नई दिल्ली। गुजरात में चालू खरीफ सीजन में फसलों की 95.46 फीसदी बुआई पूरी हो चुकी है हालांकि यह पिछले साल की तुलना में कम हुई है। राज्य में 7 सितंबर तक 81,43,234 हेक्टेयर में ही बुआई हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 83,03,714 हेक्टेयर में हो चुकी थी।
भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार पहली जून से 7 सितंबर तक गुजरात रीजन में सामान्य की तुलना में 4 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि इस दौरान सौराष्ट्र तथा कच्छ में सामान्य के मुकाबले 37 फीसदी कम बारिश हुई है।
राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार 7 सितंबर तक कपास की बुआई बढ़कर 21,48,295 हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 20,81,210 हेक्टेयर में बुआई हुई थी, जबकि आमतौर पर राज्य में कपास की बुआई 23,83,232 हेक्टेयर में होती है। अत: सामान्य के की तुलना से कुल बुआई अभी तक कुल 90.14 फीसदी में क्षेत्र में हुई है।
चालू खरीफ सीजन में तिलहनी फसलों की बुआई घटकर 29,62,332 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 31,44,393 हेक्टेयर में हो चुकी थी। खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल मूंगफली की बुआई चालू खरीफ सीजन में घटकर 20,68,834 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 22,01,769 हेक्टेयर में इसकी बुआई हो चुकी थी। इस दौरान सोयाबीन की बुआई 3,04,146 हेक्टेयर में एवं शीशम की 19,668 हेक्टेयर के अलावा कैस्टर सीड की 5,69,526 हेक्टेयर में ही हुई है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 2,77,517 हेक्टेयर में, 40,787 हेक्टेयर में तथा 6,23,755 हेक्टेयर में हो चुकी थी।
चालू खरीफ सीजन में दालों की बुआई बढ़कर 4,52,793 हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई केवल 4,41,901 हेक्टेयर में ही हुई थी। अरहर की बुआई राज्य में अभी तक बढ़कर 3,16,523 हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक 2,91,368 हेक्टेयर में इसकी बुआई हुई थी। उड़द की बुआई राज्य में बढ़कर 91,309 हेक्टेयर में तथा मूंग की 31,283 हेक्टेयर में ही हुई है। पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमश: 82,997 हेक्टेयर एवं 48,293 हेक्टेयर में हो चुकी थी।
धान के साथ ही मोटे अनाजों की बुआई थोड़ी घटकर 13,75,357 हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 13,76,176 हेक्टेयर में हो चुकी थी। धान की रोपाई 9,17,376 हेक्टेयर में तथा मक्का की बुआई 2,71,823 हेक्टेयर के अलावा बाजरा की 1,61,446 हेक्टेयर में ही हुई है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 9,00,483 हेक्टेयर में, 2,80,569 हेक्टेयर में तथा 1,72,478 हेक्टेयर में हो चुकी थी। ज्वार की बुआई राज्य में 14,008 हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले साल की तुलना में बढ़ी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें