कुल पेज दृश्य

12 अगस्त 2026

देशभर में कपास की बुआई का अंतर घटकर एक फीसदी से भी कम हुआ - कृषि मंत्रालय

नई दिल्ली। जुलाई में हुई बारिश से देशभर में कपास की बुआई में सुधार आया है तथा देशभर के राज्यों में इसकी बुआई का अंतर पिछले साल की तुलना में घटकर केवल 0.69 फीसदी रह गया।


भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार 1 जून से 7 अगस्त के दौरान देश में सामान्य 509.6 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 451.9 मिमी बारिश ही हुई है। अत: इस अवधि के दौरान सामान्य की तुलना में 11 फीसदी कम बारिश हुई है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार देशभर के राज्यों में 7 अगस्त तक कपास की बुआई 106.22 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 106.96 लाख हेक्टेयर की तुलना में कम है।

उत्तर भारत के राज्यों में 7 अगस्त तक कपास की बुआई 9.27 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इसकी बुआई 11.41 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। अत: इन राज्यों में इसकी बुआई में 18.76 फीसदी की कमी आई है। पंजाब में चालू खरीफ में कपास की बुआई घटकर 0.84 लाख हेक्टेयर में, हरियाणा में 3.10 लाख हेक्टेयर एवं राजस्थान में 5.33 लाख हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इन राज्यों में क्रमश: 1.19 लाख हेक्टेयर, 3.94 लाख हेक्टेयर एवं 6.28 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी।

मध्य प्रदेश चालू खरीफ में कपास की बुआई 5.81 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई केवल 5.56 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

इस दौरान महाराष्ट्र में कपास की बुआई 37.84 लाख हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई 38.47 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

इस दौरान गुजरात में कपास की बुआई बढ़कर 20.87 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई केवल 20.36 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

तेलंगाना में कपास की बुआई 19.05 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई केवल 17.69 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

आंध्रप्रदेश में चालू खरीफ में कपास की बुआई 3.46 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई केवल 3.52 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

कर्नाटक में कपास की बुआई 6.97 लाख हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई 7.60 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

ओडिशा में कपास की बुआई चालू सीजन में 2.24 लाख हेक्टेयर में ही हुई है जोकि पिछले साल के 2.31 लाख हेक्टेयर की तुलना में कम है। अन्य राज्यों में कपास की बुआई 21 हजार हेक्टेयर में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: