नई दिल्ली। राजस्थान में चालू रबी सीजन 2026-27 में फसलों की कुल बुआई 6.21 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, तथा इस दौरान सबसे अधिक सरसों की बुआई 5.40 लाख हेक्टेयर में हुई है।
राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार राज्य में 21 अक्टूबर 2026 तक सरसों की बुआई 5.40 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि तय लक्ष्य की 14.41 फीसदी ही है। चालू रबी सीजन में सरसों की बुआई का लक्ष्य 37.50 लाख हेक्टेयर तय किया है। तिलहनी फसलों की कुल बुआई चालू रबी में 5.43 लाख हेक्टेयर में हुई है। तारामीरा की बुआई 2700 हेक्टेयर में ही हुई है।
चना की बुआई चालू रबी सीजन में राज्य में 3.6 लाख हेक्टेयर में हुई है, जोकि तय लक्ष्य का केवल 1.69 फीसदी है। रबी में दलहन की कुल बुआई चालू रबी में 3.69 लाख हेक्टेयर में ही हुई है।
रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुआई राज्य में 1.02 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि जौ की बुआई शुरूआती चरण में है। जानकारों के अनुसार मानसूनी सीजन में बारिश सामान्य की तुलना में कम हुई थी, जिस कारण रबी फसलों की बुआई की गति धीमी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें