कुल पेज दृश्य

29 अगस्त 2026

अगस्त 2026 के लिए केंद्र द्वारा जारी चीनी के कोटे की पूरी बिक्री और उठाव अनिवार्य

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने अगस्त 2026 के लिए जारी मासिक चीनी कोटे की बिक्री और उठाव को अनिवार्य कर दिया है तथा ऐसा नहीं करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।


खाद्य मंत्रालय ने अगस्त 2026 के लिए चीनी मिलों को कुल 22.50 लाख टन का मासिक कोटा जारी किया हुआ है। अतः: केंद्र सरकार ने चीनी मिलों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि वह अगस्त महीने में अपने नाम पर आवंटित चीनी के कोटे की पूरी बिक्री करें और बाजार में उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें।

केंद्र सरकार ने अगस्त 2026 के लिए घरेलू बाजार में बिक्री के लिए 22.50 लाख टन चीनी का मासिक कोटा जारी किया था। यह आवंटन अगस्त 2025 में जारी किए गए कोटे के बराबर था।

सूत्रों के अनुसार जिन चीनी मिलों द्वारा अगस्त का आवंटित कोटा कम मात्रा में बेचा जाएगा, यानी की ‘शॉर्ट-सेल’ किए जाने की पुष्टि होगी, उन चीनी मिलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। केंद्र सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चीनी मिलों को आवंटित चीनी वास्तव में बाजार में पहुंचे और मिलें कोटे की चीनी को रोककर न रखें।

सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार अगस्त 2026 के तहत जारी चीनी के कोटे की बिक्री और उठाव की लगातार निगरानी कर रही है। निर्धारित कोटे के अनुरूप चीनी बाजार में नहीं पहुंचने पर संबंधित मिलों पर कार्रवाई की जा सकती है।

केंद्र सरकार की सख्ती के बाद से चीनी की थोक एवं खुदरा की कीमतों में गिरावट आई है। घरेलू बाजार में पिछले पांच दिनों में चीनी की थोक कीमतों में जहां 600 से 900 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई, वहीं इसके खुदरा भाव भी इस दौरान 6 से 8 रुपये प्रति किलो तक कमजोर हुए।

चीनी के थोक दाम 21 अगस्त को दिल्ली में 6,600 रुपये और कानपुर में 6,650 रुपये प्रति क्विंटल थे, जोकि 26 अगस्त, बुधवार को घटकर क्रमश: 6,000 रुपये और 6,050 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। मुंबई में 21 अगस्त को चीनी के थोक भाव 6,700 रुपये और कोलकाता में 6,750 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो कि बुधवार को घटकर क्रमश: 5,800 रुपये और 6,000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

दिल्ली में चीनी के खुदरा भाव बुधवार को घटकर 62 रुपये और कानपुर में इसके दाम कमजोर होकर 62 रुपये प्रति किलो रह गए जबकि 21 अगस्त को दिल्ली में चीनी के खुदरा दाम 68 रुपये और कानपुर में 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इसी तरह से मुंबई में चीनी की खुदरा कीमत बुधवार को घटकर 61 रुपये और कोलकाता में 62 रुपये प्रति किलो रह गई जबकि 21 अगस्त को मुंबई में चीनी के खुदरा भाव 68 रुपये और कोलकाता में 70 रुपये प्रति किलो थे।

इसी तरह से चीनी के थोक दाम 21 अगस्त को दिल्ली में 6,600 रुपये और कानपुर में 6,650 रुपये प्रति क्विंटल थे, जोकि मंगलवार को घटकर क्रमश: 6,000 रुपये और 6,050 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। मुंबई में 21 अगस्त को चीनी के थोक भाव 6,700 रुपये और कोलकाता में 6,750 रुपये प्रति क्विंटल थे, जो कि मंगलवार को घटकर क्रमश: 5,900 रुपये और 6,100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

कोई टिप्पणी नहीं: