कुल पेज दृश्य

07 नवंबर 2018

उद्योग ने की कपास उत्पादन अनुमान में 4.75 लाख गांठ की कटौती

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू खरीफ सीजन में कपास का उत्पादन घटकर 343.25 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलो) ही होने का अनुमान है जोकि उद्योग के आरंभिक अनुमान 348 लाख गांठ से 4.75 लाख गांठ कम है।
कॉटन एसोसिएशन आफ इंडिया (सीएआई) के अध्यक्ष अतुण गणात्रा ने बताया कि चालू सीजन में गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और ओडिशा के कई जिलों में सूखे से कपास के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है। अक्टूबर के आरंभ में उद्योग ने चालू खरीफ सीजन में 348 लाख गांठ कपास के उत्पादन का अनुमान जारी किया था जबकि इसके पिछले साल 365 लाख गांठ का उत्पादन हुआ था।
कई राज्यों में सूखे जैसे हालात से उत्पादन में कमी
सीएआई के अनुसार दूसरे आरंभिक अनुमान में गुजरात में 2 लाख गांठ, महाराष्ट्र में एक लाख गांठ और कर्नाटक में भी एक लाख गांठ तथा ओडिशा में 75 हजार गांठ की कमी आने की आशंका है। अत: उत्तर भारत के राज्यों में कपास का उत्पादन 58 लाख गांठ, मध्य भारत के राज्यों में 192 लाख गांठ तथा दक्षिण भारत के राज्यों में 89 लाख गांठ कपास के उत्पादन का अनुमान है। इसके अलावा अन्य राज्यों में 4.25 लाख गांठ कपास के उत्पादन का अनुमान है।
उत्पादक मंडियों में 26.13 लाख गांठ की हो चुकी है आवक
अक्टूबर में उत्पादक मंडियों में 26.13 लाख गांठ कपास की दैनिक आवक हो चुकी है जबकि अक्टूबर में एक लाख गांठ कपास का आयात हुआ है। पहली अक्टूबर 2018 को शुरू हुए कपास सीजन के आरंभ में 23 लाख गांठ कपास का बकाया स्टॉक बचा हुआ था। ...........  आर एस राणा
 
 

कोई टिप्पणी नहीं: