कुल पेज दृश्य

05 जनवरी 2016

बासमती चावल का निर्यात बढ़ा, गैर बासमती का घटा


मिलरों की मांग से बासमती धान की कीमतों में सुधार आने का अनुमान
आर एस राणा
नई दिल्ली। ईरान, साउदी अरब के साथ ही अन्य खाड़ी देषों की आयात मांग अच्छी होने से चालू वित वर्ष 2015-16 के पहले आठ महीनों अप्रैल से नवंबर के दौरान देष से बासमती चावल का निर्यात तो बढ़ा है लेकिन गैर-बासमती चावल के निर्यात में गिरावट देखी गई है।
एपिडा के अनुसार चालू वित वर्ष 2015-16 के पहले आठ महीनों अप्रैल से नवंबर के दौरान देष से बासमती चावल का निर्यात बढ़कर 26.90 लाख टन होने गया जबकि पिछले वित वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 21.89 लाख टन का हुआ था। इस दौरान देष से गैर-बासमती चावल का निर्यात घटकर 42.92 लाख टन ही हो पाया है जबकि पिछले वित वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 53.44 लाख टन का हुआ था। एपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बासमती चावल में ईरान के साथ साउदी अरब तथा अन्य खाड़ी देषों की आयात मांग अच्छी बनी हुई है जिससे निर्यात में बढ़ोतरी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष में बासमती चावल के निर्यात में करीब 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
ईरान द्वारा परमिट आधार पर आयात करने से देष से वित वर्ष 2014-15 में बासमती चावल के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई थी। वित वर्ष 2014-15 में देष से कुल निर्यात 37 लाख टन का ही हुआ था जबकि इसके पिछले वित वर्ष 2013-14 में निर्यात 37.5 लाख टन का हुआ था। उत्पादक मंडियों में बासमती धान की दैनिक आवक कम हो रही है जबकि अच्छी निर्यात मांग को देखते हुए आगामी दिनों में मिलरों की मांग बढ़ सकती है, जिससे धान के साथ ही चावल की कीमतों में भी सुधार आया है तथा और भी तेजी आने का अनुमान है।
हरियाणा की करनाल मंडी में पूसा-1,121 बासमती धान का भाव 75 रुपये बढ़कर मंगलवार को 2,350 रुपये, पूसा-1,509 बासमती धान का भाव 100 रुपये बढ़कर 1,825 रुपये, डूप्लीकेट बासमती का 50 रुपये बढ़कर 2,010 रुपये, सुबंधा का भाव 1,600 रुपये, षरबती धान का भाव 1,550 रुपये और परमल धान का भाव 1,450 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। धान की कीमतों में आए सुधार का असर चावल की कीमतों पर भी देखा गया तथा बासमती चावल की कीमतों में 200 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। मंडी में पूसा-1,121 बासमती चावल सेला का भाव बढ़कर 4,300 रुपये, डुप्लीकेट बासमती का सेला 3,800 रुपये और सरबती का सेले का भाव 2,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। विदेष में छुट्टियां समाप्त हो गई है इसलिए आगामी दिनों में बासमती चावल की निर्यात मांग में और सुधार आने का अनुमान है।........आर एस राणा

पहले आठ महीनों में ग्वार गम का निर्यात 65 फीसदी घटा


उत्पादक मंडियों में ग्वार की दैनिक आवक घटी, भाव में सुधार की उम्मीद

आर एस राणा

नई दिल्ली। अमेरिका, यूरोप के साथ ही खाड़ी देषों की आयात मांग कम होने से चालू वित वर्ष 2015-16 के पहले 8 महीनों (अप्रैल-नवंबर) के दौरान देष से ग्वार गम के निर्यात में 65.08 फीसदी की गिरावट आकर कुल निर्यात 2,401.04 करोड़ रुपये का ही हो पाया है। हालांकि प्रमुख उत्पादक राज्यों में ग्वार सीड की दैनिक आवक घटकर 45,000 से 50,000 क्विंटल की रह गई है जबकि नीचे भाव में मिलों के साथ ही स्टॉक की मांग सुधरी है। ऐसे में आगामी दिनों में ग्वार सीड के साथ ही ग्वार गम की कीमतों में भी सुधार आने का अनुमान है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार चालू वित वर्ष 2015-16 के पहले आठ महीनों अप्रैल से नवंबर के दौरान केवल 2,401.04 करोड़ रुपये मूल्य का ग्वार गम उत्पादों का ही निर्यात हो पाया है जबकि पिछले वित वर्ष 2014-15 की समान अवधि में 6,876.49 करोड़ रुपये मूल्य का निर्यात हुआ था। मात्रा के हिसाब से चालू वित वर्ष 2015-16 के अप्रैल से नवंबर के दौरान 2.19 लाख टन ग्वार गम उत्पादों का निर्यात हुआ है जबकि पिछले वित वर्ष की समान अवधि में 4.64 लाख टन का हुआ था।
प्रमुख उत्पादक राज्यों राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की मंडियों में ग्वार सीड की दैनिक आवक घटकर 45,000-50,000 क्विंटल रह गई है जबकि नीचे भाव में मिलों के साथ ही स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में आगामी दिनों में ग्वार सीड के साथ ही ग्वार गम की कीमतों में भी सुधार आने का अनुमान है। मंगलवार को जोधपुर मंडी में ग्वार सीड का भाव 3,540 रुपये और गंगानगर मंडी में 3,350 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जोधपुर मंडी में ग्वार गम का भाव मंगलवार को 6,600 रुपये प्रति क्विंटल रहा।........आर एस राणा

04 जनवरी 2016

चावल की सरकारी खरीद 193 लाख टन से ज्यादा हुई


आर एस राणा
नई दिल्ली। खरीफ विपणन सीजन 2015-16 में चावल की सरकारी खरीद बढ़कर 193.16 लाख टन की हो चुकी है। हालांकि प्रमुख उत्पादक राज्यों पंजाब और हरियाणा में खरीद बंद हो चुकी है लेकिन आंध्रप्रदेष, तेलंगाना, छत्तीगढ़, मध्य प्रदेष, उड़ीसा, उत्तराखंड और पष्चिमी बंगाल में खरीद अभी भी जारी है। चालू खरीफ विपणन सीजन में केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 299.70 लाख टन चावल की खरीद का लक्ष्य तय किया है जबकि पिछले खरीफ विपणन सीजन में एमएसपी पर 321.70 लाख टन की खरीद हुई थी।
चालू खरीफ में अभी तक हुई कुल खरीद में पंजाब की हिस्सेदारी 93.49 लाख टन, हरियाणा की 28.54 लाख की है। अन्य राज्यों में आंध्रप्रदेष से एमएसपी पर अभी तक 10.46 लाख टन, तेलंगाना से 8.94 लाख टन, छत्तीसगढ़ से 24.11 लाख टन, मध्य प्रदेष से 5.82 लाख टन, उड़ीसा से 6.40 लाख टन तथा उत्तर प्रदेष से 9.23 लाख टन चावल की खरीद हुई है।
हरियाणा की करनाल मंडी में पूसा-1,121 बासमती धान का भाव सोमवार को 2,275 रुपये, पूसा-1,509 बासमती धान का 1,725 रुपये, डूप्लीकेट बासमती का 2,050 रुपये, सुबंधा 1,550 रुपये, षरबती धान का भाव 1,500 रुपये और परमल धान का भाव 1,500 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। मंडी में पूसा-1,121 बासमती चावल सेला का भाव 4,100 रुपये, डुप्लीकेट बासमती का सेला 3,600 रुपये और सरबती का सेले का भाव 2,600 रुपये प्रति क्विंटल है। इस समय मिलर की मांग कमजोर है जिससे भाव स्थिर बने हुए हैं लेकिन विदेष में छुट्टियां समाप्त हो गई है इसलिए चालू सप्ताह के आखिर तक बासमती और गैर बासमती चावल में निर्यातकों की खरीद बढ़ने का अनुमान है जिससे भाव में तेजी आने की संभावना है।........आर एस राणा

दिसंबर के आखिर तक चीनी उत्पादन 6.5 फीसदी बढ़ा


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू पेराई सीजन (2015-16) में पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर 2015 तक देष में चीनी का उत्पादन 6.5 फीसदी बढ़कर 79.85 लाख टन का हो चुका है। देषभर में इस समय 470 चीनी मिलों में पेराई चल रही है जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 20 मिलें कम है।
इंडियन ष्षुगर मिल्स एसोसिएषन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर के दौरान 79.85 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन में इस समय तक 74.95 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। पिछले पेराई सीजन में इस समय तक देषभर में 490 चीनी मिलों में पेराई चल रही थी जबकि चालू पेराई सीजन में 470 मिलों में ही पेराई आरंभ हुई है।
सबसे बड़े उत्पादक राज्य में 31 दिसंबर तक 33.75 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल इस समय तक 32.64 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। इसी तरह से उत्तर प्रदेष में चालू पेराई सीजन में अभी तक 18.32 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जबकि पिछले साल की समान अवधि में राज्य में 16.95 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। उत्तर प्रदेष में औसतन रिकवरी की दर चालू पेराई सीजन में 10 फीसदी की आ रही है।
कर्नाटका में चालू पेराई सीजन में अभी तक 15.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन में राज्य में 31 दिसंबर तक 12.43 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। अन्य राज्यों में गुजरात में 4.40 लाख टन, आंध्रप्रदेष में 2.50 लाख टन तथा तमिलनाडु में 0.80 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।
चालू पेराई सीजन में चीनी मिलों ने अभी तक करीब 8 लाख टन चीनी के निर्यात सौदे किए हैं जिनमें से करीब 3 लाख टन की षिपमेंट हो चुकी है। ज्यादा निर्यात व्हाईट चीनी का ही हुआ है जबकि रॉ-षुगर का निर्यात सीमित मात्रा में ही हो पाया है।
दिल्ली में चीनी के भाव 3,250 से 3,350 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं जबकि उत्तर प्रदेष में चीनी के एक्स फैक्ट्री भाव 3,025 से 3,125 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। महाराष्ट्र में चीनी के भाव 2,950 से 3,000 रुपये तथा कर्नाटका में भी 2,900 से 3,000 रुपये और हरियाणा में 3,000 से 3,075 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।---------आर एस राणा

कमोडिटी बाजारः तनाव से भड़का क्रूड

कच्चे तेल में आज जोरदार तेजी आई है। सऊदी अरब और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का दाम करीब 2 फीसदी उछल गया है। ब्रेंट 38 डॉलर के पार चला गया है। इसी तेजी का असर घरेलू बाजार पर दिखा है और एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.8 फीसदी उछलकर 2,525 रुपये पर पहुंच गया है। हालांकि नैचुरल गैस 1.3 फीसदी गिरकर 155 रुपये के नीचे आ गया है।
कच्चे तेल में आई तेजी से सोने को भी सपोर्ट मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1070 डॉलर के करीब पहुंच गया है। साथ ही कमजोर रुपये से सपोर्ट पाकर सोना एमसीएक्स पर फिर से 25,000 रुपये के पार चला गया है। इसके अलावा चांदी 0.75 फीसदी बढ़कर 33,600 रुपये के करीब पहुंच गई है।हालांकि चीन की चिंता में बेस मेटल्स में गिरावट बढ़ गई है। एमसीएक्स पर कॉपर समेत सभी मेटल्स करीब 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं, लेकिन एल्युमिनियम की चाल सपाट है। एमसीएक्स पर कॉपर करीब 1.5 फीसदी गिरकर 311.75 रुपये पर आ गया है। निकेल में 2 फीसदी की गिरावट के साथ 575 रुपये के नीचे आ गया है। लेड 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 117.65 रुपये पर आ गया है। जिंक करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 105.65 रुपये पर आ गया है।एग्री कमोडिटी में आज खाने के तेलों में गिरावट का रुख है। दरअसल मलेशिया में पाम तेल का दाम 18 महीने के ऊपरी स्तर से फिसल गया है। साथ ही सोयाबीन और सरसों में गिरावट से भी खाने के तेलों पर दबाव दिखा है। एनसीडीईएक्स पर सोया तेल 0.4 फीसदी गिरकर 615.8 रुपये पर आ गया है। वहीं एमसीएक्स पर क्रूड पाम तेल करीब 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 408.6 रुपये पर आ गया है। एनसीडीईएक्स पर सोयाबीन 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,680 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सरसों 0.5 फीसदी गिरकर 4,230 रुपये के नीचे आ गया है। (Hindimoneycantorl.com)

प्राइस पूलिंग में पारदर्शिता का प्रयास


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) वायदा सौदों के निपटान के लिए प्राइस पूलिंग प्रणाली में अनियमितताओं को दूर करने के तरीके तलाश रहा है। भारत में हाजिर कृषि जिंस बाजार असंगठित है और कारोबारी अलग-अलग कीमतें तय करते हैं। जिंस एक्सचेंजों ने देश भर की विभिन्न मंडियों में बड़े और भरोसेमंद कारोबारियों से बात कर एक मानक कीमत तय करने की भरपूर कोशिश की जो बाजार में प्रचलित कीमतों के लगभग बराबर हो जिसे पूलिंग का नाम दिया गया। ऐसी बेंचमार्क कीमतों का इस्तेमाल वायदा सौदों के निपटान के लिए भी किया जाता है। 
 लेकिन माना जा रहा है कि सेबी ने इस मामले को जिंस बाजारों पर बनाई गई अपनी आंतरिक समिति को सौंप दिया है ताकि एक बेहतर पारदर्शी प्रणाली विकसित की जा सके जो अंतरराष्टï्रीय मानकों से मेल खाती हो। नाम न छापने की शर्त पर एक वरिष्ठï अधिकारी ने बताया, 'प्राइस पूलिंग की मौजूदा प्रणाली में कई दिक्कतें हैं और इसकी वजह से कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। हम जिंसों की हाजिर कीमतें तय करने के लिए एक बेहतर पारदर्शी प्रणाली विकसित करने के बारे में विचार कर रहे हैं। हम जल्द ही नए नियमों की घोषणा कर सकते हैं।'
 इस मामले पर सेबी के अंतरराष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड की बैठक में भी चर्चा की जा चुकी है। एक विज्ञप्ति में आईएबी ने कहा, 'आईएबी ने कहा कि यह सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है कि नियम बिल्कुल पारदर्शी हैं और बाजार में कोई भी गड़बड़ी नहीं हो रही है और अगर कोई अफवाहें फैलाते भी हैं तो इससे बाजार में जोखिम नहीं बढऩा चाहिए।' सेबी ने इस बात पर भी गौर किया है कि कई अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि भारत में जिंसों की हाजिर कीमत और वायदा कीमतों में तालमेल ठीक नहीं है। आईएबी ने सलाह दी है कि प्राइस पूलिंग की मौजूदा प्रणाली की अच्छी तरह समीक्षा करने की जरूरत है। आईएबी ने यह भी कहा कि भौतिक और नकदी भुगतान को अनुमति जारी रहनी चाहिए। 
 सेबी बेहतर जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्राइस पूलिंग प्रणाली में हिस्सा लेने वाली एजेंसियों पर निश्चित वित्तीय जिम्मेदारी लागू करने और नए विनियमों की राह भी तलाश सकता है। पूल और वास्तविक हाजिर कीमतों के बीच असमानता को कम करने के लिए भौतिक बाजारों पर कड़ी नजर रखने का सहारा भी लिया जा सकता है। नैशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज के प्रमुख (एक्सचेंज-परिचालन) जयंत नालवाडे का कहना है, 'सेबी चाहता है कि कृषि जिंसों में प्राइस पूलिंग के लिए आईओएससीओ मानकों का पालन किया जाए। प्राइस पूलिंग के हमारे मानक में आईओएससीओ के 80 फीसदी मानकों का पालन किया जाता है। लेकिन फिर भी सुधार की गुंजाइश है जो तब तक संभव नहीं है जब तक भौतिक बाजारों को दुरुस्त नहीं किया जाता है।'
 फिलहाल कुछ जिंसों के लिए लिबोर पूलिंग कीमत है। लेकिन उनकी पूलिंग की प्रणाली पर अंतरराष्ट्रीय विनियामकों द्वारा सवाल उठाए जा चुके हैं। लेकिन सेबी ने जिस सबसे बड़ी चिंता का उल्लेख किया है वह प्राइस पूलिंग में हिस्सा लेने वाले कारोबारियों के साथ कानूनी अनुबंध करने का है। प्राथमिक तौर पर हाजिर कीमतों पर आंकड़े तय किए गए आधार केंद्रों से लिए जाते हैं, इसके लिए सूचीबद्घ पूलिंग प्रतिभागियों से कीमतें आमंत्रित की जाती हैं। इन प्रतिभागियों में कारोबारी, ब्रोकर, प्रसंस्करणकर्ता, आयातक, निर्यातक और उपयोग करने वाले होते हैं। मूल्य शृंखला के विभिन्न हिस्सों से संबंधित बाजार की सक्रिय कंपनियां पूलिंग प्रतिभागी के तौर पर चुनी जाती हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें प्रचलित कीमतों की जानकारी है। (BS Hindi)

गन्ना किसानों को खाते में रकम से मदद


दो महीने पहले केंद्र सरकार ने काफी विचार-विमर्श के बाद गन्ना किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर 4.50 रुपये प्रति क्विंटल की रकम स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। सरकार ने इसे उत्पादन प्रोत्साहन का नाम दिया, लेकिन इसे कई लोगों द्वारा एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्पादन बढ़ाने के लिए गन्ना उत्पादकों के बैंक खातों में सीधे तौर पर रकम स्थानांतरण से विश्व व्यापार संगठन की आलोचनाएं सामने नहीं आएंगी। साथ ही यह उन चीनी मिलों को खुश करने की भी पहल है जिन्हें 2015-16 के सीजन में उत्पादकों को काफी कम भुगतान करना पड़ेगा। इसके कुछ सप्ताह बाद महाराष्टï्र के कपास उत्पादक क्षेत्र से इस तरह की खबरें आनी शुरू हो गईं कि केंद्र किसानों को कपास की बिक्री पर हुए नुकसान की प्रत्यक्ष रूप से भरपाई की दिशा में एक योजना पर काम कर रहा है। केंद्र सरकार ने कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और मौजूदा बाजार भाव के बीच अंतर का भुगतान करने की योजना बनाई है और इसे अंतर मूल्य भुगतान करार दिया है। 
 ऐसी भी खबरें हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 2014-15 के पेराई सत्र के लिए गन्ना उत्पादकों के बैंक खातों में 28.60 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से रकम स्थानांतरित की है और इस तरह से कुला मिलाकर 2,126.25 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए हैं। सरकार ने 2015-16 के रबी सत्र में गेहूं बीज के लिए 1400 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी भी सीधे तौर पर बैंक खातों में स्थानांतरित की है। इसके लिए शर्त यह है कि बीज को निर्धारित एजेंसियों से बाजार भाव पर खरीदा जाएगा।
 रसोई गैस, भोजन और ग्रामीण रोजगार योजना के लिए रकम स्थानांतरण की सफलता से यह भी माना जा रहा है कि सरकार कृषि के लिए एक नई व्यवस्था को अपना रही है। 
नीति आयोग के सदस्य रमेश चांद ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, 'प्रत्यक्ष स्थानांतरण सब्सिडी वितरण का बेहद सक्षम तरीका है और इसे आजमाया जाना चाहिए, लेकिन इसे उत्पादन की मात्रा से जोड़ा जाना चाहिए।' अधिकारियों का कहना है कि किसानों के लिए नई राष्टï्रीय नीति में अधिक जोर इस पर दिया जाना चाहिए कि सब्सिडी या प्रोत्साहित के प्रत्यक्ष स्थानांतरण के जरिये आय को किस तरह से बढ़ाया जा सकेगा। 
 2014-15 की आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि 378,000 करोड़ रुपये या जीडीपी का 4.24 फीसदी सब्सिडी पर खर्च किया गया है। इसमें अधिकतर रकम गरीब तक नहीं पहुंच रही है। 
चावल, गेहूं, दलहन, चीनी, केरोसिन, रसोई गैस, नेफ्था, जल, बिजली, डीजल, उर्वरक और लौह अयस्क को विभिन्न योजनाओं के तहत रियायती दर पर मुहैया कराया जा रहा है। कृषि क्षेत्र में, उर्वरकों के अलावा बीज, मशीनरी, उपकरण, सिंचाई प्रणालियों और बागवानी उपकरण आदि पर भी सरकार द्वारा रियायत दी जा रही है। कृषि के लिए राज्य बिजली और जल को सब्सिडी पर मुहैया कराते हैं। आर्थिक समीक्षा में कहा गया है कि बिजली सब्सिडी से सिर्फ वे 67.2 फीसदी परिवार लाभान्वित हुए हैंं जिनके पास बिजली कनेक्शन था। 
 कृषि में भी समय समय पर सब्सिडी की घोषणा की गई, लेकिन यह लाभार्थी तक नहीं पहुंची। अध्ययनों से पता चलता है कि ऋण की कुल प्रत्यक्ष उधारी में कृषि का हिस्सा 200,000 रुपये से कम है जो 1990 के 92.2 फीसदी से घटकर वर्ष 2000 में 78.5 फीसदी और 2011 में 48 फीसदी रह गया। कृषि के लिए बड़े ऋण छोटे या मझोले किसानों के बजाय बड़े व्यावसायिक हितों के लिए अधिक मंजूर किए गए। 
 लगभग 46 फीसदी कृषि ऋण जनवरी और मार्च के बीच दिया गया। यह अवधि पूरे देश में कम कृषि गतिविधियों वाला समय है, जबकि ऋण की कुल मात्रा में तेजी बनी हुई है जो सकारात्मक नहीं है। हालांकि रसोई गैस या भोजन (जिसमें लाभार्थी की पहचान पूरी तरह स्पष्टï है) के विपरीत, कृषि में रकम स्थानांतरण के लिए और अधिक कार्य किए जाने की जरूरत होगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री योगेंद्र अलघ ने कहा कि कृषि में नकदी स्थानांतरण के खिलाफ एकमात्र समस्या लाभार्थियों की पहचान को लेकर है। उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य एवं किसान जागृति मंच के अध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि नकदी स्थानांतरण कुल मिलाकर अच्छी पहल है, लेकिन उर्वरक में यह सतर्कतापूर्वक किया जाना चाहिए क्योंकि इसमें सब्सिडी की कुल मात्रा सीमित है।  (BS Hindi)