि फरवरी के प्रथम पखवाड़े में ही दिन में तेज धूप षुरू हो गई है जबकि आमतौर पर फरवरी महीने में मौसम ठंडा रहता है। अगर प्रमुख उत्पादक राज्यों में दिन के मौसम में तेज धूप इसी तरह से जारी रही तो इसका असर प्रति हैक्टेयर गेहूं के उत्पादन पर पड़ने की आषंका है। उन्होंने बताया कि इसके उपाय के लिए राज्यों के उच्चाधिकारियों से सलाह-मषविरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेष और मध्य प्रदेष में दिन के तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है तथा दिन में तेज धूप निकल रही है जबकि फरवरी महीने में गेहूं की फसल को ठंडे मौसम की जरूरत होती है।
उन्होंने बताया कि फरवरी के प्रथम पखवाड़े में ही गर्मी षुरू होने से पौधो का विकास कम होगा, और पौधों में बाली जल्दी आनी षुरू हो जायेगी। गेहूं की बालियों का आकार छोटा रहेगा, जिससे गेहूं के प्रति हैक्टेयर उत्पादन पर फर्क पड़ेगा। इससे चालू रबी में गेहूं के बंपर उत्पादन अनुमान में भी कमी आने की आषंका बन गई है।
कृशि मंत्रालय के अधिकारी चालू रबी में 1000 लाख टन गेहूं उत्पादन का अनुमान लगा रहे थे। हालांकि मंत्रालय ने चालू रबी में 940 लाख टन गेहूं उत्पादन का अग्रिम अनुमान रखा है। गत वर्श देष में 959.1 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ था।
मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में 306.35 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 315.32 लाख हैक्टेयर गेहूं का उत्पादन हुआ था। उत्तर प्रदेष जोकि देष का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है में चालू रबी में 98.67 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में 99.56 लाख हैक्टेयर में बुवाई हुई थी। मध्य प्रदेष में चालू रबी में 58.44 लाख हैक्टेयर में, पंजाब में 35 लाख हैक्टेयर में, हरियाणा में 24.90 लाख हैक्टेयर में और राजस्थान में 27.71 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है।........आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: