कुल पेज दृश्य

11 मई 2011

एनसीडीईएक्स ने बदला शुल्क ढांचा

मुंबई May 09, 2011
साल 2007 के बाद पहली बार नैशनल कमोडिटी ऐंड डेरिवेटिव एक्सचेंज ने सभी वर्गों में लेन-देन शुल्क (ट्रांजेक्शन चार्ज) में कटौती की है और इसके ढांचे में भी संशोधन किया है। हालांकि इस दौरान अदालती हस्तक्षेप की बात भी हुई थी।समझा जाता है कि एक्सचेंज ने यह कदम कारोबार में बढ़ोतरी (खास तौर से गैर-कृषि क्षेत्र में) की खातिर किया है। साथ ही खुदरा व दूसरे ग्राहकों की पहुंच जिंस बाजारों तक आसान बनाने के लिए भी यह कदम उठाया है। एनसीडीईएक्स ने लेनदेन शुल्क 4 रुपये प्रति लाख से घटाकर 2 रुपये प्रति लाख कर दिया है जबकि बड़े निवेशक के लिए 1 रुपये से घटाकर 50 पैसे। एक्सचेंज के अधिकारियों ने कहा कि इससे एक्सचेंज पर कारोबार बढ़ेगा और इसका लक्ष्य खुदरा कारोबारियों को भी इससे जोडऩा है।साल 2007 में जारी सर्कुलर के मुताबिक, सदस्यों को 20 लाख रुपये तक रोजाना औसत कारोबार पर 4 रुपये प्रति लाख के हिसाब से शुल्क चुकाना पड़ता था। 20 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के कारोबार पर सदस्यों को प्रति लाख 3 रुपये चुकाना होता था जबकि 50 करोड़ रुपये से 125 करोड़ रुपये रोजाना औसत कारोबार पर 2 रुपये प्रति लाख। इसके अलावा रोजाना औसत कारोबार अगर 125 करोड़ रुपये से ज्यादा होता था तब सदस्यों को 1 रुपये प्रति लाख के हिसाब से शुल्क देना पड़ता था।संशोधित ढांचे के मुताबिक अब सदस्यों को 100 करोड़ रुपये के रोजाना औसत कारोबार के लिए 2 रुपये प्रति लाख और 100-200 करोड़ रुपये के रोजाना औसत कारोबार पर 1 रुपये प्रति लाख के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा। इसके अलावा अगर रोजाना औसत कारोबार 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो तो सदस्यों को 50 पैसे प्रति लाख के हिसाब से शुल्क देना होगा।शुल्क के ढांचे में संशोधन की प्रक्रिया में एक्सचेंज ने चार स्तर वाले ढांचे को घटाकर तीन कर दिया है और प्रति लाख पर न्यूनतम 50 पैसे शुल्क की वसूली 200 करोड़ रुपये के रोजाना औसत कारोबार पर होगी जबकि पहले 125 करोड़ रुपये पर ऐसा शुल्क वसूला जाता था। 2 रुपये प्रति लाख की वसूली पहले 20 करोड़ रुपये पर होती थी, जिसे अब पांच गुना बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है।सदस्यों के रोजाना औसत कारोबार का आकलन पूरे महीने हुए कारोबार में कारोबारी सत्र (शनिवार समेत) से भाग देकर किया जाता है। नियम के मुताबिक हर सदस्य को रोजाना औसत कारोबार के शुल्क के तौर पर सालाना 50,000 रुपये देने होते हैं, जो सदस्यों द्वारा किसी खास वर्ष में किए गए कारोबार के शुल्क से समायोजित कर दिए जाते हैं और असमायोजित राशि अगले साल ले जायी जाती है।इससे पहले साल 2009 में एनसीडीईएक्स ने सुबह 10 बजे से 5 बजे तक किए जाने वाले सभी जिंसों के कारोबार के लिए 3 रुपये प्रति लाख के हिसाब से एकसमान शुल्क वसूलने का फैसला किया था। इसके अलावा शाम 5 बजे से रात 11 बजे के सत्र के लिए प्रति लाख 2 रुपये का शुल्क वसूलने का फैसला हुआ था। हालांकि एफएमसी ने तब शाम के सत्र में प्रति लाख 5 पैसे शुल्क वसूलने की पेशकश को नामंजूर कर दिया था। एफएमसी ने कहा था कि यह नियमों का उल्लंघन है और बाजार के हित में नहीं है। एफएमसी के दिशानिर्देशों के मुताबिक, जिंस एक्सचेंज प्रति लाख के कारोबार पर अधिकतम 4 रुपये और न्यूनतम 1 रुपये का शुल्क वसूल सकते हैं। (BS Hindi)

गन्ने से सीधे एथेनॉल को ना

मुंबई May 09, 2011
कानून मंत्रालय ने खाद्य मंत्रालय के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है जिसमें उसने गन्ने से सीधे एथेनॉल तैयार करने के लिए कानून में संशोधन की मांग की थी। अब तक चीनी के उत्पाद के तौर पर एथेनॉल तैयार किया जाता है जिससे देश में मांग के अनुरूप काफी कम मात्रा में एथेनॉल उपलब्ध हो पाता है। इसलिए सीधे गन्ने से एथेनॉल तैयार करने की अनुमति के लिए खाद्य मंत्रालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 में जरूरी संशोधन का प्रास्ताव कानून मंत्रालय के पास भेजा था। प्रस्ताव को खारिज करते हुए कानून मंत्रालय ने कहा कि इस प्रस्ताव को अलग प्रावधानों के तहत विचार किया जा सकता है। चूंकि देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सरकार चीनी के विनिर्माण, वितरण और विपणन को नियंत्रित करती है ऐसे में मौजूदा कानून में संभव नहीं है। मामले से जुड़े कानून मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि एथेनॉल आवश्यक वस्तु के अंतर्गत नहीं आता है, भले ही एक नियंत्रित वस्तु के रूप में इसे निर्मित किया जाता है लेकिन इसे चीनी जैसी आवश्यक वस्तु की सूची में नहीं रखा जा सकता है। चूंकि एथेनॉल आवश्यक वस्तु नहीं है ऐसे में इसे आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक अधीनस्थ विधान में शामिल नहीं किया जा सकता है। अधीनस्थ विधान का दायरा संशोधन के जरिये नहीं बढ़ाया जा सकता है। इसलिए एथेनॉल को सीधे गन्ने से तैयार करने संबंधी प्रस्ताव चीनी नियंत्रण आदेश के दायरे से बाहर है। सूत्रों के मुताबिक खाद्य मंत्रालय और कानून मंत्रालय के अधिकारियों के बीच इस संबंध में पहले ही बातचीत हो गई है। कानून मंत्रालय ने इस संबंध में संविधान के अनुच्छेद 47 का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विषय पर शुल्क लगाने और पोषण स्तर बढ़ाने आदि को लेकर निर्णय लेने का अधिकार राज्य को है। सूत्रों ने कहा कि अनुच्छेद 47 के प्रावधान के मुताबिक एथेनॉल को नियंत्रित वस्तु की सूची में शामिल करने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन करना जरूरी होगा।इसके पहले प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) ने भी आवश्यक वस्तुओं विशेषकर चीनी की आपूर्ति चिंता के मद्देनजर सीधे गन्ने से एथेनॉल के उत्पादन का विरोध किया था। पीएमईएसी का मानना है कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बिहार सरकार की पहल पर खाद्य मंत्रालय द्वारा इस प्रस्ताव को कानून राय के लिए भेजा गया था। बिहार सरकार ने सीधे गन्ने से एथेनॉल तैयार करने के लिए कई परियोजनाओं से करार किया है। झारखंड से अलग होने के बाद बिहार पूरी तरह कृषि पर निर्भर हो गया है ऐसे में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार गन्ने से सीधे एथेनॉल तैयार करने की नीति पर विचार कर रही है। इस समय कुल 122 ऐसे प्लांट हैं जिनमें चीनी के सह उत्पाद के तौर पर एथेनॉल का निर्माण किया जाता है। भारत में एथेनॉल उत्पादन की कुल क्षमता 1.2 अरब लीटर सालाना है। (BS Hindi)

सोने-चांदी में गिरावट के बाद हीरे की बारी!

मुंबई May 10, 2011
पिछले महीने 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम का आंकड़ा छूने के बाद चांदी के भाव 53,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क चुका है। रिकॉर्ड बना चुके सोने का भाव भी अब उतार पर है। तो क्या अब जेवरात में जमकर इस्तेमाल होने वाले बारी हीरे की है? इसकी मांग जिस तरह ठंडी पड़ रही है, उससे तो यही अंदेशा जताया जा रहा है।दरअसल दीवाली के बाद से भारतीय बाजार में हीरे के दाम 40 से 45 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। हालांकि मांग अधिक नहीं है, लेकिन आपूर्ति कम होने की वजह से इसके भाव में उछाल आ रही है। मांग इतनी कम है कि हीरे तराशने वाले 50 फीसदी से ज्यादा कारखानों में काम बंद है। जो कारखाने खुले हैं, वहां भी कारीगरों के पास ज्यादा काम नहीं है। इसी वजह से जानकार हीरे में भी जल्द गिरावट आने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।इसके संकेत भी मिल रहे हैं। शादी-ब्याह का मौसम चल रहा है, लेकिन हीरे और हीरे के जेवरात की मांग देसी बाजार में न के बराबर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी यही हाल है। हीरा कंपनी गोल्ड स्टार के प्रबंध निदेशक सतीश शाह कहते हैं, 'इस वक्त हीरा बाजार अमूमन ठंडा ही रहता है। दरअसल शादी-ब्याह की बुकिंग लगभग खत्म हो जाती है और विदेश में छुट्टिïयों का मौसम होने की वजह से मांग नहीं रहती। हीरा कारोबार के लिए क्रिसमस अहम होता है और मांग भी जुलाई से शुरू होती है। इसलिए सही तस्वीर का पता तभी चलेगा।'शाह इसके पीछे जिम्बाब्वे को भी वजह बताते हैं। जिम्बाब्वे में बड़ी तादाद में कच्चे हीरे होते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उनकी बिक्री पर पाबंदी है। इसी वजह से आपूर्ति कम है और हीरे की कीमत ज्यादा है। कीमत 30 फीसदी बढऩे और मजदूरों की कमी के कारण तैयार हीरे 50 फीसदी महंगे हो चुके हैं। लेकिन उम्मीद है कि जून में जिम्बाब्वे को किंबर्ली सर्टिफिकेट मिल जाएगा, जिसके बाद बाजार में वहां के हीरे आने लगेंगे और आपूर्ति बढऩे से भाव भी नीचे आएंगे।भाव बढऩे का खमियाजा बाजार भुगत भी रहा है। पिछले कुछ साल में युवाओं में हीरे का आकर्षण बढ़ा है, लेकिन आम ग्राहक अब बाजार से दूर है। हीरे की सबसे बड़ी मंडी पंचरत्न के सचिव नरेश महेता कहते हैं, 'सबसे ज्यादा मांग दिल्ली और आसपास से आई थी। लेकिन अब वहां भी खामोशी है। मांग नहीं होने से कारखानों में हीरे तराशने का काम भी धीमा है, कारीगर गांव चले गए हैं ओर 50 फीसदी कारखानों में काम बंद है। इससे छोटे कारोबारी और कर्ज लेकर काम करने वाले परेशान हैं।'इसलिए अब जिम्बाब्वे से ही उनकी उम्मीद जुड़ी है। हीरा पारखी हार्दिक हुंडिया कहते हैं कि बाजार में मांग नहीं होने से छोटे कारोबारियों की जान सांसत में है। मसला आपूर्ति का ही है। दुनिया भर में सालाना 500 से 800 लाख कैरेट कच्चे हीरों की मांग है। लेकिन अब खदानों से ज्यादा हीरे निकालने की गुंजाइश नहीं है। हां, जिम्बाब्वे में इसका अकूत भंडार है और जून से अगर आपूर्ति चालू हो गई तो देसी भाव भी एक झटके में नीचे आ जाएंगे।कारोबार को बैंकों ने दिया झटकाहीरा कारोबार में बढ़ते गोलमाल पर बैंकों के साथ-साथ आयकर विभाग ने भी नजर टेढ़ी कर दी है, लिहाजा कारोबाारियों की बेचैनी बढऩे लगी है। ज्यादा परेशानी छोटे और नए उद्यमियों को हो रही है। एक ओर बैंक हीरा कारोबारियों को कर्ज देने से तौबा कर रहे हैं और दूसरी ओर आयकर विभाग बही खातों पर सवालिया निशान लगा रहा है।हीरा बाजार के कारोबार को बैंकों के सामने बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने का चलन जोर पकड़ रहा है। इस कारण बैकों को यह भय सताने लगा है कि इस क्षेत्र में कारोबार करने वाली कोई कंपनी कहीं दिवालिया तो होने वाली नहीं है। इसीलिए बैंक कर्ज देने में कोताही बरतने लगे हैं। आरबीआई ने भी बैंकों को सावधान रहने का सर्कुलर जारी कर दिया है। कारोबारियों के मुताबिक पिछले 1 साल से बैंकों ने कोई नया ऋण नहीं दिया है। इसके उलट उनका ध्यान पुराने कर्ज वसूलने में लगा है। इससे छोटे कारोबारियों के पैर उखडऩे लगे हैं और वे मजबूरी में बाजार से 2 फीसदी प्रति महीना ब्याज पर कर्ज ले रहे हैं।एक कारोबारी ने बताया कि बड़े उद्यमी अलग नाम से दुबई में कंपनी खोलते हैं और उसी से आयात-निर्यात करते रहते हैं, वह भी कागजों पर। उनके रिकॉर्ड को देखकर लगता है कि उनका कारोबार बहुत बड़ा है, लेकिन वाकई ऐसा नहीं होता। ये लोग करोड़ों रुपये का कारोबार दिखाकर बैंकों से 5-7 फीसदी ब्याज पर कर्ज लेते हैं और उस पैसे को बाजार में 2 फीसदी प्रति महीने के ब्याज पर कर्ज देते हैं। इस तरह बिना कुछ किए 15-20 फीसदी का फायदा होता रहता है। इस गोलमाल को बैंक समझ गए हैं जिससे वे ऋण देने से इनकार कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि उन्होंने किसी उद्योग पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन जोखिम देखते हुए जांच प्रक्रिया बढ़ा दी है। (BS Hindi)

रबर के शुल्क मुक्त आयात की मांगी अनुमति

कोच्चि May 10, 2011
प्राकृतिक रबर का इस्तेमाल करने वाले उद्योगों ने इस वित्त वर्ष में टैरिफ रेट कोटा (टीआरक्यू) के आधार पर 2 लाख टन रबर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति देने की मांग की है। इसके साथ ही इन्होंने 5000 टन लेटेक्स के आयात की अनुमति भी मांगी है। इनका कहना है कि घरेलू मांग व आपूर्ति के बीच की खाई को पाटने के लिए यह आवश्यक है।ऑल इंडिया रबर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एआईआरआईए) और ऑटोमोटिव टायर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एटमा) ने कहा है कि प्राकृतिक रबर के घरेलू उत्पादन और खपत के बीच बढ़ता अंतर चिंता का विषय है और ऐसे गंभीर मुद्दे को सुलझाने में शुल्क मुक्त आयात महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।एआईआरआईए के प्रेसिडेंट विनोद साइमन और एटमा के महानिदेशक राजीव बुद्धिराजा ने कहा कि पिछले चार वित्त वर्ष में प्राकृतिक रबर का उत्पादन महज 1 फीसदी बढ़ा है, वहीं खपत में 15 फीसदी का इजाफा हुआ है। उद्योग के अनुमान के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में घरेलू खपत और उत्पादन के बीच 1.89 लाख टन का अंतर रहने की संभावना है। ऑटो उद्योग की बढ़ती रफ्तार का फायदा उठाने के लिए टायर कंपनियोंं ने क्षमता विस्तार की योजना बनाई है और इसके चलते इस वित्त वर्ष में खपत में 1.5 लाख टन का इजाफा होगा। रबर बोर्ड के अनुमान के मुताबिक, साल 2011-12 में 9.77 लाख टन रबर की खपत होगी, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 40,000 टन ज्यादा है। इस अनुमान के उलट एआईआरआईए व एटमा ने कहा है कि इस वित्त वर्ष के आखिर तक 10.8 लाख टन रबर की खपत होगी और पिछले साल के मुकाबले यह 1.5 लाख टन ज्यादा है? इस तरह स्थानीय आपूर्ति व मांग के बीच 1.89 लाख टन की कमी होगी। लेकिन बोर्ड ने महज 75,000 टन रबर की किल्लत का अनुमान जताया है।बुद्धिराजा ने कहा कि टायरों की मांग में बढ़ोतरी की वजह से मांग-आपूर्ति के बीच बढ़ते अंतर से तैयार उत्पाद के आयात में बढ़ोतरी होगी। इसके परिणामस्वरूप प्राकृतिक रबर से तैयार उत्पाद में गुणवत्ता का सुधार (खास तौर से टायर में) देश से बाहर (चीन में) होगा। साल 2010-11 में ट्रक व बसों के टायर का आयात पिछले वित्त वर्ष के 13,62,010 से बढ़कर 19,63,815 पर पहुंच गया था। (BS Hindi)

2010-11 में चीनी उत्पादन 2.45 करोड़ टन रह सकता है : इसमा

नई दिल्ली May 11, 2011
भारतीय चीनी मिल संघ (इसमा) ने कहा है कि चीनी सत्र 2010-11 के दौरान देश में कुल चीनी उत्पादन 2.45 करोड़ टन रह सकता है। इसमा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन पहले लगाए गए अनुमान की तुलना में कम रहने की आशंका है।
इस वजह से देश स्तर पर चीनी उत्पादन का अनुमान घटाया गया है। इसमा ने पहले 2.55 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान लगाया था। चीनी सत्र अक्टूबर से सितंबर माह के बीच होता है। अपना संशोधित आंकड़ा जारी करते हुए इसमा ने कहा कि चीन सीजन 2010-11 के दौरान देश में 2.42 से 2.45 करोड़ टन के करबी चीनी उत्पादन होने का अनुमान है। (BS Hindi)

देश के चौथे एक्सचेंज आईसीईएक्स को एफएमसी की मंजूरी

मुंबई इंडिया बुल्स और एमएमटीसी के इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज (आईसीईएक्स) को राष्ट्रीय स्तर के स्टॉक एक्सचेंज के रूप में काम करने की नियामक मंजूरी शुक्रवार को मिल गई। एक्सचेंज में वायदा कारोबार अगले महीने से शुरू होने की संभावना है।वायदा कारोबार नियामक, वायदा बाजार आयोग के चेयरमैन बीसी खटुआ ने कहा, ' हां, आज आईसीई को पूर्ण एक्सचेंज के रूप में मान्यता दे दी गई। अब एक्सचेंज की लॉन्चिंग प्रवर्तकों की तैयारियों पर निर्भर करता है। मुझे उम्मीद है कि वे भारतीय अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।'एफ एमसी ने अब तक मंजूरी इसलिए रोक रखी थी कि आईसीई अपनी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी यूनाइटेड स्टॉक एक्सचेंज को दे रही थी, जो नियामक के दिशानिर्देशों के खिलाफ था। इसके बाद आईसीई ने आईडीएफसी और कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड (क्रिभको) को पिछले महीने 5-5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेंची।अगस्त महीने में एफएमसी ने एक्सचेंज को निर्देश दिया था कि वह दिशानिर्देशों के मुताबिक सितंबर के अंत तक फिर से मंजूरी के लिए आवेदन करे। वहीं आईसीई के प्रबंध निदेशक और सीईओ अजित मित्तल ने मंजूरी मिलने की पुष्टि की और कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह से वायदा कारोबार शुरू हो जाएगा।उन्होंने कहा कि एक्सचेंज कृषि गैर-कृषि क्षेत्र में 10 अनुबंध शुरू करेगा और इस बारे में मंजूरी के लिए अगले सप्ताह एफएमसी के समक्ष आवेदन किया जाएगा। खटुआ ने कहा, 'काम शुरू करने का यह उचित समय होगा।' पहले चरण में आईसीईएक्स 10 उन जिंसों का वायदा कारोबार शुरू करने पर विचार कर रहा है जिनका कारोबार बड़े पैमाने पर होता है।एक्सचेंज उन्हीं जिंसों का कारोबार करने की तैयारी कर रहा है, जो कारोबारियों को पूरी तरह स्वीकार्य है। मित्तल ने कहा कि कृषि उत्पादों के अलावा आईसीई सोना, चांदी, तांबा, जस्ता, कच्चा तेल के लिए भी अनुबंध शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण की सफलता के बाद एक्सचेंज कुछ खास जिंसों के कारोबार की शुरुआत करेगा। एमसीएक्स, एनसीडीईएक्स और एनएमसीई के बाद आईसीई चौथा राष्ट्रीय एक्सचेंज हो गया है।(BS Hindi)

रिलायंस कैपिटल ने खरीदा आईसीईएक्स में 26फीसदी हिस्सा

खरीदआर-कैपिटल की सब्सिडियरी आर-नेक्सट ने किया सौदासौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गय कंपनी की ओर सेवर्ष 2009 के आखिर में शुरुआत की गई थी आईसीईएक्स कीआईसीईएक्स में इंडियाबुल्स की थी 40 फीसदी हिस्सेदारीएक्सचेंज में एमएमटीसी की भी है 26 फीसदी की हिस्सेदारी18 कमोडिटी में ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करता है आईसीईएक्सअनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने इंडियन कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड (आईसीईएक्स) में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। रिलायंस कैपिटल ने यह सौदा अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी रिलायंस एक्सचेंजनेक्सट (आर-नेक्सट) के जरिए किया है। कंपनी ने यह हिस्सेदारी इंडियाबुल्स फाइनेंशियल सर्विसेज से खरीदी है। हालांकि, इस सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। कमोडिटी बाजार नियामक एफएमसी ने बीते साल सितंबर माह में ही अनिल अंबानी समूह को इसकी एक कंपनी के जरिए आईसीईएक्स में इंडियाबुल्स की हिस्सेदारी खरीदने की इजाजत दी थी। आईसीईएक्स एक राष्ट्रीय स्तर का कमोडिटी एक्सचेंज है। इसकी शुरुआत वर्ष 2009 के आखिर में की गई थी। आईसीईएक्स बुलियन, मेटल्स व एग्रीकल्चर क्षेत्र की 18 कमोडिटीज में ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करता है। आईसीईएक्स को इंडियाबुल्स फाइनेंशियल सर्विसेज एवं मिनरल एंड मेटल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (एमएमटीसी) द्वारा संयुक्त रूप से प्रमोट किया गया था। इंडियाबुल्स फाइनेंशियल सर्विसेज की आईसीईएक्स में 40 फीसदी हिस्सेदारी थी, जो कि इस सौदे के बाद घटकर 14 फीसदी रह जाएगी। दूसरी ओर, एमएमटीसी की इसमें 26 फीसदी हिस्सेदारी है। आर-नेक्सट के प्रेसीडेंट एवं सीईओ रजनीकांत पटेल ने कहा है कि कमोडिटी एक्सचेंज कारोबार में कंपनी को खासी संभावनाएं नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी की योजना एक पारदर्शी एवं एकीकृत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कमोडिटी मार्केट प्लेस तैयार करने की है। आर-नेक्सट ने भी वर्ष 2009 के आखिर में ही परिचालन शुरू किया था। उस समय आर-नेक्सट ने अपनी शाखा रिलायंस स्पॉट एक्सचेंज के जरिए एक राष्ट्रीय कमोडिटी स्पॉट एक्सचेंज की स्थापना की थी। देश में इस समय 23 कमोडिटी एक्सचेंज काम कर रहे हैं। इनमें से राष्ट्रीय स्तर के पांच कमोडिटी एक्सचेंज हैं। वर्ष 2010 के दौरान इनका कुल टर्नओवर 1,000 खरब रुपये के स्तर को पार कर गया था। आईसीईएक्स ने वर्ष 2010 में 3,780 अरब रुपये का कारोबार किया था, जो कि देश के सबसे पुराने कमोडिटी एक्सचेंज एनएमसीई से भी ज्यादा था। इस खबर के असर से बाजारों में रिलायंस कैपिटल के शेयरों में खासी लिवाली का रुख बन गया। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर का भाव 673.70 रुपये पर खुला और शुक्रवार की तुलना में 2.05 फीसदी की तेजी दर्ज करते हुए 681.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों ने 687.10 रुपये का ऊपरी स्तर भी छुआ। बाजार बंद होते समय कंपनी का पूंजीकरण 16,746 करोड़ रुपये पर दर्ज किया गया। (Business Bhaskar)