नई दिल्ली। गुजरात में चालू खरीफ सीजन में फसलों की 69.47 फीसदी हो चुकी है जोकि पिछले साल की तुलना में पीछे चल रही है। राज्य में 27 जुलाई तक केवल 5,926,105 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 6,556,379 हेक्टेयर में हो चुकी थी। अत: राज्य में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में फसलों की कुल बुआई 9.61 फीसदी पीछे चल रही है।
भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार पहली जून से 26 जुलाई तक गुजरात रीजन में सामान्य की तुलना में 36 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। हालांकि इस दौरान सौराष्ट्र तथा कच्छ में सामान्य के मुकाबले 14 फीसदी कम बारिश हुई है।
राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार 27 जुलाई तक कपास की बुआई घटकर 2,000,700 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 2,016,816 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी, जबकि आमतौर पर राज्य में कपास की बुआई 2,383,232 हेक्टेयर में होती है। अत: सामान्य के हिसाब से कुल बुआई अभी तक कुल 83.95 फीसदी में ही हुई है।
चालू खरीफ सीजन में तिलहनी फसलों की बुआई घटकर 2,090,354 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 2,425,486 हेक्टेयर में हो चुकी थी। खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल मूंगफली की बुआई चालू खरीफ सीजन में घटकर 1,750,871 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 2,011,129 हेक्टेयर में इसकी बुआई हो चुकी थी। इस दौरान सोयाबीन की बुआई 279,160 हेक्टेयर में एवं शीशम की 7,597 हेक्टेयर के अलावा कैस्टर सीड की 52,655 हेक्टेयर में ही हुई है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 253,922 हेक्टेयर में, 29,835 हेक्टेयर में तथा 130,440 हेक्टेयर में हो चुकी थी।
चालू खरीफ सीजन में दालों की बुआई घटकर 285,247 हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 252,616 हेक्टेयर में हो चुकी थी। अरहर की बुआई राज्य में अभी तक केवल 194,565 हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 155,227 हेक्टेयर में इसकी बुआई हो चुकी थी। उड़द की बुआई राज्य में बढ़कर 70,772 हेक्टेयर में तथा मूंग की 11,908 हेक्टेयर में ही हुई है। पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 50,491 हेक्टेयर एवं 38,614 हेक्टेयर में हो चुकी थी।
धान के साथ ही मोटे अनाजों की बुआई घटकर 839,193 हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 979,636 हेक्टेयर में ही बुआई हो चुकी थी। धान की रोपाई 463,289 हेक्टेयर में तथा मक्का की बुआई 254,228 हेक्टेयर के अलावा बाजरा की 106,987 हेक्टेयर में ही हुई है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 576,827 हेक्टेयर में, 253,575 हेक्टेयर में तथा 142,861 हेक्टेयर में हो चुकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें