कुल पेज दृश्य

28 नवंबर 2026

रबी फसलों की बुआई 377 लाख हेक्टेयर के पार, पिछले साल के मुकाबले 8.59 फीसदी कम - कृषि मंत्रालय

नई दिल्ली। चालू रबी सीजन 2026-27 में 27 नवंबर तक फसलों की कुल बुआई 377.30 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 412.74 लाख हेक्टेयर में हुई थी। बुआई पिछले साल की तुलना में अभी भी 8.59 फीसदी पीछे चल रही है।


कृषि मंत्रालय के अनुसार रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुआई चालू रबी सीजन में 27 नवंबर तक 11.63 फीसदी घटकर 180.32 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 204.04 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी।

मंत्रालय के अनुसार 27 नवंबर तक देशभर के उत्पादक राज्यों में सरसों की बुआई 82.49 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 80.18 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2.88 फीसदी ज्यादा है।

मूंगफली की बुआई पिछले साल के 1.59 हेक्टेयर के मुकाबले घटकर 1.42 हेक्टेयर में ही हुई है। हालांकि, कुल तिलहन का रकबा पिछले साल के 83.99 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 2.65 फीसदी बढ़कर 86.21 हेक्टेयर में हो चुकी है। अलसी की बुआई चालू रबी में बढ़कर 1.54 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक 1.13 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई थी।

27 नवंबर तक देशभर के राज्यों में धान की रोपाई 8.51 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जो एक साल पहले के 9.38 लाख हेक्टेयर से 9 फीसदी से ज्यादा पीछे चल रही है।

चालू रबी सीजन में दलहन का कुल रकबा पिछले साल के मुकाबले 8.77 फीसदी घटकर 78.73 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हुई है, जबकि पिछले साल इस समय इनकी बुआई 86.31 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। इस दौरान चना की बुआई 51.58 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 62.77 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी।

मसूर की बुआई चालू रबी में बढ़कर 14.39 लाख हेक्टेयर में, मटर की 7.04 लाख हेक्टेयर में और उड़द की 1.32 लाख हेक्टेयर में हुई है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 11.39 लाख हेक्टेयर में, 6.38 लाख हेक्टेयर में और 1.38 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

मोटे अनाज की बुआई चालू सीजन में घटकर 23.53 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले इस समय तक इनकी बुआई 29.02 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। ज्वार और मक्का दोनों की बुआई क्रमशः: 11.11 लाख हेक्टेयर और 7.82 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 15.16 लाख हेक्टेयर और 8.70 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

जौ की बुआई चालू रबी सीजन में घटकर 3.59 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई 4.39 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: