नई दिल्ली। चालू खरीफ सीजन में तेलंगाना में खरीफ फसलों की कुल बुआई 51.69 फीसदी पूरी हो चुकी है तथा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बुआई में बढ़ोतरी हुई है। राज्य में खरीफ की प्रमुख फसल कपास की बुआई 8.31 फीसदी बढ़ी है।
राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार 22 जुलाई 2026 तक राज्य में खरीफ फसलों की बुआई बढ़कर 68,43,435 एकड़ में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 67,57,297 एकड़ में बुवाई हुई थी।
राज्य में कपास की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 43,70,029 एकड़ में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई केवल 40,34,702 एकड़ में ही हुई थी।
दलहनी फसलों की बुआई चालू खरीफ में 4,30,980 एकड़ में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 4,22,779 एकड़ की तुलना में थोड़ी अधिक है। अरहर की बुआई चालू खरीफ में 3,68,077 एकड़ में मूंग की 49,591 एकड़ में तथा उड़द की 12,014 एकड़ में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमशः: 3,62,679 एकड़ में, 45,316 एकड़ में तथा 14,446 एकड़ में हुई थी।
इस दौरान राज्य में मोटे अनाजों की बुआई 4,28,281 एकड़ में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 5,17,849 एकड़ में बुवाई हो चुकी थी। धान की रोपाई 11,02,229 एकड़ में तथा मक्का की 4,09,310 एकड़ में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 11,81,247 एकड़ में और 4,88,873 एकड़ में हुई थी। ज्वार की बुआई राज्य में 18,831 एकड़ में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि 28,795 एकड़ की तुलना में कम है।
तिलहनी फसलों की बुआई राज्य में चालू खरीफ सीजन में बढ़कर 3,59,804 एकड़ में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 3,36,895 एकड़ में ही हुई थी। सोयाबीन की बुआई राज्य में अभी तक 3,55,534 एकड़ में तथा मूंगफली की 2,968 एकड़ में हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 3,35,236 एकड़ में तथा 1,151 एकड़ में ही हुई थी। कैस्टर सीड की बुआई चालू सीजन में 1,135 एकड़ में हो चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें