कुल पेज दृश्य

23 नवंबर 2026

सीसीआई ने तेलंगाना से कपास की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू की

नई दिल्ली। कॉटन कारपोरेशन आफ इंडिया, सीसीआई ने तेलंगाना से 2026-27 मार्केटिंग सीजन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कपास की फसल की खरीद शुरू कर दी है।


निगम ने तेलंगाना के करीब 18 खरीद केंद्र से समर्थन मूल्य पर करीब 7,500 क्विंटल कपास की खरीद की है। जानकारों के अनुसार चालू मार्केटिंग सीजन में कपास की खरीद के लिए देशभर में 572 खरीद केंद्र खोले हैं, हालांकि पिछले फसल सीजन में निगम ने 600 केंद्रों के माध्यम से कपास खरीदी थी।

व्यापारियों के अनुसार किसान ज्यादा दाम और कम फसल की उम्मीद में कपास की बिकवाली कम रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 नवंबर तक देशभर की मंडियों में कपास की आवक 45 फीसदी घटकर केवल 30 लाख गांठ, एक गांठ 170 किलो की ही हुई है।

स्पिनिंग मिलों की मांग कमजोर होने के कारण बुधवार को शाम के सत्र में गुजरात में कॉटन की कीमतों में तीसरे दिन नरमी आई, जबकि इस दौरान उत्तर भारत के राज्यों सुधार आया।

गुजरात के अहमदाबाद में 29 शंकर-6 किस्म की कॉटन के भाव 50 रुपये कमजोर होकर 66,100 से 66,300 रुपये प्रति कैंडी, एक कैंडी-356 किलो रह गए।

पंजाब में रुई हाजिर डिलीवरी के भाव तेज होकर 6,650 से 6,710 रुपये प्रति मन बोले गए।
हरियाणा में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के भाव बढ़कर 6,620 से 6,670 रुपये प्रति मन बोले गए। ऊपरी राजस्थान में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम तेज होकर 6,670 से 6,710 रुपये प्रति मन बोले गए। लोअर राजस्थान में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम 63,400 से 63,900 रुपये कैंडी बोले गए।

आईसीई के इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग में कॉटन की कीमतों में गिरावट आई।

कॉटन कारपोरेशन ऑफ इंडिया, सीसीआई ने बुधवार, 18 नवंबर, को फसल सीजन 2025-26 में खरीदी हुई कॉटन की बिक्री कीमत स्थिर रखी। इस दौरान निगम ने 2,400 गांठ कॉटन की बिक्री, जिसमें से स्पिनिंग मिलों ने 1,300 गांठ एवं ट्रेडर्स ने 1,100 गांठ की खरीद की।

स्पिनिंग मिलों की खरीद कमजोर होने से गुजरात में कॉटन के दाम नरम हुए, हालांकि इस दौरान उत्तर भारत के राज्यों में कॉटन की कीमतों में सुधार आया। केंद्र सरकार ने कॉटन के आयात पर 11 फीसदी आयात ड्यूटी की छूट को दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 तक कर दिया है, जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतों में अभी बड़ी तेजी के आसार नहीं है। हालांकि भारत के साथ ही अमेरिका और तुर्की के साथ ही अर्जेंटीना में कॉटन के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है।

चालू खरीफ सीजन में प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्रतिकूल मौसम के कारण कॉटन का उत्पादन 14.02 फीसदी घटकर 280 लाख गांठ, एक गांठ 170 किलो ही होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इसका उत्पादन 325.69 लाख गांठ का हुआ था।

चालू सीजन में देश के प्रमुख उत्पादक राज्यों में कपास की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता कम बैठ रही है, जिस कारण कुल उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है। प्रमुख उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई कपास की आवक पहले की तुलना में बढ़ी है, तथा आगामी दिनों में आवक और भी बढ़ने की उम्मीद है। सूती धागे में ग्राहकी सामान्य बनी हुई है, इसलिए स्पिनिंग मिल सीमित मार्जिन में व्यापार कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: