कुल पेज दृश्य

28 जून 2022

धान के साथ ही अन्य फसलों के मंडियों के भाव 28 जून 2022 के

धान के साथ ही अन्य फसलों के मंडियों के भाव 28 जून 2022 के

 गेहू-1881-1925/-

चना-4280-4437/

ग्वार-4480-4661/-09-कि.

मूंग-4400/-

सरसों-5825-6251/-200-कि.

खल बिनोला-3750/- 0.98kg

-------------

Paday 1509
3200 to 3832
Moti Ram DhanParkash A/7
Gangoh Mandi UP

 ---

Sarso hanumangarh town 5900-6425
Barley 2550-2600

-----------

Gango Mandi New 1509 arrivel
10000 Bags
 Rate 3525 to 3861

-------

Aligarh Mandi
Arrival -400 bags
1509-3450 to 3850

-----------

Bulandshahr Mandi
New 1509-3001-3931
Aarival -3000 bags
Moustcher-15-28

-----------

Karnal 1509 3731

----------

सिरसा मंडी ग्रुप
दिनांक 28-06-2022

नरमा = 8000-10400/-
कनक = 1950-2000/-

--------

गढ़मुक्तेश्वर मंडी यूपी
न्यू 1509 कंपाइन
3501@3881
5000bags
Ek dheri
3901
28.06.2022

 

चालू खरीफ में दलहन, तिलहन के साथ ही मोटे अनाज एवं धान की रोपाई पिछड़ी

नई दिल्ली। देश के कई प्रमुख उत्पादक राज्यों में जून में मानसून के साथ ही प्री मानसून की बारिश कम होने के कारण खरीफ फसलों की शुरूआती बुआई 23.81 फीसदी पिछे चल रही है। कृषि मंत्रालय के अनुसार 24 जून तक देशभर में खरीफ फसलों की बुआई केवल 140.52 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 184.44 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी

मंत्रालय के अनुसार खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई चालू सीजन में अभी तक केवल 19.59 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी रोपाई 36.03 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

दलहन की बुआई चालू खरीफ में घटकर 8.70 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 13.62 लाख हेक्टेयर में इनकी बुआई हो चुकी थी। खरीफ दलहन की प्रमुख फसल अरहर की बुआई 2.35 लाख हेक्टेयर में, उड़द की बुआई 0.93 लाख हेक्टेयर में और मूंग की बुआई 3.38 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 5.21 लाख हेक्टेयर में, 1.94 लाख हेक्टेयर में और 5.13 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

मोटे अनाजों की बुआई चालू खरीफ में घटकर 11.08 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 18.06 लाख हेक्टेयर में इनकी बुआई हो चुकी थी। ज्वार की बुआई चालू खरीफ में अभी तक 60 हजार हेक्टेयर में, बाजरा 1.27 लाख हेक्टेयर में और मक्का की 8.13 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 1.01 लाख हेक्टेयर में, 3.99 लाख हेक्टेयर में और 11.98 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

इसी तरह से चालू खरीफ सीजन में तिलहन फसलों की बुआई 11.78 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 22.41 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी। खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल सोयाबीन की बुआई मात्र 2.78 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 12.50 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी। इसी तरह से मूंगफली की बुआई चालू खरीफ में घटकर 7.62 लाख हेक्टयेर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 8.72 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी।

कपास की बुआई चालू खरीफ में घटकर 31.83 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 37.34 लाख हेक्टेयर से कम है।

हालांकि गन्ने की बुआई जरुर चालू खरीफ में बढ़कर 50.74 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई 50.16 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

विदेश में आई तेजी से उड़द एवं अरहर के भाव बढ़े, चना एवं मूंग में नरमी

नई दिल्ली। बर्मा के स्थानीय बाजार में उड़द के साथ ही अरहर की कीमतों में आई तेजी से घरेलू बाजार में इनकी कीमतें बढ़ गई। देसी मसूर में भी मिलों की मांग से सुधार आया, जबकि चना एवं मूंग की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मानसूनी बारिश की कमी के साथ ही आयात पड़ते महंगे से अरहर और उड़द के दाम और भी बढ़ने की उम्मीद है।

बर्मा में आज उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतोें में 20-20 डॉलर की तेजी आकर भाव क्रमश: 940 डॉलर और 1,040 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ हो गए। इस दौरान लेमन अरहर की कीमतों में भी बर्मा में 20 डॉलर की तेजी आकर भाव 840 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ हो गए।सूत्रों के अनुसार भारतीय आयतकों ने उड़द एफएक्यू और एसक्यू के लगभग 50-60 कंटेनरों का जुलाई डिलीवरी के लिए व्यापार 870 डॉलर और 970 डॉलर प्रति टन, एफओबी के आधार पर किया। लेकिन लेमन अरहर में भारतीय आयातकों ने कोई व्यापार नहीं किया।

भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार मानसून अब आगे बढ़ना शुरू करेगा तथा कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। गुजरात, दक्षिणी राजस्थान और दक्षिण पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव होने की आशंका है।

आईएमडी के अनुसार पहली जून से 27 जून तक देशभर में सामान्य की तुलना में 10 फीसदी कम बारिश हुई है, तथा खरीफ दलहन के प्रमुख उत्पादक राज्यों में बारिश सामान्य की तुलना में कम होने से अरहर और उड़द की बुआई प्रभावित होने का डर है। जानकारों के अनुसार दलहन उत्पादक राज्यों में 10 जुलाई तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो फिर अरहर और उड़द की कीमतों में बड़ी तेजी बन सकती है। वैसे भी केंद्रीय पूल में अरहर के साथ ही उड़द का बकाया स्टॉक सीमित मात्रा में ही बचा हुआ है, जबकि विदेश में दाम तेज होने से आयात पड़ते महंगे हैं।

चना दाल और बेसन में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर है, लेकिन देशभर में मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद इनकी मांग में सुधार आयेगा। मूंग की एमएसपी पर खरीद सीमित मात्रा में ही हो रही है, जबकि समर में उत्पादन अनुमान ज्यादा है। इसलिए इसके भाव में बड़ी तेजी मानकर व्यापार नहीं करना चाहिए।

दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू के भाव के भाव में 100-150 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,550 रुपये और 8,275 से 8,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

आंध्रप्रदेश लाईन की नई उड़द का दिल्ली के लिए व्यापार 200 रुपये तेज होकर 8,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर हुआ।

मुंबई में उड़द एफएक्यू के भाव में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 7,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

चेन्नई में एवक्यू हाजिर डिलीवरी के दाम 125 रुपये तेज होकर भाव 8,225 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

दिल्ली में मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर भाव 7,175 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि इस दौरान कनाडा की मसूर के दाम 7,050 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।

कनाडा की मसूर के भाव मुंबई और मुंद्रा बदंरगाह के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई मसूर की कीमतें स्थिर बने रही। ऑस्ट्रेलियाई मसूर के भाव कंटेनर में जहां 7,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, वहीं कनाडा की मसूर के भाव इस दौरान 7,250 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर टिके रहे

दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर 2022 की फसल के भाव 100 रुपये तेज होकर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल पर हो गए।

दिल्ली डिलीवरी के लिए महाराष्ट्र की नांदेड़ लाईन की अरहर के भाव 50 रुपये तेज होकर 6,550 से 6,750 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए गए।

इस दौरान चेन्नई में बर्मा की लेमन अरहर के भाव 100 रुपये तेज होकर 6,350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

दिल्ली में चना की कीमतों में 25-25 रुपये का मंदा राजस्थानी चना के दाम 4,800 रुपये एवं मध्य प्रदेश के चना के भाव 4,725 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

इंदौर मंडी में बढ़िया क्वालिटी मूंग के भाव 50 रुपये कमजोर होकर 5,900 से 6,000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, जबकि पुरानी मूंग के भाव 5,100 से 5,500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

रोक के बावजूद 18 लाख टन गेहूं का निर्यात, सरकारी खरीद 187.45 लाख टन पर सिमटी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा 13 मई को निर्यात पर रोक लगाने के बावजूद भी 22 जून तक देश से 18 लाख टन गेहूं का निर्यात हो चुका है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि हम जरुरतमंद देशों को गेहूं का निर्यात जारी रखेंगे। चालू रबी विपणन सीजन 2022-23 के दौरान गेेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी पर खरीद 187.45 लाख टन पर ही सिमट गई है।

सुधांशु पांडे ने बर्लिन, जर्मनी में "वैश्विक खाद्य सुरक्षा के लिए एकता" पर एक मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में बताया कि निर्यात पर रोक लगाने के बावजूद भी भारत ने 13 मई ससे 22 जून के दौरान वियतनाम और यमन सहित अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, इज़राइल, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, ओमान, फिलीपींस, कतर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सूडान, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड और यूएई आदि देशों को गेहूं का निर्यात किया है।

उन्होंने कहा कि निर्यात पर लगी रोक के बावजूद भी हमने कई देशों को खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करना जारी रखा है। हमने अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता की कई खेप (शिपमेंट) भेजी है। महामारी के दौरान, हमने अफगानिस्तान, कोमोरोस, जिबूती, इरिट्रिया, लेबनान, मेडागास्कर, मलावी, मालदीव, म्यांमार, सिएरा लियोन, सूडान, दक्षिण सूडान, सीरिया, जाम्बिया, जिम्बाब्वे और अन्य, अपनी खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सहित दुनिया भर के कई देशों को हजारों टन गेहूं, चावल और दाल के रूप में खाद्य सहायता प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में गेहूं निर्यात पर रोक लगाने का निर्णय अनिवार्य रूप से घरेलू उपलब्धता के साथ-साथ कमजोर देशों की उपलब्धता की रक्षा के लिए लिया गया था, जिनकी आपूर्ति बाजार की ताकतों द्वारा सुनिश्चित नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि भारत ने जीटूजी के माध्यम से पड़ोसी देशों और जररुरमंद देशों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने और पहले से की गई आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखी है। पिछले साल, भारत ने रिकॉर्ड 70 लाख टन गेहूं का निर्यात किया था, जबकि आम तौर पर, हम लगभग 20 लाख टन निर्यात करते हैं जो वैश्विक गेहूं व्यापार का लगभग 1 फीसदी है।

भारतीय खाद्य निगम, एफसीआई के अनुसार चालू रबी में पंजाब से 96.10 लाख टन, मध्य प्रदेश से 46 लाख टन, हरियाणा से 41.85 लाख टन और उत्तर प्रदेश से 3.33 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने गेहूं की खरीद का लक्ष्य 444 लाख टन का तय किया था।

24 जून 2022

विदेश में उड़द मंदी, घरेलू बाजार में मिलाजुला रुख, चना की कीमतों में सुधार

नई दिल्ली। बढ़ी हुई कीमतों में भारतीय आयातकों के साथ ही स्थानीय मांग कमजोर होने के कारण गुरूवार को बर्मा में उड़द की कीमतों में गिरावट आई, जबकि लेमन अरहर के दाम स्थिर बने रहे। चना के साथ ही देसी मसूर के भाव घरेलू मंडियों में बढ़ गए, लेकिन कनाडा की मसूर नरम हो गई। दाल मिलों की सीमित मांग से अरहर और उड़द में मिलाजुला रुख रहा।

लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बढ़ी हुई कीमतों में स्थानीय एवं भारतीय आयातकों की मांग कमजोर होने से बर्मा के स्थानीय बाजार में उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 20-20 डॉलर की गिरावट आकर भाव क्रमश: 920 डॉलर और 1,020 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ के स्तर पर आ गए। लेमन अरहर की कीमतें 820 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ के पूर्वस्तर पर स्थिर बनी रही। जानकारों के अनुसार मानसून की प्रगति को देखते हुए भारतीय आयातक मौजूदा भाव पर खरीद नहीं कर रहे हैं। वैसे भी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होने से आयात महंगा पड़ रहा है।

डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर आज 78.30 के स्तर पर आ गया, जिससे अरहर, उड़द एवं मसूर के आयात पड़ते और महंगे हो गए।

अरहर और उड़द दाल में थोक के साथ ही खुदरा में ग्राहकी कमजोर है, तथा अभी इनकी मांग सामान्य की तुलना में कम ही रहेगी। इसलिए इनके भाव में बड़ी तेजी के आसार नहीं है। हालांकि आयात पड़ते महंगे होने के साथ ही स्टॉकिस्ट चालू खरीफ सीजन में इनकी बुआई में कमी आने की आशंका मानकर भाव तेज करना चाहते हैं। जानकारों के अनुसार अरहर के साथ ही उड़द की बुआई की तस्वीर जुलाई मध्य तक साफ हो जायेगी।

भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार पहली जून से 23 जून तक देशभर में मानसूनी  सामान्य की तुलना में 2 फीसदी ही कम हुई है, लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के दलहन उत्पादक क्षेत्रों में अभी बारिश सामान्य की तुलना में काफी कम हुई है, जोकि चितंजनक है।

चना की कीमतों में सुधार आया है, व्यापारियों के अनुसार नीचे दाम पर जहां बिकवाली कम आ रही है, वहीं जुलाई में बेसन की मांग में सुधार आने के आसार है। वैसे भी चना के दाम एमएसपी से काफी नीचे बने हुए हैं। इसलिए इसकी कीमतों में हल्का सुधार और भी बन सकता है। मसूर की कीमतों में अगले महीने से भाव में सुधार आ सकता है, लेकिन मूंग का उत्पादन अनुमान चालू समर सीजन में ज्यादा है। उत्पादक मंडियों में मूंग का बकाया स्टॉक भी अच्छा है इसलिए मूंग की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

मुंबई में बर्मा की लेमन अरहर का बकाया स्टॉक कम होने के बावजूद भी मिलों की मांग कमजोर होने से भाव में 25 रुपये की गिरावट आकर दाम 6,150 से 6,175 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

दूसरी और अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर के दाम स्थिर ही बने रहे। तंजानिया की अरुषा अरहर के साथ ही मटवाना अरहर के दाम क्रमश: 5,450-5,500 रुपये और 5,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। इस दौरान मोजाम्बिक लाईन की गजरी अरहर की कीमतें 5,350 से 5,400 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर स्थिर रही। मलावी अरहर के दाम 4,950 से 5,000 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर 2022 की फसल के भाव 6,550 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।

दिल्ली डिलीवरी के लिए महाराष्ट्र की नांदेड़ लाईन की अरहर के भाव 6,400 से 6,600 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर स्थिर बने रहे।

इस दौरान चेन्नई में बर्मा की लेमन अरहर के भाव 6,150 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर स्थिर हो गए।

दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू के भाव के भाव में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 8,100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, इस दौरान उड़द एफएक्यू के भाव 7,500 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।

आंध्रप्रदेश लाईन की नई उड़द का दिल्ली के लिए व्यापार 7,800 रुपये प्रति क्विंटल की पूर्व दर पर हुआ।

मुंबई में बर्मा उड़द एफएक्यू की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आकर दाम 7,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

दिल्ली में मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर भाव 7,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि इस दौरान कनाडा की मसूर के दाम 50 रुपये कमजोर होकर 7,050 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

कनाडा की मसूर के भाव मुंबई और मुंद्रा बदंरगाह के साथ ही आस्ट्रेलियाई मसूर की कीमतें स्थिर बने रही। आस्ट्रेलियाई मसूर के भाव कंटेनर में जहां 7,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, वहीं कनाडा की मसूर के भाव इस दौरान 7,250 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर टिके रहे।

दिल्ली में चना की कीमतों में 25 रुपये की तेजी आकर राजस्थानी चना के भाव 4,875 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के दाम 4,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

दिल्ली में मध्य प्रदेश लाईन की मूंग के भाव 100 रुपये कमजोर होकर 6,350 से 6,450 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, इस दौरान बिहार लाईन की मोटी मूंग के भाव 50 रुपये घटकर 6,550 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

ग्वार सीड और ग्वार गम में तेजी, मंदी मानसून पर करेगी निर्भर, अप्रैल में निर्यात बढ़ा

नई दिल्ली। ग्राहकी कमजोर होने से हाल ही में ग्वार सीड और गम की कीमतों में मंदा आया है। राजस्थान के ग्वार सीड उत्पादक क्षेत्रों में बारिश अच्छी हुई है, लेकिन हरियाणा और गुजरात के उत्पादक क्षेत्रों में अभी भी पर्याप्त बारिश नहीं हुई। ऐसे में ग्वार सीड की कीमतों में आगामी दिनों में तेजी, मंदी उत्पादक राज्यों में मानसूनी बारिश कैसी होती है, इस पर भी निर्भर करेगी। चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले महीने अप्रैल में देश से ग्वार गम उत्पादों का निर्यात 7.20 फीसदी बढ़कर 29,134 टन का हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इनका निर्यात 27,176 टन का ही हुआ था।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार मूल्य के हिसाब से चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में ग्वार गम उत्पादों का निर्यात बढ़कर 362 करोड़ रुपये का हुआ है, जोकि इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 213 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश से ग्वार गम 37.17 फीसदी बढ़कर 3.21 लाख टन का हुआ है जोकि इसके पिछले वित्त वर्ष 2020-21 के 2.34 लाख टन से ज्यादा है। मूल्य के हिसाब से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान ग्वार गम उत्पादों का निर्यात 3,335 करोड़ रुपये का हुआ है, जोकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 1,949 करोड़ रुपये की तुलना में ज्यादा है।

प्लांटों की मांग कमजोर होने से ग्वार सीड की कीमतों में गुरूवार को 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी दर्ज की गई। हरियाणा की ऐलनाबाद मंडी में ग्वार सीड के भाव 4,400 से 5,050 रुपये और सिरसा में 4,600 से 5,081 रुपये प्रति क्विंटल क्वालिटीनुसार रहे। व्यापारियों के अनुसार ग्वार सीड के प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान में हाल ही अच्छी बारिश हुई है, लेकिन गुजरात और हरियाणा के ग्वार सीड उत्पादक क्षेत्रों में अभी तक बारिश सामान्य की तुलना में काफी कम हुई है, जिससे इन राज्यों में ग्वार सीड की बुआई तेजी नहीं पकड़ पाई है। ऐसे में आगामी दिनों में इसकी कीमतों में तेजी, मंदी उत्पादक राज्यों में मानसूनी बारिश कैसी होती है। इस पर भी निर्भर करेगी।

राजस्थान के कृषि निदेशालय के अनुसार शुरूआती चरण में राज्य में 20 जून तक 35 हजार हेक्टेयर में ही ग्वार सीड की बुआई हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 84 हजार हेक्टेयर की तुलना में कम है। गुजरात और हरियाणा में ग्वार सीड की बुआई अभी शुरू ही हुई है।

चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में बासमती के साथ ही गैर बासमती चावल का निर्यात घटा

नई दिल्ली। घरेलू बाजार में कीमतें तेज होने के कारण चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले महीने अप्रैल में बासमती के साथ ही गैर बासमती चावल के निर्यात में क्रमश: 11.17 और 19.69 फीसदी की कमी आई है।

घरेलू बाजार में बासमती चावल की कीमतें तेज बनी हुई है, हालांकि उत्पादक मंडियों मेें इस समय साठी धान की आवक हो रही है, लेकिन प्रमुख फसल आने में अभी समय है। व्यापारियों के अनुसार खाड़ी देशों की आयात मांग बराबर बनी हुई है, इसलिए पूसा 1,509 के साथ ही 1,121 किस्म के बासमती चावल सेला और स्टीम के दाम अभी तेज ही बने रहने की उम्मीद है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल में बासमती चावल का निर्यात 11.17 फीसदी घटकर केवल 3.18 लाख टन का ही हुआ है, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 3.58 लाख टन का हुआ था। इसी तरह से चालू वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में गैर बासमती चावल का निर्यात 19.69 फीसदी घटकर केवल 13.54 लाख टन का ही हुआ है, जबकि पिछले साल अप्रैल में इसका निर्यात 16.86 लाख टन का हुआ था।

मंत्रालय के अनुसार हालांकि मूल्य के हिसाब से चालू वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल में बासमती चावल का निर्यात बढ़कर 2,457 करोड़ रुपये का हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में अप्रैल के दौरान 2,225 करोड़ रुपये मूल्य का ही निर्यात हुआ था। हालांकि चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में गैर बासमती चावल का निर्यात मूल्य के हिसाब से घटकर 3,687 करोड़ रुपये का ही हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 4,445 करोड़ रुपये का हुआ था।

मंत्रालय के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश से बासमती चावल का कुल निर्यात 39.47 लाख टन का ही हुआ था, जोकि इसके पिछले वित्त वर्ष 2021-22 के 46.30 लाख टन से 14.75 फीसदी कम है। मूल्य के हिसाब से भी वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश से बासमती चावल का निर्यात 26,415 करोड़ रुपये का ही हुआ था, जोकि इसके पिछले वित्त वर्ष के 29,848 करोड़ रुपये कम है।

गैर बासमती चावल का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान बढ़कर 172.60 लाख टन का हुआ था, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष 202-22 के दौरान केवल 131.49 लाख टन से ज्यादा है। मूल्य के हिसाब से भी वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देश से गैर बासमती चावल का निर्यात बढ़कर 45,650 करोड़ रुपये का हुआ, जोकि इसके पिछले वित्त वर्ष के 35,557 करोड़ रुपये से ज्यादा है।