नई दिल्ली। खाद्य तेल उद्योग की संस्था सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड के कार्यकारी वाइस चेयरमैन अंग्शु मलिक को वर्ष 2026-27 के लिए अपना नया अध्यक्ष चुना है।
एसईए ने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि मलिक को वर्ष 2026-27 के लिए नया अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले संजीव अस्थाना एसईए के अध्यक्ष थे।
मुंबई में आयोजित एसईए की 55 वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से अगले दो वर्षों के लिए संस्था की कमान संभाली है। अंग्शु मलिक ने इस पद पर संजीव अस्थाना का स्थान लिया है, जो इससे पहले एसईए के अध्यक्ष थे।
अंग्शु मलिक भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी (एमएमसीजी) कंपनियों में से एक और मशहूर खाद्य तेल ब्रांड 'फॉर्च्यून' के निर्माता एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस में लंबे समय से शीर्ष पदों पर कार्यरत रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें