कुल पेज दृश्य

29 मई 2018

चीनी मिलों को केंद्र सरकार दे सकती है राहत, भाव में आयेगा सुधार

आर एस राणा
नई दिल्ली। गन्ना किसानों के बढ़ते बकाया से परेशान केंद्र सरकार चीनी मिलों को राहत देने की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्रालय के अलावा पेट्रोलियम और फूड मंत्रालय इस पर मंथन कर रहा है। सूत्रों के अनुसार चीनी का बफर स्टॉक बनाने के साथ ही, एथनॉल के दाम में बढ़ोतरी और बफर स्टॉक बनाकर चीनी मिलों को राहत दी जा सकती है।
पीएमओ में हुई बैठक के बाद इन मंत्रालय पर दबाव है, वित्त मंत्रालय चीनी उद्योग को लिए जाने वाले ऋण पर राहत देने के लिए शॉर्ट मार्जिन की रकम को टर्म लोन में बदलने की एवंज में बैंक गारंटी और ब्याज दरों में छूट दे सकता है।
इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय एथनॉल की कीमतों में 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी कर सकता है, जबकिम खाद्य मंत्रालय ने 3 लाख टन चीनी का बफर स्टॉक बना सकत है। जानकारों के अनुसार चीनी बेचने की न्यूनतम कीमत भी 30 रुपये किलो तय करने और चीनी निर्यात पर सब्सिडी देने की भी चर्चा है। ........  आर एस राणा

केरल में मानसून की दस्तक, कई राज्यों में लू की स्थिति बरकरार

आर एस राणा
नई दिल्ली। किसानों के लिए अच्छी खबर है, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से तीन दिन पहले ही केरल में दस्तक दे दी है। केरल के साथ ही कर्नाटक और अंडमान निकोबार में पिछले 24 घंटों में तेज बारिश हुई है। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है।
आईएमडी के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान अंडमान निकोबार और कर्नाटका के साथ ही केरल, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड तथा अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज तथा कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
आईएमडी के अनुसार केरल में मानसून का आगमन हो चुका है जोकि तय समय से तीन पहले पहुंचा है। आमतौर पर एक जून को केरल में मानसून का आगमन होता है। खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई काफी हद तक मानसूनी बारिश पर निर्भर कर करती है। जैसे-जैसे मानसून आगे बढ़ेगा, खरीफ फसलों की बुवाई में भी तेजी आने का अनुमान है।
कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू खरीफ में फसलों की बुवाई अभी तक 65.52 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 69.84 लाख हैक्टेयर में हो चुकी थी।
आगामी 24 घंटों में असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र के कुछेक हिस्सों में आगामी 24 घंटों में लू के प्रकोप कमी आने की आशंका है लेकिन मध्य प्रदेश और राजस्थान वासियों को अभी लू से राहत नहीं मिलेगी।
​मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिण हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलावा मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में लू की स्थिति बनी रही। हालांकि गुजरात में लू कुछ कम हुई है।
बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछेक हिस्सों, झारखंड, उत्तर ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में भी हल्की बारिश देखी गई। .....  आर एस राणा

आगामी 24 घंटों में केरल पहुंचेगा मानसून, उत्तर भारत में एक-दो दिन में लू में कमी की उम्मीद

आर एस राणा
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान मानसून केरल पहुंच जायेगा। इस समय केरल में प्री-मानसून की अच्छी बारिश हो रही है, तथा अगले एक दो दिनों में कर्नाटका में भी तेज बारिश होने का अनुमान है। उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में कुछ कमी आने से लू में कमी आयेगी। हालांकि मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी लू की स्थिति बनी रहने की आशंका है।
आईएमडी के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान केरल, कर्नाटक, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पश्चिम असम में कुछ जगहों पर हल्की तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान है। एकाध जगह तेज बारिश होगी। 
इस दौरान झारखंड, तमिलनाडु, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी एक दो जगहों पर हल्की बूंदा—बांदी होने की संभावना है। 
आगामी 24 घटों के दौरान मध्यप्रदेश, विदर्भ और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली और हरियाणा में आगामी 48 घंटों में लू की स्थिति में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम विदर्भ और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रही।
इस दौरान उत्तरी जम्मू-कश्मीर, उत्तरी ओडिशा, पूर्वी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में प्री-मानसूनी की हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पूर्वोत्तर भारत और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के एक दो जगहों पर मध्यम तथा कुछेक जगह भारी बारिश हुई। उधर तेलंगाना और केरल के कुछ हिस्सों
में भी इस दौरान प्री-मानसून की मध्यम से तेज बारिश देखी गई। .............. आर एस राणा

सरकार समर्थन मूल्य से आधे दाम पर बेच रही है दाल, कैसे आयेगा भाव में सुधार

आर एस राणा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ही जब दालों की बिक्री न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से आधे दाम पर करेगी, तो फिर भाव में कैसे आ पायेगा सुधार। नेफेड ने मध्य प्रदेश की शिहोरी मंडी में 2,711 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उड़द बेची है जबकि उड़द का समर्थन मूल्य 5,400 रुपये प्रति क्विंटल है।
नेफेड ने मध्य प्रदेश में 400 टन मूंग 4,401 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बेची है जबकि मूंग का एमएसपी 5,575 रुपये प्रति क्विंटल है। इससे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटका में नेफेड ने 4,325 से 4,379 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मूंग बेची थी। अत: नेफेड समर्थन मूल्य से 1,174 से 2,689 रुपये प्रति ​​नीचे भाव पर दाल बेच रही है। 
नेफेड के पास दलहन का रिकार्ड स्टॉक
नेफेड के पास चना, अरहर और मसूर का 24.34 लाख टन से ज्यादा का बंपर स्टॉक हो चुका है तथा चना और मसूर की एमएसपी पर खरीद जारी है अत: आगे कुल स्टॉक में बढ़ोतरी होगी। इसलिए नेफेड की बिक्री में आगे और तेजी आने का अनुमान है जिससे भाव पर दबाव बना रहेगा।
रबी दलहन के भाव एमएसपी से नीचे
किसान उत्पादक मंडियों में 3,400 से 3,500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चना बेचने पर मजबूर है जबकि केंद्र सरकार ने चना का एमएसपी 4,400 रुपये प्रति क्विंटल (बोनस सहित) तय किया हुआ है। इसी तरह से उत्पादक मंडियों में मसूर 3,000 से 3,200 रुपये प्रति​ क्विंटल की दर से बिक रही है, जबकि मसूर का एमएसपी 4,250 रुपये प्रति क्विंटल (बोनस सहित) है।
आयात शुल्क बढ़ाने के बावजूद मसूर को हो रहा है आयात
केंद्र सरकार ने मसूर पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 30 फीसदी और चना पर 60 फीसदी किया हुआ है। चना का आयात तो इस समय नहीं हो रहा, लेकिन मसूर का आयाति अभी भी हो रहा है। आयातित मसूर के भाव मुंबई पहुंच 3,150 रुपये प्रति क्विंटल हैं। केंद्र सरकार ने मटर के उन्हीं आयात सौदों को मंजूरी दी है जिन सौदों का 25 अपैल 2018 से पहले 100 फीसदी भुगतान हो चुका है।
आयात में आई कमी
केंद्र सरकार की सख्ती से वित्त वर्ष 2017-18 में दालों का आयात 15 फीसदी घटकर 56 लाख टन का ही हुआ है जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष 2016-17 में 66.08 लाख टन दलहन का रिकार्ड आयात हुआ था।
रिकार्ड पैदावार का अनुमान
कृषि मंत्रालय के ​तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2017—18 में 245.1 लाख टन का रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान है जबकि पिछले फसल सीजन में इनका उत्पादन 231.3 लाख टन का हुआ था।.... आर एस राणा

कपास के साथ ​दलहन और धान की बुवाई पिछड़ी, गन्ने की बुवाई घटी

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू खरीफ में कपास के साथ ही दलहन और धान की शुरूआती बुवाई पिछे चल रही है जबकि गन्ना की बुवाई में कमी आई है। देश के कई राज्यों में प्री-मानसून की बारिश कम होने के कारण बुवाई की गति धीमी है तथा आगे जैसे-जैसे मानसूनी बारिश होगी, बुवाई में भी तेजी आयेगी। किसानों को समय पर भुगतान नहीं होने का असर गन्ने की बुवाई पर पड़ा है।
कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू खरीफ में अभी तक कपास की बुवाई 7.82 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुवाई 11.24 लाख हैक्टेयर में हो चुकी थी। मई में कपास की बुवाई उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में होती है जबकि अन्य राज्यों में बुवाई जून से शुरू होगी। अत: माना जा रहा है कि आगे बुवाई की गति में तेजी आयेगी।
खरीफ की प्रमुख फसल धान की रौपाई चालू खरीफ में अभी तक 1.52 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल इस समय तक 2.17 लाख हैक्टेयर में रौपाई हो चुकी थी। धान की रौपाई अभी शुरूआती चरण में है तथा आगे इसकी रौपाई में तेजी आयेगी। 
मंत्रालय के अनुसार खरीफ दलहनों की बुवाई चालू रबी में अभी तक 61 हजार हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल इस समय तक 1.15 लाख हैक्टेयर में हो चुकी थी। इसके अलावा तिलहनों की बुवाई 37 हजार हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुवाई 41 हजार हैक्टेयर में हो चुकी थी।
चालू पेराई सीजन में चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का बकाया बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये के पार हो चुका है जिसका असर इसकी बुवाई पर पड़ा है। चालू खरीफ में गन्ना की बुवाई घटकर 44.70 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल इस समय तक 48.67 लाख हैक्टेयर में गन्ना की बुवाई हो चुकी थी।
चालू खरीफ में फसलों की कुल बुवाई अभी तक 65.52 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल इस समय तक देशभर में 69.84 लाख हैक्टेयर में फसलों की बुवाई हो चुकी थी। ............. आर एस राणा

मध्य प्रदेश से चना, मसूर और सरसों की एमएसपी पर खरीद 9 जून तक

मध्य प्रदेश से रबी फसलों चना, मसूर और सरसों की खरीद अब 9 जून तक चलेगी। राज्य के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान ने ​टविट कर बताया कि खरीद की तारिख को बढ़ा कर 9 जून किया गया है, अगर जरुरत पड़ी तो इसे आगे और भी बढ़ाया जायेगा।
इससे पहले खरीद 30 मई तक की जानी थी, लेकिन उत्पादक मंडियों में हो रही लगातार दैनिक आवक के कारण इसे बढ़ाया गया है। मध्य प्रदेश से नेफेड न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 9.09 लाख टन चना, 1.17 लाख टन मसूर और 66,933 टन सरसों की खरीद कर चुकी है। खरीद में आगे और तेजी आने का अनुमान है जिससे केंद्रीय पूल में दलहन का रिकार्ड स्टॉक होने का अनुमान है।

धान का एमएसपी 80 रुपये और अरहर, उड़द का 400 रुपये बढ़ाने की सि​फारिश