कुल पेज दृश्य

18 जुलाई 2026

तेलंगाना में चालू खरीफ सीजन में कपास एवं सोयाबीन के साथ अरहर की बुआई बढ़ी

नई दिल्ली। चालू खरीफ सीजन में तेलंगाना में कपास एवं सोयाबीन के साथ ही अरहर की बुआई में तो बढ़ोतरी हुई है, लेकिन फसलों की कुल बुआई पीछे चल रही है।


राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार 15 जुलाई 2026 तक राज्य में खरीफ फसलों की बुआई घटकर 59,83,971 एकड़ में ही हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 60,95,413 एकड़ में बुवाई हो चुकी थी।

राज्य में कपास की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 41,12,099 एकड़ में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई केवल 38,56,884 एकड़ ही हुई थी।

दलहनी फसलों की बुआई चालू खरीफ में 4,10,929 एकड़ में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 3,96,820 एकड़ की तुलना में थोड़ी अधिक है। अरहर की बुआई चालू खरीफ में 3,53,915 एकड़ में मूंग की 44,646 एकड़ में तथा उड़द की 11,246 एकड़ में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमशः: 3,43,823 एकड़ में, 40,165 एकड़ में तथा 12,539 एकड़ में हो चुकी थी।

इस दौरान राज्य में मोटे अनाजों की बुआई 3,80,527 एकड़ में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 4,78,040 एकड़ में बुवाई हो चुकी थी। धान की रोपाई 6,39,956 एकड़ में तथा मक्का की 3,63,552 एकड़ में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 7,78,294 एकड़ में और 4,49,913 एकड़ में हुई थी। ज्वार की बुआई राज्य में 16,835 एकड़ में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि 28,002 एकड़ की तुलना में कम है।

तिलहनी फसलों की बुआई राज्य में चालू खरीफ सीजन में बढ़कर 3,39,405 एकड़ में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 3,31,720 एकड़ में ही हुई थी। सोयाबीन की बुआई राज्य में अभी तक 3,35,685 एकड़ में तथा मूंगफली की 2,561 एकड़ में हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 3,30,686 एकड़ में तथा 779 एकड़ में ही हुई थी। कैस्टर सीड की बुआई चालू सीजन में 997 एकड़ में हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: