कुल पेज दृश्य

09 दिसंबर 2018

उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान घटेगा, दक्षिण के कई राज्यों में बारिश की संभावना

आर एस राणा
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में कमी आने का अनुमान है। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक ओर आंध्रप्रदेश में बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अगले 48 घंटाें में हिमालय के पश्चिमी इलाके में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। वहीं मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी। इन राज्यों में व पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में कोहरा भी छाया रहेगा। 
अगले 24 घंटों के दौरान केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में एक-दो जगह पर बारिश होने की उम्मीद है।
बीते 24 घंटों के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में तेज वर्षा हुई है। जबकि तटीय तमिलनाडु और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। केरल में भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और रायलसीमा पर एक-दो जगह हल्की वर्षा हुई।
पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, छतीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ भागों और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी आई है।..........  आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: