कुल पेज दृश्य

14 दिसंबर 2015

वैश्विक रुझान में नरमी के बीच चांदी 93 रुपये टूटा


वैश्विक बाजारों में रुझान में नरमी के बीच कारोबारियों की ओर से बिकवाली बढऩे से चांदी 93 रुपये टूटकर 34,305 रूपए प्रति किलो पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई 2016 की डिलिवरी के लिए चांदी चार लाट के कारोबार में 93 रूपए या 0.27 प्रतिशत टूटकर 25,724 रुपये प्रति किलो पर आ गया। इसी तरह चांदी, मार्च की डिलीवरी के लिए 240 लाट के कारोबार में 79 रूपए या 0.23 प्रतिशत गिरकर 33,904 रुपये प्रति किलो पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी थोड़े-बहुत बदलाव के साथ सिंगापुर में 13.91 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

बीटी कपास के बीज के दाम तय होंगे


केंद्र ने आनुवांशिक परिवर्तन से तैयार कपास (बीटी कपास) के बीजों और अन्य किस्मों की कीमत नियंत्रित करने का फैसला किया है। इसके लिए मार्च 2016 से समान रूप अधिकतम बिक्री मूल्य (एमआरपी) का निर्धारण किया जाएगा।  यह कदम मोनसैंटो जैसी वैश्विक हाइब्रिड बीज कंपनी के लिए बड़ा झटका मना जा रहा है। कृषि मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार बीज का मूल्य और रॉयल्टी या प्रजाति मूल्य (ट्रेट वैल्यू) समेत लाइसेंस शुल्क का निर्धारण एवं नियमन करने का भी फैसला किया है। फिलहाल देश के विभिन्न भागों में बीटी कपास के बीज अलग-अलग दरों पर बेचे जाते हैं। पंजाब और हरियाणा में 450 ग्राम के पैकेट का मूल्य 1,000 रुपये है जबकि महाराष्ट्र में 830 रुपये और आंध्र प्रदेश समेत छह राज्यों में 930 रुपये है।
सात दिसंबर को जारी अधिसूचना में कृषि मंत्रालय ने कहा कि जीन संवद्र्धित मौजूदा और भविष्य के कपास बीजों एवं अन्य कपास बीजों के बिक्री मूल्य का एक समान नियमन करने के लिए कपास बीज कीमत (नियंत्रण) आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि इसका मकसद किसानों को कपास बीज निष्पक्ष, उचित और सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ देश भर में कपास बीजों की कीमत एक समान रखना है। इससे पहले इस बारे में किसानों और भारतीय राष्ट्रीय बीज संगठन ने बीटी कपास और अन्य किस्मों के बिक्री मूल्य के नियमन के लिए मंत्रालय को ज्ञापन दिया था। अधिसूचना के अनुसार कपास बीज का एमआरपी हर साल 31 मार्च या उससे पहले सरकारी राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा और यह अगले वित्त वर्ष के लिए लागू होगा।    

नवंबर में वनस्पति तेलों का आयात 13 फीसदी बढ़ा


आर एस राणा
नई दिल्ली। विष्व बाजार में कीमतें कम होने से देष में वनस्पति तेलों के आयात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसका असर घरेलू बाजार में तिलहनों की कीमतों पर पड़ रहा है। नवंबर महीने में देष वनस्पति तेलों के आयात में 13 फीसदी की बढ़ोतरी होकर कुल आयात 1,342,435 टन का हो चुका है।
साल्वेंट एक्सट्रेक्षन आफ इंडिया (एसईए) के अनुसार इंडोनेषिया और मलेषिया में वनस्पति तेलों के निर्यात पर षून्य षुल्क कर रखा है, जबकि विष्व बाजार में भाव नीचे बने हुए हैं। विष्व बाजार में वनस्पति तेलों के भाव पिछले आठ साल के न्यूनतम स्तर पर हैं। यहीं कारण है कि देष में खाद्य तेलों के आयात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसका खामियाजा उद्योग के साथ ही किसानों को भी उठाना पड़ रहा है। खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल सोयाबीन के भाव उत्पादक मंडियों में घटकर 3,200 से 3,500 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गए हैं जबकि सरसों की कीमतो में पिछले दो महीने में करीब 1,000 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
भारतीय बंदरगाह पर आयातित आरबीडी पॉमोलीन का भाव अक्टूबर महीने में 599 डॉलर प्रति टन था जोकि नवंबर में घटकर 556 डॉलर प्रति टन रह गया। इसी तरह से क्रुड पॉम तेल का भाव इस दौरान 562 डॉलर से घटकर 526 डॉलर प्रति टन रह गया।.........आर एस राणा

12 दिसंबर 2015

प्याज का एमईपी घटाकर 400 डॉलर प्रति टन किया


घरेलू बाजार में प्याज की कीमतों में तेज गिरावट के मद्देनजर सरकार ने इसके निर्यात को प्रोत्साहित करने के उपाय के तहत प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 700 डॉलर प्रति टन से घटा कर 400 डॉलर प्रति टन कर दिया है। इससे सस्ती दर के प्याज का निर्यात भी संभव हो सकेगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने आज जारी अधिसूचना में कहा,'विभिन्न किस्म के प्याज का एमईपी 700 डॉलर प्रतिटन (एफओबी) से घटाकर 400 डॉलर प्रति टन किया जाता है।' कोई निर्यातक एमईपी से कम दर पर निर्यात नहीं कर सकता।

अगस्त में प्याज के भावों में उछाल के मद्देनजर इसका एमईपी 425 डॉलर से बढ़ाकर 700 डॉलर प्रति टन कर दिया गया था। लेकिन हाल में नए प्याज की आपूर्ति बढने से प्याज की कीमतें स्थानीय थोक मंडियों में 10 रुपये प्रति किलो तक गिर गई हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इसी सप्ताह की शुरुआत में केंद्र से एमईपी खत्म करने का अनुरोध किया था ताकि प्याज किसानों के हितों की रक्षा में मदद मिल सके।  राष्ट्रीय बागवानी एवं विकास प्रतिष्ठान के आंकड़ों के अनुसार लासलगांव थोक मंडी (नासिक) में प्याज के भाव 10-14 रुपये प्रति किलो के आस पास चल रहे हैं। अगस्त में भाव 57 रुपये किलो तक पहुंच गए थे। किसान प्याज खराब होने की चिंता में अपनी उपज की बिक्री कर रहे हैं, जिससे नासिक की थोक मंडी में दाम सीजन के सबसे निचले स्तर 7 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गए।

11 दिसंबर 2015

Rabi Crops Sowing Crosess 442 Lakh Hactare


As per preliminary reports received from the States, the total area sown under Rabi crops as on 11th December, 2015 stands to 442.33 lakh hectares.
             Wheat has been sown/transplanted in 202.28 lakh hectares, pulses in 114.51 lakh hectares, coarse cereals in 48.92 lakh hectares. Area sown under oilseeds is 65.68 lakh hectares and Rice is 10.94 lakh hectares.      
 The area sown so far and that sown during last year this time is as follows:
                                                                                                                              Lakh hectare 
Crop
Area sown in 2015-16
Area sown in 2014-15
Wheat
202.28
241.91
Pulses
114.51
115.34
Coarse Cereals
48.92
45.42
Oilseeds
65.68
71.18
Rice
10.94
12.85
Total
442.33
486.69

चावल की सरकारी खरीद 150 लाख टन के पार


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू खरीफ विपणन सीजन 2015-16 में चावल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद बढ़कर 153.43 लाख टन की हो चुकी है। पंजाब और हरियाणा में जहां खरीद कम हो गई है वहीं उत्तर प्रदेष, मध्य प्रदेष, आंध्रप्रदेष, तेलंगाना, उत्तराखंड तथा पष्चिमी बंगाल में खरीद हो रही है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अनुसार चालू खरीफ विपणन सीजन 2015-16 में एमएसपी पर चावल की बढ़कर 153.43 लाख टन की हो चुकी है। चवल की अभी तक हुई खरीद में पंजाब की हिस्सेदारी 93.45 लाख टन, हरियाणा की 28.54 लाख टन चंडीगढ़ की 16,338 टन, गुजरात की 489 टन, जम्मू-कष्मीर की 4,550 टन, केरल की 1.02 लाख टन, मध्य प्रदेष की 1.86 लाख टन, तमिलनाडु की 40,332 टन, उत्तर प्रदेष की 5.05 लाख टन तथा उत्तराखंड की 1.87 लाख टन है। चालू खरीफ में केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 300 लाख टन चावल की खरीद का लक्ष्य किया है जबकि पिछले खरीफ विपणन सीजन 2014-15 में एमएसपी पर 321.61 लाख टन चावल की खरीद हुई थी।
करनाल में पूसा-1,121 बासमती धान की कीमतों षुक्रवार को 2,400 से 2,450 रुपये, पूसा-1,509 की 1,850 से 1,900 रुपये, डुप्लीकेट बासमती की 2,100 से 2,200 रुपये, सुंगधा की 1,550 से 1,600 रुपये तथा सरबती की 1,500 से 1,550 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। पूसा-1,121 बासमती चावल के सेले का भाव 4,500 रुपये, स्टीम का 5,700 रुपये और रॉ का भाव 5,000 रुपये प्रति क्विंटल रही।
कृषि मंत्रालय के पहले आरंभिक अनुमान के अनुसार चालू खरीफ सीजन 2015-16 में चावल की पैदावार 9.06 करोड़ टन होने का अनुमान है जबकि फसल सीजन 2014-15 खरीफ में इसकी 9.08 करोड़ टन की हुई थी।......आर एस राणा

भारतीय कपास उद्योग को पड़ोसियों से मदद


भले ही कुछ महीनों पहले चीन ने भारतीय कपास निर्यातकों को निराश किया हो, लेकिन पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे पड़ोसी देशों ने निश्चित रूप से उनके चेहरे पर फिर से मुस्कान ला दी है। सालाना आधार पर 30 नवंबर तक निर्यात अनुबंधों में 35 फीसदी इजाफा हुआ है। यह मुख्य रूप से पाकिस्तान से आयात ऑर्डर दोगुने होने की बदौलत ही संभव हो पाया है। चालू कपास वर्ष (अक्टूबर 2015 से सितंबर 2016) के दौरान पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार भारतीय कपास के शीर्ष आयातकों के रूप में उभरे हैं।
चालू फसल वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान 30 नवंबर तक भारत ने कपास के निर्यात अनुबंधों में करीब 35 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की है और इसमें पाकिस्तान से आयात ऑर्डर दोगुने होने का अहम योगदान रहा है। उद्योग के सूत्रों के मुताबिक अब तक कपास की 30 लाख गांठों (एक गांठ में 170 किलोग्राम) के निर्यात अनुबंध हुए हैं, जिसमें से 10 लाख गांठों के ऑर्डर अकेले पाकिस्तान से आए हैं। पिछले साल इस समय तक करीब 22 लाख गांठों के निर्यात अनुबंध हुए थे और इसमें पाकिस्तान का हिस्सा नगण्य था।
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष धीरेन सेठ ने कहा, 'पाकिस्तान की बदौलत इस साल भारत के निर्यात अनुबंधों में इजाफा हुआ है। पाकिस्तान अब तक भारत से 10 लाख कपास की गांठों के आयात के लिए अनुबंध कर चुका है। ज्यादा आयात की वजह वहां बाढ़ आना है, जिसमें कपास की फसल को भारी नुकसान हुआ था।' पिछले साल पाकिस्तान में बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचने के कारण इस पड़ोसी देश ने पूरे विपणन वर्ष 2014-15 में 5 लाख गांठों का आयात किया था।

कपास उद्योग को उम्मीद है कि चालू कपास सीजन में पाकिस्तान भारत से करीब 15 से 17 लाख गांठों का आयात कर सकता है। उद्योग के सूत्रों के मुताबिक गुणवत्ता, मात्रा और कीमत सहित सभी कारक पाकिस्तान के अनुकूल हैं। इस समय नए सीजन की अच्छी फसल बाजार में आ रही है और कपास की कीमत भी निचले स्तरों पर है। राजकोट की जयदीप कॉटन फाइबर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अरविंद पान ने कहा, 'आमतौर पर पाकिस्तान वाघा बॉर्डर के जरिये पंजाब से आयात करता है, लेकिन इस साल वह मुख्य रूप से गुजरात और महाराष्ट्र से जल मार्ग से आयात कर रहा है।' जयदीप कॉटन इस साल पाकिस्तान को कपास की 80,000 गांठों का निर्यात कर चुकी है। पान के मुताबिक पाकिस्तान के साथ अनुबंध 32,500 रुपये प्रति कैंडी के आसपास किए गए हैं।
पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, म्यांमार और इंडोनेशिया जैसे देश भी भारत से कपास का आयता कर रहे हैं। वर्ष 2014-15 के दौरान भारत का कपास निर्यात घटकर 54 लाख गांठ रहा था। वर्ष 2013-14 में चीन को निर्यात 110 लाख गांठ रहा था, जो उसके अगले साल घटकर 25 लाख गांठ रहा। उद्योग के विशेषज्ञों ने कहा कि चालू वर्ष में चीन से आने वाली मांग पिछले साल से भी कम रहने का अनुमान है।
अहमदाबाद के एक प्रमुख कारोबारी अरुण दलाल ने कहा, 'पिछले साल देश का कुल कपास निर्यात घटकर 54 लाख गांठ रहा था, लेकिन इस साल देश का कपास निर्यात 60 से 65 लाख गांठ पर पहुंच सकता है। इसमें पाकिस्तान की अहम भूमिका होगी, उसका भारत से आयात इस साल 15 लाख गांठों का स्तर पार कर सकता है।' सीएआई के ताजा अनुमानों के मुताबिक देश का कपास उत्पादन वर्ष 2015-16 में 3.70 करोड़ गांठ होने का अनुमान है, जो पिछले साल 3.82 करोड़ गांठ रहा था। घरेलू खपत 3.25 करोड़ गांठ रहने का अनुमान है, जबकि इस साल आयात 14 लाख गांठ रहेगा।  (BS Hindi)