कुल पेज दृश्य

16 अक्टूबर 2026

सीसीआई ने लगातार दूसरे दिन कॉटन की बिक्री कीमतों में कटौती की

नई दिल्ली। कॉटन कारर्पोरेशन आफ इंडिया, सीसीआई ने मंगलवार 29 सितंबर, को लगातार दूसरे दिन कॉटन की बिक्री कीमतों में 500 रुपये प्रति कैंडी की कटौती। जिससे घरेलू बाजार में इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।


सीसीआई ने 28 सितंबर को भी कॉटन की बिक्री कीमतों में 400 रुपये प्रति कैंडी की कटौती की थी।

हालांकि निगम द्वारा इसकी बिक्री कीमतों में कटौती के बावजूद भी स्पिनिंग मिलों के साथ ही ट्रेडर्स सीमित मात्रा में ही खरीद कर रहे हैंं। मंगलवार को देशभर की स्पिनिंग मिलों ने सीसीआई से केवल 1,200 गांठ कॉटन की खरीद की, तथा इस दौरान ट्रेडर्स ने कॉटन की खरीद ही नहीं की। इससे पहले सोमवार को भी निगम ने केवल 2,600 गांठ कॉटन की बिक्री की थी, जिसमें से स्पिनिंग मिलों ने 2,000 गांठ एवं ट्रेडर्स ने 600 गांठ कॉटन की खरीद की थी।

सीसीआई 25 सितंबर 2026 तक कुल 94,40,400 गांठ कॉटन की बिक्री कर चुकी है, जबकि निगम के पास अभी करीब 9 लाख गांठ से ज्यादा का बकाया स्टॉक बचा हुआ है। अत: निगम नई फसल की आवक से पहले इसे हल्का करना चाहेगी, इसलिए अधिकांश स्पिनिंग मिलें केवल जरुरत के हिसाब से ही कॉटन की खरीद कर रही है।  

सीसीआई ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कॉटन की बिक्री कीमतों में कटौती की, जिस कारण घरेलू बाजार में स्पिनिंग मिलों की खरीद पहले की तुलना में कम हुई। अत: उत्तर भारत के राज्यों में कॉटन की कीमतों में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। उत्तर भारत के राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश में नई कपास की आवक पहले की तुलना में बढ़ी है, तथा मौसम साफ है, इसलिए आगामी दिनों में नई फसल की आवकों में और बढ़ोतरी होगी। अन्य राज्यों की मंडियों में नई कपास की आवकों का दबाव अक्टूबर में बनेगा। इसलिए इसकी कीमतों पर दबाव बना रहने की उम्मीद है।

स्पिनिंग मिलों की मांग कमजोर बनी रहने के कारण मंगलवार को भी गुजरात के साथ ही उत्तर भारत में कॉटन की कीमतों में मंदा आया।

गुजरात के अहमदाबाद में 29 शंकर-6 किस्म की कॉटन के भाव 400 रुपये कमजोर होकर 66,000 से 66,200 रुपये प्रति कैंडी, एक कैंडी-356 किलो रह गए।

पंजाब में नई रुई हाजिर डिलीवरी के भाव कमजोर होकर 6,520 से 6,570 रुपये प्रति मन बोले गए। हरियाणा में नई रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के भाव घटकर 6,500 से 6,550 रुपये प्रति मन बोले गए। ऊपरी राजस्थान में नई रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम घटकर 6,520 से 6,570 रुपये प्रति मन बोले गए। लोअर राजस्थान में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम 62,000 से 62,500 रुपये कैंडी बोले गए।

कोई टिप्पणी नहीं: