कुल पेज दृश्य

25 मई 2021

फसल सीजन 2020-21 में रिकार्ड 30.54 करोड़ टन खाद्यान्न का उत्पादन अनुमान

नई दिल्ली। फसल सीजन 2020-21 में देश में रिकार्ड 30.54 करोड़ टन खाद्यान्न के उत्पादन का अनुमान है जोकि पिछले फसल सीजन 2019-20 के 29.75 करोड़ टन से ज्यादा है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2020-21 में चावल के रिकार्ड उत्पादन अनुमान 12.14 करोड़ टन के साथ ही गेहूँ का भी रिकार्ड 10.87 करोड़ टन होने का अनुमान है। इसके अलावा इस दौरान मक्का का खरीफ और रबी सीजन को मिलाकर 302.4 लाख टन का रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान है। इसके साथ ही रबी दलहन की प्रमुख फसल चना का उत्पादन भी फसल सीजन 2020-21 में 126.1 लाख टन रिकार्ड होने का अनुमान हैं। तिलहन की फसल मूंगफली का उत्पादन अनुमान भी 101.2 लाख टन और रेपसीड एवं सरसों का भी 99.9 लाख टन रिकार्ड उत्पादन होने का अनुमान है।

मोटे अनाजों का उत्पादन 496.6 लाख टन होने का अनुमान है जिसमें ज्वार का उत्पादन 104.8 लाख टन और बाजरा का 209.5 लाख टन होने का अनुमान है।

मंत्रालय के अनुसार फसल सीजन 2020-21 में दालों का उत्पादन 255.8 लाख टन होने का अनुमान है जोकि इसके पिछले साल के 230.3 लाख टन से ज्यादा है। अरहर का उत्पादन अनुमान 41.4 ​लाख टन, उड़द का 23.7 लाख टन, मूंग का 26.4 लाख टन और मसूर का 12.6 लाख टन उत्पादन का अनुमान है।

तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार तिलहनी फसलों का उत्पादन फसल सीजन 2020-21 में 365.65 लाख टन होने का अनुमान है जोकि पिछले फसल सीजन 2019-20 के 332.19 लाख टन के मुकाबले ज्यादा है। ​इसमें मूंगफली का उत्पादन अनुमान 101.19 लाख टन, केस्टर सीड का 17.74 लाख टन, सोयाबीन का 134.14 लाख टन और सरसों का 99.87 लाख टन होने का अनुमान है।

कोई टिप्पणी नहीं: