नई दिल्ली, केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय ने दालों की कीमतों में तेजी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से निपटने के लिए हर सप्ताह स्टॉक की घोषणा करना जरूरी कर दी है। केंद्रीय पूल में दलहन का बफर स्टॉक ज्यादा है साथ ही आयात बढ़ रहा है। राज्यों से इस पर नजर रखने और कार्रवाई करने की अपील की गई है।
बफर स्टॉक और आयात के बावजूद दालों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स (डीओसीए) ने शुक्रवार को ट्रेडर्स, मिलर्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स के लिए स्टॉक की घोषणा करना जरूरी कर दिया है।
कंपनियों द्वारा स्टॉक की घोषणा हर शुक्रवार को की जाएगी, जिसका मकसद अलग-अलग तरह की दालों की कीमतों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को रोकना और सप्लाई में रुकावट के साथ ही जमाखोरी और मार्केट प्लेयर्स के एक हिस्से द्वारा मुनाफाखोरी को रोकना है।
डीओसीए ने राज्यों को दालों की कीमतों पर नजर रखने और जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। सरकार का यह कदम पिछले दो दिनों में राज्य के फूड सेक्रेटरी, मिलर्स, स्टॉकिस्ट, ट्रेडर्स और दालों के प्रोसेसर के साथ हुई बैठक के बाद आया है।
डिपार्टमेंट के मुताबिक शुक्रवार को दो खास दालें, अरहर और चने की औसत रिटेल कीमतें पिछले साल के मुकाबले क्रमशः 19.5 फीसदी और 10 फीसदी बढ़कर 135.23 रुपये प्रति किलो और 95.23 रुपये प्रति किलो हो गईं।
अक्टूबर में दलहन कैटेगरी में रिटेल महंगाई सालाना आधार पर 8.73 फीसदी थी, जबकि अप्रैल, 2026 में महंगाई (-1.74 फीसदी) के साथ नेगेटिव जोन में थी।
सरकार ने अनुसार 2025-26 फसल वर्ष (जुलाई-जून) में चने का उत्पादन 12.56 मिलियन टन का हुआ था, जो पिछले पांच सालों में दूसरा सबसे ज्यादा है, लेकिन मंडी में आवक पिछले सालों के बराबर रही है।
सूत्रों ने कहा कि चने के ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली पीली मटर का आयात पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा हुआ है। ऐसा लगता है कि ट्रेडर बढ़ते मार्जिन के साथ काम करने और अफवाहों पर प्रॉफिट कमाने की कोशिश कर रहा है। सप्लाई के अच्छे फंडामेंटल्स के बावजूद, हाल के हफ्तों में चने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। सूत्रों के मुताबिक बड़ी चेन रिटेलर्स, डीलर्स, इंपोर्टर्स, मिलर्स, स्टॉकिस्ट और ट्रेडर्स के पास स्टॉक 3 जुलाई, 2026 को 5.87 मिलियन से घटकर 6 नवंबर, 2026 को 5.37 मिलियन का रह गया है। इसमें कहा गया है कि आयातक और ट्रेडर्स को छोड़कर, लीन सीजन के बावजूद, दूसरे मार्केट पार्टिसिपेंट्स के पास स्टॉक जुलाई 2026 से काफी हद तक बिना बिके रहा है।
सूत्रों के अनुसार बंदरगाह और वेयरहाउस से प्रोसेसिंग यूनिट्स और घरेलू मार्केट्स तक आयातित दालों की आसान और समय पर मूवमेंट, यह पक्का करना है कि सप्लाई चेन में देरी, जमाखोरी या आयातक स्टॉक को घरेलू मार्केट में समय पर भेजने में कोई रुकावट न आए।
डिपार्टमेंट ने स्टॉक पोजीशन की ध्यान से रिपोर्टिंग करने को कहा है, और किसी भी गलत रिपोर्टिंग को गंभीरता से लिया जाएगा।
केंद्रीय पूल में चना का स्टॉक 16.1 लाख टन, अरहर का स्टॉक 9.7 लाख टन, मूंग का स्टॉक 6.4 लाख टन, मसूर का स्टॉक 5.3 लाख टन और उड़द का स्टॉक 44,000 टन को मिलाकर कुल 38 लाख टन है, जोकि तय बफर 35 लाख टन से ज्यादा है।
व्यापारियों के अनुसार अल नीनो के खतरे की वजह से घरेलू उत्पादन में कमी की चिंताओं के बीच वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अगस्त के दौरान दालों का आयात 67 फीसदी बढ़कर 20.6 लाख टन का हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें