कुल पेज दृश्य

05 फ़रवरी 2015

Coriander New Crop Arrivals Started Coming in Ramganj Mandi



Coriander new crop entering to the market with small quantity. Prices reported low due to moisture content and buyers were not interested. Sources revealed that, crop delay by 25 -30 days due to late sowing. Today, in Ramganj mandi new arrivals reported 500 – 600 bags (1 bag= 40kgs). Higher production expected current year, till now no crop damaged reported in major growing states.

Higher Pulses Imports Witnessed During January



As per IBIS data  Indian Pulses buyers imported around 5.63 lakh tons of pulses during Jan., 2015.

चावल की सरकारी खरीद तय लक्ष्य से कम होने का अनुमान


आर एस राणा
नई दिल्ली। चावल की सरकारी खरीद तय लक्ष्य से कम होने का अनुमान है। केंद्र सरकार ने चालू खरीफ सीजन 2014-15 में 300 लाख टन चावल की सरकारी खरीद का लक्ष्य तय किया है लेकिन खरीद में 10 से 12 फीसदी की कम आने का अनुमान है।
खाद्य मंत्रालय के एक वरिश्ठ अधिकारी ने मार्किट टाईम्स को बताया कि चालू खरीफ सीजन में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अभी तक 199.3 लाख टन चावल की खरीद ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 213.6 लाख टन की खरीद हुई थी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में चालू सीजन में खरीद में सबसे ज्यादा कमी आई है। पिछले सीजन में छत्तीसगढ़ सरकार ने चावल की खरीद पर किसानों को बोनस दिया था लेकिन चालू सीजन में बोनस नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन सीजन 2013-14 में एमएसपी पर 318 लाख टन चावल की खरीद हुई थी जबकि चालू खरीफ में खरीद का लक्ष्य 300 लाख टन का था। वर्तमान में हो रही खरीद को देखते हुए तय लक्ष्य में 10 से 12 फीसदी की कमी आने का अनुमान है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अनुसार चालू खरीफ 2014-15 में छत्तीसगढ़ से अभी तक 32.67 लाख टन चावल की ही खरीद हुई है जबकि पिछले सीजन में 47.50 लाख टन की हुई थी। आंध्रप्रदेष से चावल की खरीद अभी तक 10.62 लाख टन और तेलंगाना से 14.94 लाख टन की हुई है। बीते खरीद सीजन में इन राज्यों से समान अवधि में 24.91 लाख टन चावल की खरीद हुई थी। अन्य राज्यों में हरियाणा से चालू सीजन में 19.95 लाख टन चावल खरीदा गया है जबकि पिछले सीजन में इस समय तक 24.03 लाख टन की खरीद हुई थी। मध्य प्रदेष से 8 लाख टन चावल की खरीद हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 10.40 लाख टन चावल खरीदा गया था।
प्रमुख उत्पादक राज्य पंजाब से चालू खरीद में 87.80 लाख टन चावल की सरकारी खरीद हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 81.05 लाख टन चावल की खरीद हुई थी। अन्य राज्यों में उड़ीसा से 8.51 लाख टन और उत्तर प्रदेष से 11.59 लाख टन चावल की सरकारी खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के राज्यों में खरीद बंद हो चुकी है लेकिन आंध्रप्रदेष, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में सरकारी खरीद जारी है।
केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2014-15 में कॉमन चावल का एमएसपी 1,360 रूपये और ग्रेड-ए चावल का 1,400 रूपये प्रति क्विंटल तय किया हुआ है।........आर एस राणा

होली के बाद लालमिर्च में निर्यात मांग बढ़ने की उम्मीद


आर एस राणा
नई दिल्ली। लालमिर्च में इस समय निर्यातकों के साथ-साथ घरेलू मसाला निर्माताओं की मांग कमजोर है। आंध्रप्रदेष में लालमिर्च की दैनिक आवक बढ़ रही है तथा चालू महीने के आखिर तक आवकों का दबाव बन जायेगा। होली के बाद लालमिर्च में निर्यातकों के साथ ही घरेलू मांग तो बढ़ेगी, लेकिन स्टॉकिस्ट को मौजूदा कीमतों में 800 से 1,000 रूपये प्रति क्विंटल गिरावट आने के बाद ही स्टॉक करना चाहि। वैसे भी चालू सीजन में लालमिर्च की पैदावार पिछले साल से ज्यादा होने का अनुमान है।
लालमिर्च के निर्यातक अषोक दत्तानी ने बताया कि लालमिर्च में इस समय निर्यात मांग कमजोर है तथा आयातक देष फसल का आकलन कर रहे हैं। मार्च मध्य तक उत्पादन की तस्वीर साफ हो जायेगी, ऐसे में होली के बाद निर्यात मांग में तेजी आयेगी। उन्होंने बताया कि चालू सीजन में लालमिर्च की पैदावार 1.25 करोड़ बोरी (एक बोरी-45 किलो) से ज्यादा होने का अनुमान है, हालांकि मार्च के षुरू में फसल उत्पादन अनुमान का सही आंकड़ा पता चलेगा। नई फसल के समय कोल्ड स्टोर में करीब 12-15 लाख बोरी पुराना स्टॉक भी बचा हुआ है।
लालमिर्च के थोक कारोबारी विनय बूबना ने बताया कि चालू महीने के आखिर तक लालमिर्च की आवकों का दबाव बन जायेगा जिससे कीमतों में हल्की गिरावट आ सकती है। ऐसे में स्टॉकिस्टों को गिरावट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस गुंटूर में करीब 20,000 बोरी की आवक हो रही है तथा 334 क्वालिटी के भाव गुरूवार को 7,500 से 8,000 रूपये और तेजा क्वालिटी के 7,200 से 9,000 रूपये प्रति क्विंटल रहे। उन्होंने बताया कि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले लालमिर्च के दाम 1,000 से 1,200 रूपये प्रति क्विंटल उपर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस समय कुल दैनिक आवक में से 50 फीसदी माल कोल्ड स्टोर में जा रहा है।
भारतीय मसाला बोर्ड के अनुसार चालू वित वर्श 2014-15 की पहली छमाही (अप्रैल से सितंबर) के दौरान लालमिर्च के निर्यात में 17 फीसदी की बढ़ोतरी होकर कुल निर्यात 161,000 टन का हुआ है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 137,623 टन का निर्यात हुआ था। विष्व बाजार में लालमिर्च का भाव 2.87 डॉलर प्रति किलो चल रहा है। मसाला बोर्ड ने चालू वित वर्श में तीन लाख टन लालमिर्च के निर्यात का लक्ष्य तय किया है।....आर एस राणा

कमोडिटी बाजारः चीनी, ग्वार में क्या करें

चीनी मे आज भी गिरावट आई है। एनसीडीईएक्स पर चीनी का मार्च वायदा 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 2670 रुपये के नीचे कारोबार कर रही है। बता दें कि एनसीडीईएक्स पर मई के मुकाबले चीनी के मार्च वायदा का दाम करीब 100 रुपये नीचे है।

दरअसल चीनी का उत्पादन करीब 15 फीसदी बढ़ गया है। 31 जनवरी तक देश में करीब 135 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है जबकि पिछले साल इस अवधि में 117 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। चीनी उत्पादन में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन के मुताबिक इस साल देश में करीब 260 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है, जो खपत के मुकाबले करीब 25 लाख टन ज्यादा है।

कुंवरजी कमोडिटीज की निवेश सलाह

चीनी एनसीडीईएक्स (मार्च वायदा) : बेचें - 2690, स्टॉपलॉस - 2735 और लक्ष्य - 2630

वायदा में ग्वार गम का दाम 10000 रुपये के भी नीचे फिसल गया है। आज ग्वार गम में करीब 2.5 फीसदी की तेज गिरावट आई है। दरअसल ग्वार के एक्सपोर्ट में भारी गिरावट आई है। कारोबारियों के मुताबिक इस सीजन में ग्वार गम एक्सपोर्ट करीब 50 फीसदी घट गया है।

अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार पिछले 80 साल की ऊंचाई पर पहुंच गया है, ऐसे में इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। 4 दिनों में करीब 20 फीसदी की तेजी दिखाने के बाद कच्चा तेल दबाव में है और कल इसमें करीब 9 फीसदी की तेज गिरावट आई थी। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड में 48 डॉलर और ब्रेंट क्रूड में 54 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। इसका असर घरेलू कारोबार पर भी पड़ा है और एमसीएक्स पर कच्चा तेल 3.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 2960 रुपये पर आ गया है। वहीं नैचुरल गैस करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 166 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

सोने में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त पर कारोबार हो रहा है। वहीं चांदी में भी तेजी का रुख है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.75 फीसदी की मजबूती के साथ 27600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.5 फीसदी बढ़कर 38600 रुपये के करीब पहुंच गया है।

चीन में दरें घटने के बावजूद बेस मेटल्स में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर कॉपर समेत सभी मेटल्स टूट गए हैं। निकेल का दाम सबसे ज्यादा टूटा है और ये 1 फीसदी की कमजोरी के साथ 922.2 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कॉपर 0.5 फीसदी लुढ़ककर 353 रुपये के नीचे आ गया है। एल्युमिनियम में 0.4 फीसदी, लेड में 0.6 फीसदी और जिंक में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है।

कोटक कमोडिटीज की निवेश सलाह

सोना एमसीएक्स (अप्रैल वायदा) : खरीदें - 27500, स्टॉपलॉस - 27200 और लक्ष्य - 28000

कॉपर एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 357, स्टॉपलॉस - 360 और लक्ष्य - 347

गेहूं में आज तेज गिरावट आई है। एनसीडीईएक्स पर गेहूं करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 1655 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में फ्रांस, यूरोप और रूस से सप्लाई बढ़ने से कीमतों में गिरावट आई है। ऐसे में भारत से गेहूं एक्सपोर्ट में मुश्किलें बढ़ सकती है। क्योंकि आईटीसी, करगिल और ग्लेनकॉर जैसी ट्रेडिंग कंपनियां अभी तक बाजार से बाहर हैं। घरेलू स्तर पर इस साल रिकॉर्ड पैदावार का भी अनुमान है।

स्टेवन डॉटकॉम की निवेश सलाह

गेहूं एनसीडीईएक्स (मार्च वायदा) : बेचें - 1630, स्टॉपलॉस - 1650 और लक्ष्य - 1560 ,.....स्रोत : CNBC-Awaaz

बासमती निर्यातकों का प्रतिनिधिमंडल ईरान से लौटा खाली हाथ


निर्यात पिछले साल से रहेगा कम, कीमतों में ओर गिरावट की आषंका
आर एस राणा
नई दिल्ली। देष से बासमती चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के मकसद से ईरान गए प्रतिनिधिमंडल को खाली हाथ लौटना पड़ा। ईरान सरकार ने प्रतिनिधिमंडल की सिफारिषों को दरकीनार करते हुए भारत से बासमती चावल के आयात पर लगी रोक को हटाने से इंकार कर दिया। इसका असर चालू वित्त वर्श 2014-15 में देष से बासमती चावल के कुल निर्यात पर तो पड़ोगा ही, साथ में घरेलू बाजार में बासमती चावल की कीमतों में और भी गिरावट आने की आषंका बन गई है।

तेज हो गई है। ईरान से भारत से बासमती चावल के आयात पर लगी रोक को हटवाने के लिए सरकार के साथ ही उद्योग भी सक्रिय हो गया है। इसीलिए कृशि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के वरिश्ठ अधिकारियों के संग बासमती चावल के निर्यातकों का एक प्रतिनिधिमंडल 31 जनवरी को ईरान जा रहा है।
एआईआरईए के अध्यक्ष एम पी जिंदल ने मार्किट टाइम्स को बताया कि वाणिज्य मंत्रालय के अधिकारियों संग निर्यातकों का एक प्रतिनिधिमंडल 31 जनवरी को ईरान जा रहा है। वहां आयातकों के साथ ही ईरान के उच्चाधिकारियों संग एक और दो फरवरी को बैठक होगी। बैठक में हम ईरान के अधिकारियों से बासमती चावल के आयात पर लगी रोक को हटाने की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में बासमती चावल के निर्यातकों के साथ ही एपीडा के वरिश्ठ अधिकारी व सांईटिस्ट भी ईरान जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि ईरान ने भारत से बासमती चावल के आयात पर तो प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन ईरान के कुछ आयातकों ने आयात के लिए परमिट ले रखा है। इस समय ईरान के वहीं आयातक देष से बासमती चावल का आयात कर रहे हैं जिन्होंने परमिट ले रखा है। यही कारण है कि चालू वित वर्श 2014-15 में ईरान को बासमती चावल का निर्यात सीमित मात्रा में ही हुआ है।
एपीडा के अनुसार चालू वित वर्श 2014-15 के अप्रैल से 15 नवंबर-2014 तक निर्यात में 7 फीसदी की कमी आकर कुल निर्यात 21.92 लाख टन का ही हुआ है जबकि पिछले वित वर्श की समान अवधि में 23.61 लाख टन का निर्यात हुआ था। वित वर्श 2013-14 में देष से 37.50 लाख टन बासमती चावल का निर्यात हुआ था। मूल्य के हिसाब अप्रैल से नवंबर के दौरान बासमती चावल का निर्यात 17,891.99 करोड़ रूपये का हुआ है।.आर एस राणा

कमोडिटी बाजार: आज क्या बनाएं रणनीति

कच्चे तेल में कल की भारी गिरावट के बाद आज रिकवरी आई है। नायमैक्स पर कल क्रूड करीब 9 फीसदी लुढ़क गया था। हालांकि आज क्रूड करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 48 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड भी करीब 1 फीसदी की रिकवरी के बावजूद 55 डॉलर के नीचे है। इस बीच सोने में आज बेहद सुस्त कारोबार हो रहा है। कॉमैक्स पर सोने का दाम 1270 डॉलर के पास है। आज अमेरिका में बेरोजगारी के साप्ताहिक आंकड़े भी आने वाले हैं। बाजार को कल जारी होने वाले नॉन फार्म पेरोल डेटा का भी इंतजार है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल करीब 2 फीसदी फिसलकर 3000 रुपये के करीब नजर आ रहा है। वहीं नैचुरल गैस 0.5 फीसदी मजबूत होकर 170 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोने-चांदी में मजबूती देखने को मिल रही है। सोना 0.65 फीसदी मजबूत होकर 27575 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा हैं। वहीं चांदी 0.35 फीसदी बढ़कर 38515 रुपये के करीब दिख रही है।

घरेलू बाजार में बेस मेटल्स में सुस्ती नजर आ रही है। एल्युमीनियम 0.25 फीसदी गिरकर 115 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं कॉपर करीब 0.5 फीसदी कमजोर होकर 355 रुपये के नीचे नजर आ रहा है। निकेल में करीब 0.70 फीसदी की गिरावट दिख रही है और ये 925 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि लेड और जिंक में 0.40 फीसदी और 0.25 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है।

एग्री कमोडिटी की बात करें तो चने का फरवरी वायदा 0.5 फीसदी टूटकर 3430 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि एमसीएक्स पर क्रूड पाम ऑयल का फरवरी वायदा 2.15 फीसदी मजबूत होकर 450 रुपये ऊपर नजर आ रहा है।

एसएसजे फाइनेंस की निवेश सलाह

निकेल एमसीएक्स (फरवरी वायदा): खरीदें - 925, स्टॉपलॉस - 910 और लक्ष्य - 955

चांदी एमसीएक्स (मार्च वायदा): खरीदें - 38100, स्टॉपलॉस - 37500 और लक्ष्य - 39000

इंडियानिवेश कमोडिटीज की निवेश सलाह

चना एनसीडीईएक्स (फरवरी वायदा) : बेचें - 3470, स्टॉपलॉस - 3510 और लक्ष्य - 3400

क्रूड पाम ऑयल एमसीएक्स (फरवरी वायदा): खरीदें - 440, स्टॉपलॉस - 437 और लक्ष्य - 446....स्रोत : CNBC-Awaaz