कुल पेज दृश्य

18 जुलाई 2026

मानसून की कमजोरी एवं बकाया स्टॉक कम होने से चीनी की कीमतों में तेजी संभव

नई दिल्ली। मानसून की कमजोरी के साथ ही बकाया स्टॉक कम होने से चीनी की कीमतों में रिकार्ड तेजी की संभावना है। अगस्त मेें त्योहारी सीजन शुरू होने बाद दौरान चीनी की खपत में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

जानकारों का मानना है कि कमजोर मानसून और चीनी का बकाया स्टॉक कम होने के कारण चीनी की कीमत एक्स मिल पहली बार 5,000 रुपये प्रति क्विंटल के पार जा सकती हैं। चीनी का नया पेराई सीजन अक्टूबर 2026 में शुरू होगा, जबकि त्यौहारी सीजन के कारण अगस्त एवं सितंबर में चीनी की मांग बढ़ेगी।

मानसूनी बारिश की कमी के कारण पहली अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन घटने की आशंका है। माना जा रहा है कि सितंबर के अंत तक देश में चीनी का बकाया स्टॉक 10-15 लाख टन रह सकता है, जबकि देश में हर महीने चीनी की खपत 22-24 लाख टन की होती है।

कोई टिप्पणी नहीं: