कुल पेज दृश्य

24 अक्टूबर 2026

चालू रबी सीजन में फसलों की शुरुआती बुआई 26 फीसदी पिछड़ी - कृषि मंत्रालय

नई दिल्ली, चालू रबी सीजन 2026-27 में फसलों की बुआई शुरुआती चरण में 26 फीसदी पीछे चल रही है। 16 अक्टूबर तक देशभर में 3.43 लाख हेक्टेयर में ही रबी फसलों की बुआई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 4.65 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।


कृषि मंत्रालय के अनुसार रबी फसलों की बुआई अभी कुछ ही राज्यों के साथ कुछ खास फसलों की ही बुआई शुरू हुई है। रबी की प्रमुख फसल गेहूं के साथ मूंग, रागी, कुसुम और सूरजमुखी जैसी फसलों की बुआई अभी शुरू नहीं हुई है। मंत्रालय के अनुसार धान, दालें और तिलहन की बुआई अभी कुछ ही राज्यों में शुरू हुई है।

सरसों की बुआई चालू रबी सीजन में 27 फीसदी कम होकर 2.26 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई 3.10 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। मूंगफली की बुआई पिछले साल के 1,000 हेक्टेयर के मुकाबले 200 फीसदी बढ़कर 3,000 हेक्टेयर में हो चुकी है। हालांकि, कुल तिलहन का रकबा पिछले साल के 3.11 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 26 फीसदी से ज्यादा घटकर 2.29 हेक्टेयर में ही हुई है।

16 अक्टूबर तक देशभर के राज्यों में धान की रोपाई 88,000 हेक्टेयर में ही हुई है, जो एक साल पहले के 134,000 हेक्टेयर से 34 फीसदी से ज्यादा पीछे चल रही है। इस दौरान चना की बुआई 6,000 हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक चने की बुआई शुरू नहीं हुई थी। रबी सीजन में दलहन का कुल रकबा पिछले साल के मुकाबले 50 फीसदी बढ़कर 15,000 हेक्टेयर हो गया, जबकि पिछले साल इस समय यह केवल 10,000 हेक्टेयर में दालों की बुआई हो पाई थी।

ज्वार और मक्का दोनों की बुआई पिछले साल के मुकाबले के समान ही क्रमश: 8,000 और 2,000 हेक्टेयर हुई है। जौ की बुआई 1,000 हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक जौ की बुआई शुरू नहीं हुई थी। कुल मोटे अनाज की बुआई पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी बढ़कर 11,000 हेक्टेयर में हो गई, जबकि पिछले इस समय तक इनकी बुआई 10,000 हेक्टेयर में हुई थी।

कृषि मंत्रालय के डेटा के अनुसार रबी सीजन में फसलों के बुआई सामान्यत 64.76 मिलियन हेक्टेयर में होती है जबकि चालू रबी में अभी तक केवल 343,000 हेक्टेयर में ही बुआई हुई है, मतलब कुल क्षेत्रफल का केवल 0.53 फीसदी ही कवर हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं: