कुल पेज दृश्य

16 अक्टूबर 2026

स्पिनिंग मिलों की मांग बढ़ने से गुजरात के साथ ही उत्तर भारत में कॉटन तेज

नई दिल्ली। स्पिनिंग मिलों की मांग बढ़ने के कारण सोमवार को गुजरात के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में कॉटन की कीमतों में तेजी आई।


गुजरात के अहमदाबाद में 29 शंकर-6 किस्म की कॉटन के भाव 500 रुपये तेज होकर 64,800 से 65,000 रुपये प्रति कैंडी, एक कैंडी-356 किलो हो गए।

पंजाब में नई रुई हाजिर डिलीवरी के भाव तेज होकर 6,470 से 6,475 रुपये प्रति मन बोले गए।
हरियाणा में नई रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के भाव बढ़कर 6,400 से 6,450 रुपये प्रति मन बोले गए। ऊपरी राजस्थान में नई रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम बढ़कर 6,450 से 6,475 रुपये प्रति मन बोले गए। लोअर राजस्थान में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम 61,000 से 61,500 रुपये कैंडी बोले गए। देशभर की मंडियों में कपास की आवक 49,700 गांठ, एक गांठ-170 किलो की हुई।

आईसीई के इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग में कॉटन की कीमतों में तेजी आई।

कॉटन कारपोरेशन आफ इंडिया, सीसीआई ने सोमवार 5 अक्टूबर, को कॉटन की बिक्री कीमत स्थिर रखी। निगम ने इस दौरान 1,600 गांठ कॉटन की बिक्री की, जिसमें से स्पिनिंग मिलों ने खरीद नहीं की एवं ट्रेडर्स ने 1,600 गांठ कॉटन की खरीद की।

सीसीआई ने कॉटन की बिक्री कीमत स्थिर रखी। हालांकि विश्व बाजार में इसके दाम तेज होने के कारण उत्तर भारत के साथ ही गुजरात में कॉटन की कीमतों में तेजी आई। उत्तर भारत के राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश तथा गुजरात और महाराष्ट्र की मंडियों में नई कपास की आवक पहले की तुलना में बढ़ी है, तथा मौसम साफ है, इसलिए आगामी दिनों में आवकों में और बढ़ोतरी होगी। अन्य राज्यों की मंडियों में नई कपास की आवकों का दबाव चालू महीने में बनेगा। इसलिए इसकी कीमतों एकतरफा बड़ी गिरावट के आसार कम है। वैसे घरेलू बाजार में सूती धागे में स्थानीय एवं निर्यात मांग सामान्य की तुलना में कमजोर है।

कोई टिप्पणी नहीं: