नई दिल्ली। महाराष्ट्र में 18 नवंबर तक कुल 178 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है तथा राज्य की मिलों ने अब तक 250.25 लाख टन गन्ने की पेराई कर 218.52 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
चीनी आयुक्त कार्यालय के अनुसार राज्य में चीनी की औसत रिकवरी 8.73 फीसदी दर्ज की गई है। राज्य में फिलहाल 87 सहकारी और 91 निजी चीनी मिलें चालू हैं। पिछले पेराई सीजन में भी 18 नवंबर तक 178 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो गई थी। इनमें 88 सहकारी और 90 निजी मिलें शामिल थीं।
कोल्हापुर संभाग में गन्ने की पेराई ने तेजी पकड़ ली है। फिलहाल संभाग की 35 चीनी मिलें चालू है, जिसमें 24 सहकारी और 11 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 39.36 लाख टन गन्ने की पेराई कर 37.99 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 9.65 फीसदी की बैठ रही है, जो राज्य में सबसे अधिक है। जानकारों के अनुसार अच्छे दाम मिलने के कारण कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों का भी महाराष्ट्र की चीनी मिलों को गन्ना बेचने की ओर रुझान देखने को मिल रहा है।
पुणे संभाग में अब तक 28 चीनी मिलें शुरू हो चुकी हैं। इनमें 17 सहकारी और 11 निजी मिलें शामिल हैं। संभाग में कुल 64 लाख टन गन्ने की पेराई हुई है और 60.96 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। यहां चीनी की औसत रिकवरी 9.52 फीसदी है।
सोलापुर संभाग में राज्य के सबसे अधिक 41 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 14 सहकारी और 27 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 50.01 लाख टन गन्ने की पेराई कर 40.07 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 8.01 फीसदी की बैठ रही है।
नांदेड संभाग में 29 चीनी मिलें चालू हैं। इसमें 9 सहकारी और 20 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 32.93 लाख टन गन्ने की पेराई कर 26.44 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 8.03 फीसदी की है।
अहिल्यानगर संभाग की 24 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 10 सहकारी और 14 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 35.93 लाख टन गन्ने की पेराई कर 30.84 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 8.58 फीसदी की दर्ज की गई है।
छत्रपति संभाजीनगर संभाग में अब तक 18 चीनी मिलों में पेराई शुरू हो चुकी है। इनमें 9 सहकारी और 9 निजी मिलें शामिल हैं। इन मिलों ने अब तक 25.09 लाख टन गन्ने की पेराई कर 19.89 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 7.93 फीसदी है।
अमरावती संभाग में फिलहाल 3 निजी चीनी मिलें चालू हैं। इन मिलों ने अब तक 2.93 लाख टन गन्ने की पेराई कर 2.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। संभाग की औसत चीनी रिकवरी 7.95 फीसदी है। नागपुर संभाग में अभी तक एक भी चीनी मिल शुरू नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें