कुल पेज दृश्य

05 अक्टूबर 2016

मानसून



दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान सर्वाधिक वर्षा वाले राज्यों में महाराष्ट्र भी शामिल है। इस वर्ष राज् में अप्रत्याशित रूप से काफी अच्छी बारिश हुई है जिससे अनेक भागों में खरीफ फसलों को फायदा हुआ। मराठवाड़ा क्षेत्र पिछले तीन-चार साल से भयंकर सूखे का सामना कर रहा था लेकिन इस बार वहां इतनी मूसलाधार वर्षा हुई है कि इसका अधिकांश हिस्सा जलप्लावित हो गया।
महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों के दौरान हरनई, अकौला, महाबालेश्वर, चन्द्रपुर, अमरावती एवं मुम्बई सहित कई अन् क्षेत्र में भारी वर्षा हुई। मराठवाड़ा, उत्तरी मध् महाराष्ट्र के कई हिस्सों तथा कोंकण एवं गोवा में भी भारी बारिश दर्ज की गई।
चक्रवातीय सर्कुलेशन की वजह से यह बारिश हुई है जो बंगाल की खाड़ी के मध् पश्चिमी भाग से घूमता हुआ आया था और अब भी मध् महाराष्ट्र के ऊपर मौजूद है।
इस मौसम तंत्र के आगे बढ़ने की संभावना है जो पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ सकता है और उसके चलते कोंकण, गोवा एवं मुम्बई के साथ उत्तरी मध् महाराष्ट्र में अगले 48 घंटों तक वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है। लेकिन मराठवाड़ा क्षेत्र की तुलना में विदर्भ संभाग में वर्षा की तीव्रता काफी कम रहने की उम्मीद है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश खरीफ फसलों के लिए अच्छी नहीं है। मराठवाड़ा क्षेत्र में सोयाबीन, कपास, उड़द, अरहर (तुवर) एवं तिल आदि की फसल काफी हद तक बर्बाद या क्षतिग्रस् हो गई है। खरीफ फसलें परिपक् होकर पकने लगी थी। खेतों में पानी भरने से उसकी कटाई में देर हो जाएगी और क्वालिटी भी प्रभावित होगी। लेकिन रबी फसलों की बिजाई में इस वर्षा से काफी सहायता मिल सकती है।

सोना टूटा और चांदी धड़ाम

त्यौहरों का मौसम और सोने ने बाजार की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अनुमान था कि इसकी चमक कायम रहेगी लेकिन एक ही दिन में सोना धड़ाम से करीब 1 हजार रुपये गिर गया। सोना 3 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। जुलाई के ऊपरी स्तर से इसमें 2500 रुपये की गिरावट आ चुकी है। वहीं दो महीने में चांदी भी करीब 6000 रुपये टूट चुकी है। कल सिर्फ एक दिन के कारोबार में ये 2000 रुपये नीचे आई। फिलहाल आज सोने और चांदी में हल्की रिकवरी आई है। सोना करीब 50 रुपये ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी में करीब 1 फीसदी की रिकवरी आई है और भाव फिर से 43000 रुपये के पार चला गया है।
सोना-चांदी में ईसीबी की राहत पैकेज में कटौती की अफवाह से गिरावट आई है। डॉलर 2 महीने और रुपया 1 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। भारत में इस साल सोने का इंपोर्ट करीब 60 फीसदी घटा है। वहीं चांदी के इंपोर्ट में करीब 50 फीसदी की भारी गिरावट आई है।सोने के भाव में एक ही दिन में करीब 800 रुपये की गिरावट आई है। पिछले 2 महीने में इसका भाव 2,500 रुपये लुढ़क गया है। घरेलू बाजार में सोना 30,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 3 महीने के निचले स्तर पर  चला गया है। दशहरा-दिवाली के मौके पर भी इसकी मांग कमजोर बनी हुई है। वहीं लगातार नौवें महीने सोने का इंपोर्ट गिरा है। इस बीच चांदी की चमक भी फीकी पड़ गई है। एक ही दिन में इसका दाम करीब 2,000 रुपये लुढ़क गया है। पिछले 2 महीने में चांदी का भाव 6,000 रुपये से ज्यादा टूटा है। घरेलू बाजार में चांदी 43,000 रुपये के आसपास दिख रही है। चांदी के भाव 3 महीने के निचले स्तर पर आ गए हैं। भारत में इस साल चांदी इंपोर्ट 50 फीसदी कम हुआ है।............स्रोत : CNBC-Awaaz

कमोडिटी बाजार

कल की भारी गिरावट के बाद आज सोने में हल्की रिकवरी आई है। हालांकि इसके भाव तीन महीने के निचले स्तर के पास हैं और अभी भी इसमें 1275 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। कल इसमें करीब 45 डॉलर की भारी गिरावट आई थी। वहीं चांदी में भी कल करीब 5 फीसदी की भारी गिरावट के बाद आज रिकवरी आई है और कॉमैक्स पर इसमें करीब 1 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में एक अफवाह उड़ी कि यूरोपीय सेंट्रल बैंक राहत पैकेज में कटौती करने जा रहा है और इसी वजह से बाजार पेनिक हो गया। हालांकि सोने और चांदी में दबाव की एक वजह डॉलर में मजबूती भी थी। लेकिन गिरावट काफी तेज थी। इस बीच अमेरिका में भंडार गिरने के अनुमान से कच्चे तेल में तेजी आई है। ब्रेंट का दाम 51 डॉलर के पार चला गया है। नामैक्स पर भी क्रूड में करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 49 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। वहीं कल 1 महीने के ऊपरी स्तर पर बंद होने के बाद डॉलर के मुकाबले रुपये में आज हल्की कमजोरी आई है।

04 अक्टूबर 2016

कपास की उत्पादकता में होगी बढ़ोतरी

आर एस राणा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटका में पिछले आठ-दस दिनों में हुई बारिष से कपास की उत्पादकता में करीब 8 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। नागपुर स्थित सीआईसीआर के अनुसार हाल ही में हुई बारिष से इन राज्यों में कपास की उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी, हालांकि नई फसल की आवक में कुछ देरी की आषंका है।...........आर एस राणा

बारिश से लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल तबाह

मराठवाड के लातूर और बीड. जिले में विगत कई दिनों से जारी धुआंधार बारिश ने लाखों हेक्टेयर क्षेत्र में लहलहा रही खरीफ फसलों को तबाह कर दिया है| सालाना औसत से करीब ढाई गुना अधिक हुई इस बारिश से दर्जनों गांव पानी में डूब गए हैं| राहत दलों को बाढ. में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड. रही हैं| लातूर जिले में अब भी कुछ इलाकों में रुक-रुककर तो कहीं तेज बारिश जारी है| 14 से 25 सितंबर के बीच 357 मिमी बारिश दर्ज की गई है| जिले में करीब छह लाख 16 हजार हेक्टेयर में फसलें बर्बाद हुई हैं| इसमें सर्वाधिक साढे. चार लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उगी सोयाबीन शामिल है.

एनसीडीईएक्स ने सभी कमोडिटी में 25 फीसदी डिलिवरी पीरियड मार्जिन लगाने

सेबी के आदेश पर एनसीडीईएक्स ने सभी कमोडिटी में 25 फीसदी डिलिवरी पीरियड मार्जिन लगाने का फैसला किया है। इस महीने की 25 तारीख से ये लागू हो जाएगा और ये मार्जिन खरीद और बिक्री दोनों तरह के सौदों पर देना होगा। दरअसल एक्सपायरी के नजदीक कीमतों पर काबू पाने के लिए सेबी ने ये कदम उठाया है। आमतौर पर एक्सपायरी नजदिक आने से कमोडिटी में उठापटक बढ़ जाती है।

गोल्ड इंपोर्ट में गिरावट

इस साल सोने में 24 फीसदी की तेजी आई है लेकिन इस तेजी ने इसकी डिमांड को घटा दिया है। सितंबर के दौरान भारत में लगातार 9वें महीने गोल्ड इंपोर्ट में गिरावट आई है और पिछले महीने सोने का इंपोर्ट करीब 43 फीसदी गिरकर सिर्फ 30 टन रहा है, जीएफएमएस के सर्वे में ये आंकड़ा सामने आया है। इस पूरे साल के दौरान गोल्ड इंपोर्ट में करीब 60 फीसदी की गिरावट आई है।