कुल पेज दृश्य

28 अप्रैल 2019

खरीफ में 14.79 करोड़ टन खाद्यान्न के उत्पादन का लक्ष्य

आर एस राणा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2019-20 में देश में 14.79 करोड़ टन खाद्यान्न के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। खरीफ की प्रमुख फसल चावल के उत्पादन का लक्ष्य 10.2 करोड़ टन है।  भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने हाल ही सामान्य मानसून रहने की भविष्यवाणी की थी। 
कृषि मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार खरीफ सीजन 2018-19 में खाद्यान्न का उत्पादन 14.22 करोड़ टन का हुआ था, अत: आगामी खरीफ में खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य ज्यादा तय किया गया है। आगामी रबी सीजन 2019-20 में खाद्यान्न का उत्पादन 14.32 करोड़ टन के करीब होने का अनुमान है। 
खरीफ सम्मेलन 2019 में, अधिकारियों ने माना कि आगामी खरीफ सीजन में चावल का उत्पादन लक्ष्य 10.2 करोड़ टन का तय किया गया है जबकि दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार खरीफ सीजन 2018-19 में चावल का उत्पादन 10.19 करोड़ टन होने का अनुमान है। और मक्का के उत्पादन लक्ष्य 213 लाख टन का तय किया गया है। आगामी खरीफ में दालों के उत्पादन का लक्ष्य 101 लाख टन और तिलहनों के उत्पादन का लक्ष्य 258.4 लाख टन का तय किया गया है। 
कपास के उत्पादन का लक्ष्य 357.5 लाख गांठ (एक गांठ-170 किलोग्राम) होने का लक्ष्य तय किया गया है। .......आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: