कुल पेज दृश्य

22 अप्रैल 2011

पंजाब और हरियाणा में बढ़ेगा कपास का रकबा!

चंडीगढ़ April 21, 2011
बेहतर मॉनसून, अनुकूल मौसम और अच्छी कीमतों के चलते उत्तर भारत के दो राज्यों पंजाब व हरियाणा में कपास का रकबा बढऩे की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, अनुकूल परिस्थितियों के चलते दोनों राज्यों में रकबे में 15-20 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में कपास की बुआई सामान्यत: अप्रैल के आखिरी हफ्ते में शुरू होती है। हरियाणा के अधिकारियों के मुताबिक, इस साल यहां कपास के रकबे का लक्ष्य 5.50 लाख हेक्टेयर रखा गया है जबकि पिछले साल 4.92 लाख हेक्टेयर था। पिछले कुछ सालों से हरियाणा में कपास के रकबे का लक्ष्य 6 लाख हेक्टेयर रखा जाता रहा है जबकि यह सिर्फ 1990 के दशक में एक बार हासिल हुआ था। इस बार लक्ष्य को संशोधित कर 5.5 लाख हेक्टेयर कर दिया गया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इस बार कपास का रकबा कई वजहों से लक्ष्य को पार कर जाएगा।पिछले साल सूखे की वजह से कपास का रकबा कम हुआ था। लंबे समय तक सूखे के चलते किसान सिंचाई का इंतजाम करने लगे थे, लेकिन भूजल का गिरता स्तर एक अन्य समस्या थी। हालांकि पिछले मॉनसून से बारिश की स्थिति में सुधार हुआ है और इस साल भी मॉनसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी की गई है।पंजाब और हरियाणा के किसानों ने पिछले साल कपास की फसल के अच्छा मुनाफा हासिल किया है। कपास की आधिकारिक कीमतों के मुताबिक, इसमें 100 फीसदी की उछाल आई है और किसानों को 7000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिला है। अधिकारियों को उम्मीद है कि बेहतर रकम के चलते दोनों राज्यों के कपास उत्पादक इसके रकबे में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसी तरह पंजाब ने पिछले साल 4.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की बुआई का लक्ष्य हासिल किया था।पवार ने की निर्यात सीमा बढ़ाने की वकालतकपास की घटती कीमतों को देख केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने एक बार फिर से इसके अधिकतम 55 लाख गांठ की निर्यात सीमा को हटाने की बात उठाई है। एक गांठ में 170 किलोग्राम कपास होता है।अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में पवार ने कहा है कि कपास निर्यात की सीमा को नहीं बढ़ाए जाने की वजह से किसानों को उनकी फसल का उचित रिटर्न नहीं मिल रहा है। इस महीने की शुरुआत में भी पवार ने यह मांग की थी। चालू सीजन के लिए सरकार ने 55 लाख गांठ निर्यात की सीमा तय कर रखी है।हालांकि, घरेलू कीमतें बढऩे का तर्क देकर कपड़ा मंत्रालय निर्यात सीमा हटाने का विरोध करता रहा है। वहीं पवार का कहना है कि इस साल पिछले साल के मुकाबले 40 फीसदी अधिक यानी 3.39 करोड़ टन कपास उत्पादन की संभावना है, ऐसे में निर्यात करने के लिए पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त कपास उपलब्ध है। (BS Hindi)

21 अप्रैल 2011

सामान्य मानसून से महंगाई कम होने की सम्भावना

नई दिल्ली। सामान्य मानसून होने से इस वर्ष सरकार को खाद्य और समग्र महंगाई दर को काबू में रखने में कुछ मदद मिलने की सम्भावना है। बारिश पर 60 फीसदी निर्भर देश की कृषि में भी इस वर्ष अर्थशास्त्रियों ने तीन फीसदी से अधिक की दर से विकास होने की सम्भावना जताई है।
जून से सितम्बर महीने के लिए मौसम का दीर्घकालिक पूर्वानुमान जारी करते हुए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं भूविज्ञान मंत्री पवन कुमार बंसल ने यहां मंगलवार को कहा कि 98 फीसदी मानसूनी बारिश के साथ इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने की सम्भावना है।
उन्होंने भारतीय मौसम विभाग का हवाला देकर कहा, "मानसून के असामान्य रहने, यानी, 90 फीसदी से कम या 110 फीसदी से अधिक रहने की बहुत कम सम्भावना है। पांच फीसदी तकनीकी गलती के साथ इस साल मानसून लगभग 98 फीसदी रहने की आशा है।"
खाद्य महंगाई की दर में हालांकि लगातार तीन हफ्तों से गिरावट देखी जा रही है, फिर भी दो अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 8.28 फीसदी दर्ज की गई। समग्र महंगाई दर मार्च महीने में 8.98 फीसदी दर्ज की गई है। IBN karobar

कम गर्मी के बीच इस साल रहेगा सामान्य मानसून

मौसम विभाग ने इस साल सामान्य मानसून रहने की भविष्यवाणी की है हालांकि मध्य अप्रैल तक मौसम में नमी बने रहना और तापमान का नहीं बढ़ना देश में समय पर मानसून के प्रवेश की दिशा में कुछ बाधा उत्पन्न कर सकता है.
मानसून में बाधा उत्पन्न होने के बारे में पूछे जाने पर मौसम विभाग के महानिदेशक अजीत त्यागी ने कहा, ‘अभी इस विषय पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन यदि कुछ समय ऐसा ही मौसम रहा तो कुछ प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि अभी अप्रैल है और गर्मी आयेगी.’
उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में कम गर्मी पड़ेगी.’ नमी भरे मौसम एवं अपेक्षाकृत कम तापमान के कारण मानसून प्रभावित होने से किसानों के समय पर बुवाई नहीं होने की आशंका के बारे में पूछे जाने पर पृथ्वी विज्ञान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा, ‘इस साल सामान्य मानसून रहेगा. अभी जरूर गर्मी नहीं आई है लेकिन मई-जून में गर्मी पड़ेगी और वर्षा होगी. मानसून आने पर किसान बुवाई करेंगे जिसके बारे में वैज्ञानिक आकलन सामान्य रहने की उम्मीद है.’
उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर केरल में मानसून एक जून तक प्रवेश करता है और दिल्ली में इसका 29 जून को प्रवेश होता है. दक्षिण पश्चिम मानसून 2011 के आकलन को पेश करते हुए बंसल ने कहा कि जून से सितंबर तक देश में सामान्य मानसून रहेगा जो जिसका दीर्घावधि प्रतिशत (96 से 104) रहने की उम्मीद है.
गौरतलब है कि दीर्घावधि प्रतिशत अगर 90 से कम होता है तो कम वर्षा की आशंका रहती है. बंसल ने कहा कि मात्रात्मक रूप में इस वर्ष दीर्घावधि प्रतिशत के रूप में देशभर में 98 प्रतिशत वर्षा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि मौमस विभाग जून 2011 में मानसून के बारे में एक और पूर्वानुमान जारी करेगा.
मंत्री ने कहा कि 2009 में सामने आये अल निनो प्रभाव के कमजोर होने के बाद उत्पन्न ला निना प्रभाव भी अब कमजोर हो रहा है जो जून 2011 तक जारी रहेगा. इसके बाद यह ‘एन्सो’ स्थिति (अप्रभावी स्थिति) में तब्दील होगा. एन्सो स्थिति और हिन्द महासागर में तापमान जैसे कारकों का भारत में मानसून पर प्रभाव पड़ता है.
उन्होंने कहा कि हिन्द महासागर में हाल की घटनाओं के कारण कमजोर नकारात्मक डाइपोल उत्पन्न होने की संभावना है हालांकि इसका भारत में मानसून पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा. इससे पहले, मौसम विभाग ने अन्य वर्षों की तुलना में इस साल कम गर्मी पड़ने और चिलचिलाती धूप वाले दिनों की संख्या कम होने की भविष्यवाणी की थी.
मौसम विभाग (आईएमडी) कहा था कि जहां तक अप्रैल में गर्मी का प्रश्न है, पूरे उत्तर भारत में अप्रैल माह में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस बने रहने की उम्मीद है. देश के पूर्वी हिस्से में तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री कम रहेगा जबकि कुछ क्षेत्रो में यह 3 से 4 डिग्री कम होगा.
प्रायद्वीपीय एवं मध्य भारत में तापमान सामान्य बना रहेगा. त्यागी ने मानसून पर विभिन्न कारकों के प्रभाव के बारे में कहा, ‘प्रशांत महासागर में ला नीनो और अल नीनो प्रभाव का मानसून पर असर पड़ता है. पिछले ला निनो का देश में मानसून पर अच्छा प्रभाव पड़ा था. ला नीनो प्रभाव अब कमजोर हो रहा है लेकिन यह मई-जून तक जारी रह सकता है. आने वाले मानसून पर हालांकि इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.’ (Aaj Tak)

19 अप्रैल 2011

उठने लगी हैं जीरे में भी लहरें

मुंबई April 17, 2011
घरेलू और वैश्विक हालात से अब यह साफ है कि जीरे की कीमतों में गिरावट का दौर खत्म हो गया है। उत्पादन कम होने की आशंका के कारण विदेशी बाजारों में जीरे की कीमतें ऊंची हो गई हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ सकता है।पिछले एक महीने में जीरे की कीमतों में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। जीरे की सबसे बड़ी मंडी ऊंझा (गुजरात) में एक महीने पहले जीरा 16,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था जबकि 15 अप्रैल को इसका भाव 15,585 रुपये क्ंिवटल था। जियोजित कॉमटे्रड के प्रमुख विशेषज्ञ आनंद जेम्स के अनुसार नई फसल की मंडियों में आवक अच्छी थी लेकिन अब आवक कमजोर पडऩे लगी है। गुरुवार को मंडियों में 30,000 बोरी (एक बोरी बराबर 55 किलोग्राम) जीरा पहुंचा जबकि बीते सोमवार को 32,000 बोरियां आई थीं। इससे पिछले सप्ताह में हर रोज 40,000 बोरी जीरे की आवक हो रही थी।ऐंजल ब्रोकिंग की नलिनी राव कहती हैं कि जीरे में गिरावट का दौर खत्म हो चुका है क्योंकि मंडियों में आवक कमजोर हो चुकी है और मांग में तेजी बनी हुई है। विदेशी रुझानों का असर भी घरेलू बाजार पर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय जीरे के दाम 3340-3400 डॉलर प्रति टन चल रहे हैं जबकि घरेलू बाजार में 3150-3200 डॉलर। इस साल देश में 24-25 लाख बोरी जीरा उत्पादन होने की उम्मीद है जबकि पिछले साल करीब 29 लाख बोरी जीरे का उत्पादन हुआ था। इस बार पिछले साल का (कैरी फॉरवर्ड) स्टॉक भी चार लाख बोरी ही है जबकि पिछले साल करीब 10 लाख बोरी का कैरी फॉरवर्ड स्टॉक था। कम उत्पादन की वजह दिसंबर में गुजरात में असमय बरसात को माना जा रहा है। इस असर फसल पर पड़ा और उत्पादन करीब 25 फीसदी घटा। जो फसल मंडियों में आ रही है, उसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है। उधर, तुर्की और सीरिया में भी फसल कमजोर होने के संकेत मिल रहे हैं। तुर्की में नई फसल मई के अंतिम सप्ताह तक मंडियों में आ पाएगी, तभी पता चलेगा कि उत्पादन कितना कम हुआ है। (BS Hindi)

कम हुई तांबे की ऐंठन

नई दिल्ली April 18, 2011
विदेश में तांबे की मांग कमजोर होने से इसके भाव में गिरावट आई है। पर चीन, जापान, यूरोप, अमेरिका में तांबे की मांग कम हो गई है। धातु विश्लेषकों का कहना है कि महंगाई को काबू करने के लिए कई देश ब्याज दरें बढ़ा रहे हैं। इससे अंतरराष्टï्रीय बाजार में तांबे की मांग कम हुई हैं, जिससे लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई)में तांबे का स्टॉक बढ़ रहा है। विश्लेषकों के मुताबिक अगले दो-तीन महीनों तक तांबे की मांग कमजोर ही रहने के आसार हैं। ऐसे में इसकी कीमतों में और गिरावट आ सकती है। चीन में तांबे के आयात में सालाना 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।पिछले 10 दिन में एलएमई पर तांबे का भाव 9,895 डॉलर प्रति टन से घटकर 9,435 डॉलर प्रति टन हो गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल अनुबंध तांबे का भाव 440 रुपये प्रति किलो से घटकर 417 रुपये प्रति किलो रह गया है।ऐंजल ब्रोकिंग के वरिष्ठï धातु विश्लेषक अनुज गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, 'चीन, यूरोप, जापान से तांबे की खरीद कमजोर पड़ी है, जिससे इसकी कीमतों में नरमी का रुख दिख रहा है।' इस बारे में कमोडिटीइनसाइटडॉटकॉम के धातु विश्लेषक अभिषेक शर्मा ने बताया, 'कई देशों ने महंगाई पर काबू करने के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है। इस वजह से बाजार में तरलता कम हुई है, जिसका असर धातुओं की खरीद पर भी पड़ रहा है।'तांबे की खरीद घटने से एलएमई में इसका स्टॉक लगातार बढ़कर 10 महीने के उच्चतम स्तर को छू चुका है। पिछले 10 दिन में यह स्टॉक 5,000 टन से ज्यादा बढ़कर 4,50,425 टन हो गया है। हाल ही में जारी इंटरनैशनल कॉपर स्टडी ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार जापान में भूकंप, पश्चिम एशिया में राजनीतिक उथलपुथल, मौद्रिक नीति में बदलाव का तांबे पर नकारात्मक असर पड़ा है। इसके मुताबिक 2011 में तांबे का खनन उत्पादन 4.6 फीसदी बढऩे का अनुमान है। शर्मा का कहना है कि अगले दो-तीन हफ्ते में एमसीएक्स पर तांबे के भाव घटकर 390 रुपये प्रति किलो तक आ सकते हैं। मॉनसून सत्र और जापान में निर्माण में तेजी आने पर तांबे की मांग बढ़ सकती है। गुप्ता कहते हैं कि यूरो के मुकाबले डॉलर मजबूत हो रहा है, इस कारण तांबे का भाव नरम रह सकता है। दिल्ली के तांबा कारोबारी सुरेशचंद गुप्ता का कहना है कि अंतरराष्टï्रीय बाजार में तांबे के दाम गिरने से घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतें घट गई हैं। (BS Hindi)

बारिश से गेहूं उपज पर नहीं होगा ज्यादा असर

नई दिल्ली April 18, 2011
सरकार ने हाल की बारिश से गेहूं की फसल को कोई क्षति होने की आशंकाओं को निर्मूल बताया है और कहा है कि इससे इस फसल की उपज और उत्पादन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, सरकार को यह लगता है कि बारिश के कारण मंडियों में गेहूं की आवक पर असर पड़ सकता है। केंद्रीय कृषि आयुक्त गुरबचन सिंह ने कहा, 'हाल की बरसात का गेहूं की उत्पादकता और उत्पादन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।' हालांकि, उन्होंने कहा कि ठंडे मौसम के कारण गेहूं में नमी पैदा होती है जिसके कारण मंडियों में गेहूं की आवक में देर हो सकती है। उल्लेखनीय है कि प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों पंजाब और हरियाणा की मंडियों में गेहूं की आवक में पहले ही दो सप्ताह की देर हो गई है। कृषि आयुक्त के मुताबिक बारिश से नम हुए गेहूं को सुखाने के बाद ही इसे मंडियों में लाया जा सकेगा। इस मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश में पश्चिमी उत्तरी इलाकों में हर साल थोड़ी बहुत वर्षा हो जाती है।गुरबचन सिंह ने कहा कि अगर अत्यधिक बारिश, ओला वृष्टि और हवा चलती है तो यह चिंता की बात होती है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ अभी भी जारी है और पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार कुछ अधिक है। सिंह ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में 60 प्रतिशत गेहूं की फसल की कटाई अभी भी की जानी है। आयुक्त ने कहा कि कटाई में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 15 दिनों तक मौसम के साफ रहने की भविष्यवाणी की है। देश में चालू फसल वर्ष में 8.42 करोड़ टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद है।गेहूं की खरीद 69 फीसदी कमदेश में गेहूं की खरीद चालू वर्ष में अब तक 38.38 लाख टन है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 69 प्रतिशत कम है। पंजाब और हरियाणा में इस फसल की आवक अभी तेज नहीं हुई है। एफसीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार एफसीआई ने वर्ष भर पहले की समान अवधि में 123.62 लाख टन गेहूं की खरीद की थी। अब तक पंजाब में सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों ने 6.05 लाख टन गेहूं खरीदी है।हरियाणा में विशेष गिरदावरीखराब मौसम की वजह से फसल को हुए नुकसान के आकलन के लिए हरियाणा में खास गिरदावरी (राजस्व आकलन) की घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डïा ने की। इस बारे में संबंधित क्षेत्रों के आयुक्तों को सूचना भेज दी गई है। उपायुक्तों ने प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। (BS Hindi)

आंधी, बारिश से हरियाणा व पंजाब में गेहूं फसल प्रभावित

जमीनी हकीकत - गेहूं की खरीद अब तक करीब 69 फीसदी कम रही है। पंजाब और हरियाणा में अभी तक गेहूं की आवक तेज नहीं हो पाई है। हाल की बारिश से आवक तेज होने में और देरी होगी। इससे सरकारी खरीद पिछड़ जाएगी।सरकारी आकलन - साल की बारिश से गेहूं की पैदावार पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। हालांकि उन्होंने माना कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम की ठंडक से गेहूं की फसल पकने में देरी होगी और इससे मंडियों में आवक शुरू होने में समय लग सकता है।पिछले दिनों उत्तरी राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश से पंजाब के कई इलाकों में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। इससे गेहूं की सरकारी खरीद प्रभावित हो सकती है। गेहूं की फसल में देरी होने के कारण गेहूं की खरीद शुरू से ही धीमी चल रही है। दूसरी ओर सरकार ने कहा है कि बारिश से गेहूं की पैदावार और कुल उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।पंजाब के कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार तूफान से मोगा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की फसल को 10 से 35 फीसदी का नुकसान हुआ है। फिरोजपुर जिले के कपूरथला में बारिश होने के कारण 4,000 एकड़ एरिया में गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। गुरदासपुर में कुछ इलाकों में खुले मैदान में रखा करीब 5,000 टन गेहूं बारिश से भीग गया। हालांकि कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पंजाब में 90 फीसदी से ज्यादा गेहूं अभी खेतों में खड़ा है। बारिश से कट चुके गेहूं को ही ज्यादा नुकसान हुआ है। खेतों में खड़े गेहूं को ज्यादा नुकसान होने का अंदेशा नहीं है। वैसे इस समय बारिश गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं है। हरियाणा के जींद और सोनीपत जिलों में बारिश से फसल प्रभावित होने का अंदेसा है। बारिश होने के कारण पंजाब और हरियाणा में गेहूं की खरीद प्रभावित होने का अंदेशा है। पंजाब में 110 लाख टन और हरियाणा में करीब 65 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद होने का अनुमान है। कृषि विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस साल गेहूं की खरीद दोनों राज्यों में पिछले साल के मुकाबले करीब चार फीसदी ज्यादा रहने का अनुमान था लेकिन बारिश होने के कारण इस पर असर पड़ सकता है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीग गई है। इस वजह से गेहूं फसल की कटाई धूप निकलने पर सूखने के बाद ही हो पाएगी। इस वजह से गेहूं की आवक में देरी होगी और सरकारी खरीद प्रभावित होगी। मौजूदा सीजन में सरकारी नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अभी तक सिर्फ 38.38 लाख टन गेहूं की खरीद कर पाई है। जबकि पिछले साल इस अवधि में 123.62 लाख टन गेहूं की खरीद हो गई थी। इस तरह गेहूं की खरीद अब तक करीब 69 फीसदी कम रही है। पंजाब और हरियाणा में अभी तक गेहूं की आवक तेज नहीं हो पाई है। हाल की बारिश से आवक तेज होने में और देरी होगी। इससे सरकारी खरीद पिछड़ जाएगी।दूसरी ओर कृषि आयुक्त गुरबचन सिंह ने कहा है कि हाल की बारिश से गेहूं की पैदावार पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा। हालांकि उन्होंने माना कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम की ठंडक से गेहूं की फसल पकने में देरी होगी और इससे मंडियों में आवक शुरू होने में समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि अभी भी मंडियों में गेहूं की आवक करीब दो सप्ताह लेट हो चुकी है। (Business Bhaskar)